एक भारत श्रेष्ठ भारत सांस्कृतिक गतिविधियों की योजना हेतु डिजिटल सामग्री निर्माण के संबंध में।

राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के पत्र क्रमांक 1322 भोपाल दिनांक 07.06.2022 को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र के क्रम में एक भारत श्रेष्ठ भारत सांस्कृतिक गतिविधियों की योजना हेतु डिजिटल सामग्री निर्माण किया जाना।

जिलों को उनके क्षेत्र की विशेषतओं से परिपूर्ण डिजिटल सामग्री तैयार कर समय सीमा में लिंक पर जानकारी को उपलब्ध कराया जाना हैं।

भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शास्त्री भवन,नई दिल्ली का पत्र क्र DO.NO.1-4/2022-K- दिनांक 26/04/2022 के क्रम में जिलो को एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत सभी केन्द्र शासित प्रदेशों/राज्यों के एस.सी.ई.आर.टी को अपने क्षेत्र की विशेषतओं से परिपूर्ण डिजिटल सामग्री तैयार कर एक भारत श्रेष्ठ भारत के पेज पर अपलोड करना है। जिससे विभिन्न संस्कृतिक गतिविधियों की योजना बनाई जा सकें। NEP-2020 के क्रियान्वयन के लिए SARYHAQ दस्तावेज कि टास्क 264 के अनुरूप एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के विजन और मिशन को प्रचारित करने के लिए डिजिटल सामग्री का उपयोग किया जाना है, ताकि साझेदारी राज्यों तक विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों की सागग्री सभी राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों तक आसानी से पहुंच सके। तत्क्रम में मध्य प्रदेश के समस्त जिले उनके क्षेत्र की विशेषतओं से परिपूर्ण डिजिटल सामग्री तैयार कर ebsbrskbhopal@gmail.com इस लिंक पर राज्य शिक्षा केन्द्र को समय-सीमा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

पत्र के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत सांस्कृतिक गतिविधियों की योजना हेतु डिजिटल हेतु सामग्री निर्माण के लिए निर्धारित प्रारूप संलग्न किया गया है ।

– जिलों को उनके क्षेत्र की विशेषतओं से परिपूर्ण डिजिटल सामग्री तैयार कर समय सीमा में ebsbrskbhopal@gmail.com इस लिंक पर उपलब्ध कराने हेतु निर्धारित प्रारूप

जिले का नाम

पत्र को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *