इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2022 कार्य योजना एवं दिशा-निर्देश जारी।। Inspire Award Manak Yojana 2022

राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र क्रमांक / अकादमिक / इंस्पा.अवा.मा./ 2022 / 1413 भोपाल, दिनांक 26.07.2022 के अनुसार इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2022-23 के ऑनलाइन नामांकन हेतु कार्य योजना एवं दिशा-निर्देश जारी किये गए है। जिसके संदर्भित पत्र के अनुसार भारत सरकार विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग प्रौद्योगिकी भवन, नई मेहरौली रोड, नई दिल्ली -110016 (भारत) का पत्र कमां.01/01/2019-1एम दिनांक 21 जून 022

क्या है? इंस्पायर अवार्ड मानक योजना

1. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना स्कूली बच्चों में सृजनशीलता और रचनात्मक सोच की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से सामाजिक जरूरतों का पूरा करने की दिशा में एक पहल है। योजनान्तर्गत विद्यार्थियों के ऐसे मौलिक विचार जो समाज की समस्याओं का समाधान कर सकें और इसके अलावा घरेलू और मजदूरों के श्रम को कम करने के उपाय तथा उनकी कार्य क्षमता को बढ़ाने के साथ साथ सेवाओं को भी आसान करने की अभिनव राह तैयार करे सकें। उन मौलिक विचारों को भारत सरकार विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग प्रौद्योगिकी द्वारा ऑनलाईन आमंत्रित किया जाता है।

2. भारत सरकार द्वारा यह कार्यक्रम देश भर के पाँच लाख विद्यालयों के स्कूली बच्चों ( प्रत्येक विद्यालय से दो से तीन सर्वश्रेष्ठ विचार आईडिया) के लगभग 10 लाख नवाचारों को प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना में मान्यता प्राप्त शासकीय निजी अनुदान प्राप्त विद्यालयों के 10 से 15 वर्ष की आयु वर्ग और 6वीं से 10वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अडियास को शामिल किया जाना है। योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 के लिए समस्त विद्यालयों से ऑनलाइन नामांकन चाहे गये हैं।

3. प्राचार्य द्वारा स्कूलों में आइडिया प्रतियोगिता के जरिये बच्चों को दो से तीन मौलिक विचारों का चयन किया जायेगा, जिसका ऑनलाइन नामांकन स्कूल प्रशासन द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग-भारत सरकार के वेव पोर्टल E-MIAS (E-Management of INSPIRE Award Scheme )पर किया जायेगा।

3.1 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार और राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत सरकार द्वारा एक लाख विचारों का चयन किया जायेगा। सभी विद्यार्थियों को अवार्ड की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (Direct Benefit Transfer) योजना के जरिये सीधे उनके खातों में भेजी जायेगी।

3.2 राज्य जिला स्तर के प्राधिकारियों द्वारा जिला स्तरीय प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट काम्पिटिशन का आयोजन किया जायेगा, जहाँ से 1 से 10 प्रोजेक्ट का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी के लिए किया जायेगा।

3.3 राज्य स्तरीय प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट काम्पिटिशन के आयोजन से एक हजार प्रोजेक्ट/माडल का चयन किया जायेगा। चयनित विद्यार्थियों को प्रोटोटाइप तैयार करने के लिए 20 हजार रूपये की पुरस्कार राशि सीधे उनके खाते में भेजी जायेगी। विचारों का चयन उनकी नवीनता,व्यवहारिकता,उपयोगिता,पर्यावरण की अनूकूलता और वर्तमान मे उपलब्ध तकनीक के बेहतरी के आधार पर होगा, जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत सरकार निर्णयक मंडल के सदस्य होगें।

3.4 राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत सरकार, देश के विभिन्न तकनीकी संस्थानों जैसे आईआईटी.एनआईटी,आईआईएसईआर और केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के सहयोग से इन विद्यार्थियों को प्रतिकृति (प्रोटोटाइप) विकसित करने में मदद और सलाह उपलब्ध करायेगा।

3.5 चयनित प्रतिकृति (प्रोटोटाइप) को राष्ट्रीय प्रदर्शनी में रखा जायेगा जहां से श्रेष्ठ 60 प्रतिकृति(प्रोटोटाइप) को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया जायेगा।

3.6 राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत सरकार, चयनित 60 प्रोटोटाइप की उपयोगिता व्यवसायिकता की संभावनाओं की जांच कर उससे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और रा.न.प्र भारत सरकार की अन्य योजनाओं के साथ जोड़ने का प्रयास करेगा।

3.7 चयनित 6 विशिष्ट प्रतिकृति (प्रोटोटाइप) को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले नवप्रवर्तन उत्सव में प्रदर्शित किया जायेगा।

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत आनलाइन नामांकन :

1. योजनन्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए जिले के सभी विद्यालयों का ऑनलाइन नामांकन भारत सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की बेवसाइट पर करायें। सभी जिला इंस्पायर अवार्ड नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी,जिला विज्ञान अधिकारी को निर्देशित किया जाये की वे प्रदेश के ऐसे विद्यालय जो योजनान्तर्गत नामांकित नहीं है, उन्हें इंस्पायर अवार्ड हेतु ऑनलाइन नामांकित करायें।

2. जिला इस्पायर अवार्ड नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी द्वारा विद्यालय के प्राचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी से प्रमाणीकरण उपरान्त नामांकन किये गये प्रत्येक विद्यालय में से दो से तीन विद्यार्थियों के आइडियाज/विचार के प्रोजेक्ट का सारांश पीडीएफ फार्मेट में संधारित कर ऑनलाइन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार www.inspireawards-dst.gov.in को भेजना सुनिश्चित किया जाये।

पत्र डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *