भारत सरकार द्वारा दिनांक 11 से 17 अगस्त 2022 की अवधि में “हर घर तिरंगा” अभियान के क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न कर भावना जागृत करना तथा अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को स्वयं क्रय कर लगाने के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान का क्रियान्वयन जिला कलेक्टरों द्वारा स्थानीय स्तर पर सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर तथाासमुचित प्रचार-प्रसार के साथ किया जाना है। झंडों की समुचित उपलब्धता हेतु भारत सरकार द्वारा भारतीय ध्वज संहिता 2002 में 30. 12. 2021को किए गए संशोधन अनुसार राष्ट्रीय ध्वज अब हाथ से बुने एवं काते हुए कपड़े के साथ ही मशीन द्वारा सूती, पॉलिस्टर, ऊनी, रेशमी, खादी के कपड़ों द्वारा भी बनाया जा सकता है । मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी पत्र क्रमांक एफ 5-06/2022/1/4 दिनांक 01/07/2022 द्वारा इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं।
पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। पत्र में जारी निर्देशों को जानने के लिए लिंक को क्लिक करके पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
हर घर तिरंगा अभियान ‘स्वतंत्रता सप्ताह ” की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें