राष्ट्रीय उपलब्धी सर्वे (NAS) की तैयारी हेतु बेस्ट प्रेक्टिस हेतु प्रोत्साहन करने हेतु

राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र क्र./रा.शि.के./मूल्यांकन/NAS/2021/6701 भोपाल, दिनांक 06/12/2021 जिसका विषय राष्ट्रीय उपलब्धी सर्वे (NAS) की तैयारियों में बेस्ट प्रेक्टिस हेतु प्रोत्साहन एवं दस्तावेज करने बावत।

भारत शासन द्वारा शिक्षा में बच्चों की उपलब्धि स्तर का जायजा लेने हेतु कक्षा – 3, 5 एवं 8 के बच्चों का दिनांक 12 नवंबर 2021 को पूरे देश में एक साथ राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (NAS-2021) प्रदेश के समस्त जिलों की सेंपल शालाओं में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण बड़े पैमाने पर किया जाने वाला सेंपल आकलन है, जिससे सिर्फ बच्चों की दक्षता का आंकलन करना है। इसलिए इसके परिणाम सर्व मान्य होते हैं। इस परिणाम के आधार पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु संचालित कार्यकमों की समीक्षा की जाकर आवश्यक नीतिगत निर्णय लिए जाते हैं। राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर यह सर्वे, शिक्षा के स्वास्थ्य को जानने हेतु महत्वपूर्ण टूल है। NAS – 2021 में म.प्र. को शीर्ष 10 राज्यों में लाने का लक्ष्य रखा गया।

राज्य स्तर की  NAS-2021 Team  के साथ जिला कलेक्टर के नेतृत्व में जिले स्तर के शैक्षणिक अमले द्वारा  NAS की तैयारियों के लिए सकिय होकर उत्कृष्ट कार्य किया गया जिससे विद्यालयों की शैक्षिक गतिविधियों के सुचारू संचालन में सुधार परिलक्षित हुआ। कोविड संकमण की विपरीत एवं विषम परिस्थिति के इस दौर में NAS की तैयारियों के माध्यम से विद्यालयों में जो शैक्षिक जागरूकता का वातावरण उत्पन्न हुआ वह अपने आप में अभूतपूर्व रहा है। इससे यह स्पष्ट होता  है कि जब राज्य स्तर से लेकर शाला स्तर तक समस्त शैक्षणिक अमले द्वारा पूछी मनोयोग एवं कर्त्तव्यपरायणता के साथ एक लक्ष्य को ध्यान में रखकर मिशन मोड में कार्य किया जाता है तो उसके आशाजनक परिणाम प्राप्त होते हैं।

NAS 2021 की तैयारियों की Best Practice एवं इस हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के अधिकारियों एवं शिक्षकों के प्रोत्साहन हेतु राज्य स्तर से प्रशंसा पत्र दिए जाने का निर्णय लिया गया है।

NAS 2021 की व्यापक तैयारियों की समीक्षा के आधार पर यह भी जानना अत्यंत आवश्यक है कि इतने व्यापक स्तर के कार्यकम का सफलता पूर्वक संचालन प्रदेश के प्रत्येक विद्यालय में किस प्रकार से संभव हो पाया इस हेतु इस पूरे कार्यकम का दस्तावेजीकरण किया जाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त अन्य बिंदुओं को भी आवश्यकतानुसार प्रतिवेदन में सम्मिलित किया जा सकता है।

  • प्रारंभिक चुनौतियां
  • रणनीति 
  • बेस्ट प्रैक्टिस 
  • सामग्री की गुणवत्ता 
  • आवश्यकता आंकलन 
  • मटेरियल डेवलपमेंट  
  • समुदाय की सहभागिता 
  • जिला प्रशासन 

पत्र डाउनलोड करने हेतु नीचे दी गयी link पर क्लिक करें 

*आप यह जानकारी www.educationpointe.com पर देख रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *