संशोधित वार्षिक मूल्यांकन (पुनः परीक्षा) कक्षा 5 व 8 सत्र 2021-22
Updated Annual Exam class 5th & 8th year 2021-22
राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र क्रमांक / रा.शि.के / मूल्यांकन / वार्षिक मूल्यां. (पुन: परीक्षा ) / 2021-22 /4157 भोपाल, दिनांक 12/07/2022 के अंतर्गत वार्षिक मूल्यांकन (पुनः परीक्षा) कक्षा 5 व 8 सत्र 2021-22 के संबंध में संशोधित निर्देश जारी किए गए हैं।
कक्षा पांचवी एवं आठवीं की पुनः परीक्षा को लेकर पहले भी पत्र जारी किया गया था जिसका पत्र क्र./रा.शि.के./मूल्यांकन/वार्षिक मूल्यां./2021-22/4010, भोपाल, दिनांक 04/07/2022 है
संशोधित समय-सारणी के अनुसार कक्षा 5वीं एवं 8वीं की पुनः परीक्षा सत्र 2021-22, अब यह परीक्षा दिनांक 25 जुलाई से संलग्न संशोधित समय सारणी अनुसार आयोजित की जायेगी। पुनः परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे होगा। एक ही परीक्षा केन्द्र में कक्षा 5 एवं 8 पुनः परीक्षा आयोजित की जायेगी। अनुपस्थित एवं अनुर्तीण दिव्यांग बच्चों को भी पुनः परीक्षा में सम्मिलित कराया जाए।
मूल्यांकन केन्द्र का निर्धारण- कक्षा 5 एवं 8 की पुनः परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन हेतु प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर एक ही मूल्यांकन केन्द्र बनाया जायेगा। बी.आर.सी.सी मूल्यांकन हेतु संस्था का चयन कर सभी परीक्षा केन्द्रों की मूल्यांकन केंद्र से मैपिंग करेंगे।
पुनः परीक्षा हेतु निम्नांकित बिन्दुओं को ध्यान में रखा जाए –
• कम से कम 40 परीक्षार्थी होने की दशा में ही पृथक परीक्षा केन्द्र बनाया जाए।
• पुनः परीक्षा हेतु सूचीबद्ध (मैप्ड) समस्त परीक्षार्थियों की परीक्षा में उपस्थिति एवं परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने का दायित्व संबंधित शाला के शिक्षक को सौंपा जाए।
• वार्षिक मूल्यांकन मुख्य परीक्षा सत्र 2021-22 में प्रोजेक्ट कार्य (आंतरिक मूल्यांकन) में अनुत्तीर्ण / अनुपस्थित परीक्षार्थियों को वार्षिक मूल्याकन हेतु पूर्व में प्रदत्त प्रोजेक्ट कार्य ही पूर्ण कराना है।
• लिखित परीक्षा (बाह्य मूल्यांकन) हेतु प्रश्नपत्र सह उत्तरपुस्तिका की सॉफ्टकॉपी राज्य स्तर से जिला परियोजना समन्वयक को गोपनीय ई-मेल पर यथासमय प्रेषित कर दी जाएगी।
• पुनःपरीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की जिलेवार गणना के आधार पर परीक्षा सामग्री का मुद्रण जिला परियोजना समन्वयक द्वारा कराया जाएगा एवं परीक्षा सामग्री का वितरण मुख्य परीक्षा की भाँति ही जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में संपन्न कराया जाएगा।
राज्य शिक्षा केन्द्र मध्यप्रदेश, भोपाल
कक्षा 5 व 8 वार्षिक मूल्यांकन (पुनः परीक्षा) सत्र 2021-22 |
नियमित
|
||||||
संशोधित समय सारणी Time Table | |||||||
समय कक्षा – 5 : दोपहर 12:00 से 02:30 तक कक्षा – 8 : दोपहर 12:00 से 02:30 तक
|
|||||||
दिनांक | 25.07.22 | 26.07.22 | 27.07.22 | 28.07.22 | 29.07.22 | 30.07.22 | 01.08.22 |
दिन | सोमवार | मंगलवार | बुधवार | गुरूवार | शुक्रवार | शनिवार | सोमवार |
कक्षा – 5 | प्रथम भाषा – विशिष्ट हिंदी / विशिष्ट अंग्रेजी / विशिष्ट उर्दू / विशिष्ट मराठी | द्वितीय भाषा – सामान्य हिंदी / सामान्य अंग्रेजी | गणित / संगीत दृष्टीबाधितों हेतु | पर्यावरण अध्ययन | अतिरिक्त विषय – सामान्य हिंदी / सामान्य उर्दू | – | – |
कक्षा – 8 | प्रथम भाषा – विशिष्ट हिंदी / विशिष्ट अंग्रेजी / विशिष्ट उर्दू / विशिष्ट मराठी | द्वितीय भाषा – सामान्य हिंदी / सामान्य अंग्रेजी | विज्ञान | गणित / संगीत दृष्टीबाधितों हेतु | सामाजिक विज्ञान | तृतीय भाषा – सामान्य हिंदी, संस्कृत / सामान्य उर्दू / सामान्य मराठी | सामान्य हिंदी |
नोट-
निःशक्त विद्यार्थियों को मूल्यांकन निर्देशानुसार अतिरिक्त समय / लेखक अनिवार्यतः प्रदान किया जाए।
*अंग्रेजी माध्यम के परीक्षार्थी द्वितीय भाषा के रूप में सामान्य हिन्दी की परीक्षा में सम्मिलित होंगे एवं हिन्दी, उर्दू व मराठी माध्यम के परीक्षार्थी द्वितीय भाषा के रूप में सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
** कक्षा 5 हेतु अतिरिक्त विषय वैकल्पिक है किन्तु विषय चयन करने पर मूल्यांकन प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाएगा। इसके अंतर्गत सामान्य हिन्दी (यदि मातृभाषा हिन्दी नहीं है तो) अथवा सामान्य उर्दूका चयन परीक्षार्थियों द्वारा किया जा सकेगा।
आपको बता दें कि संशोधित समय सारणी में कक्षा पांचवी एवं आठवीं के परीक्षा का समय दोपहर 12:00 बजे से 2:30 बजे तक रखा गया है। जबकि पहले कक्षा पांचवी एवं आठवीं की परीक्षा का समय सुबह 9:00 से 11:30 बजे तक था।
पत्र डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
➤ Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
➤ Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें। ➤ Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद 🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻 |