सूर्य नमस्कार का आयोजन : 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के आयोजन 1 जनवरी 2022 में शिक्षण संस्थाओ की सहभागिता बाबत।  

लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश के पत्र क्रमांक / अकादमिक / अमृत महो. / 75 करोड़ सू.न. / 2021 / 04 भोपाल दिनांक 03-01-2022 जिसका विषय देश की आजादी  के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सूर्य नमकार प्रोजेक्ट के अंतर्गत 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के आयोजन 1 जनवरी 2022 में शिक्षण संस्थाओ की सहभागिता बाबत।  

इस वर्ष स्वतंत्रता की 75वीं जयंती को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा जिसके अंतर्गत अनेक राष्ट्रभक्ति पूर्ण कार्यकम आयोजित किये जा रहे है। इस पुनीत अवसर को चिरस्मरणीय बनाने के लिए 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का संकल्प लिया गया है। 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के विश्व कीर्तिमान में शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्रओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु 1 जनवरी 2022 से 7 फरवरी 2022 तक प्रतिदिन न्यूनतम 13 सूर्य नमस्कार करने होंगे जिसका सहभागिता प्रमाण पत्र उन्हे दिया जायेगा।

उक्त सूर्य नमस्कार के लिए पंजीकरण का लिंक निम्नानुसार दिया गया है:-
http://www.75suryanamaskar.com/

महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अंतर्गत शासकीय योग प्रशिक्षण केन्द्र के द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में योग प्रकोष्ठ गठित कर जिला योग प्रभारी नियुक्त किये गये है, अतः योग प्रभारी एवं योग में प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से सूर्य नमस्कार के लिए पंजीकरण कर 1 जनवरी 2022 से 7 फरवरी 2022 तक 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के विश्व कीर्तिमान में छात्र-छात्रओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *