पाठ शिक्षण के साथ ऐटग्रेड अभ्यास पुस्तिका के कार्य की अकादमिक योजना को शिक्षक एवं बच्चों की पहुंच तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के द्वारा पत्र क्रमांक/ पापु/रा.शि.के./ 2022/ CT/ 55 दिनांक 17-01- 2022 को पत्र जारी कर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं ।आपको बता दें कोविड-19 की पेंडमिक की स्थिति में बच्चों की शैक्षणिक दक्षताओं को कक्षा स्तर तक लाने के दृष्टिगत 15 नवंबर से 15 जनवरी तक पिछली कक्षा की मुख्य दक्षताओं / अवधारणाओं पर शिक्षकों द्वारा बच्चों से कार्य कराया गया है जिसके लिए N-1 कोर्स उपलब्ध कराया गया है। ब्रिजिंग कार्य के पश्चात् विद्यार्थियों को ग्रेडवार पाठ शिक्षण का कार्य 17 जनवरी 2022 से प्रारंभ है।
हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से प्रतिदिन की गतिविधियां जो छात्र/छात्राओं को करना है दिनांकवार हम आपको शेयर करेंगे।
पत्र डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
दिनांक 17 जनवरी 2022 की गतिविधियां नीचें निम्नानुसार है।
हिन्दी पाठ शिक्षण | दिनांक
17-01-2022 |
दिन
सोमवार |
कक्षा | TextBook Cheapter | Page No |
3 | पाठ-1 प्रार्थना एवं पाठ-2 मैं हूॅ नीम | पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ क्र. 1 व 2 एवं 5 से 7 |
4 | पाठ- 01 प्रार्थना एवं पाठ-02 गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगौर | पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ क्र. 02 -03 , 09-11 |
5 | पाठ्यपुस्तक के पाठ – 1 पुष्प की अभिलाषा एवं पाठ-3 ईश्वर चन्द्र विद्यासागर | पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ क्र. 1, 11 -13 |
6 | पाठ्यपुस्तक के पाठ-1 विजयी विश्व तिरंगा प्यारा एवं पाठ- 2 कटुक वचन मत बोल | पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ क्र. 1-2 एवं 5-7 |
7 | पाठ्यपुस्तक के पाठ-01 मेरी भावना एवं पाठ-3 मेरी वसीयत | पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ क्र. 1-2 एवं 13-14 |
8 | पाठ्यपुस्तक के पाठ-01 वर दे एवं पाठ-2 आत्मविश्वास | पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ क्र. 1-2 एवं 7-11 |