स्वच्छता पखवाड़ा : दिनांक 15 सितम्बर-2022 को शालाओं में आयोजित करवाएं यह गतिविधियाँ

राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा शिक्षा मंत्रालय, भारत शासन के संदर्भित पत्र क्रमांक D.O.No.F.18-1/2022-15-6 दिनांक 26th May 2022 के निर्देश के क्रम में “स्वच्छता पखवाड़ा 1-15 सितम्बर – 2022 अंतर्गत शाला स्वच्छता एवं अन्य गतिविधियों के क्रियान्वयन किये जाने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल- द्वारा इस संबंध में पत्र क्रमांक/राशिके / निर्माण / वॉश / 2022 / 4152 दिनांक 12/07/2022 को कलेक्टर सह मिशन संचालन समस्त जिले मध्यप्रदेश को पत्र जारी किया गया है।
“स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय अभियान अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय, भारत शासन के उपरोक्त संदर्भित पत्र द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 1-15 सितम्बर 2022 घोषित कर शाला स्वच्छता एवं अन्य विभिन्न गतिविधियाँ संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही उक्त संदर्भित पत्र के माध्यम से 1 से 15 सितम्बर-2022 तक “स्वच्छता पखवाडा” के रूप में मनाये जाने हेतु प्रतिदिन का गतिविधि कैलेण्डर प्रस्तावित किया गया है। इस गतिविधि कैलेण्डर को शाला स्तर तक पहुँचाकर गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, तथा जिलें का पालन प्रतिवेदन गूगल शीट के माध्यम से राज्य शिक्षा केन्द्र को समय-सीमा में प्रेषित किया जाना है।
स्वच्छता पखवाड़ा दिनांक 1-सितम्बर-2022 अंतर्गत निम्नलिखित  गतिविधियाँ प्रस्तावित की जाना है – 
दिनांक एवं दिन :-

15/09/2022 (गुरूवार)

गतिविधि विवरण :-
पुरस्कार विवरण दिवस-

1. प्रत्येक विकासखण्ड एवं जिलास्तर पर उपरोक्त स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण विकासखण्ड एवं जिले स्तर पर रखी जायें।

2. प्रत्येक जिले की स्वच्छता पखवाड़े की यात्रा की बुक / पॉवर पाइन्ट बनाये जायें. जिसमें बच्चों द्वारा स्वच्छता के क्षण नाम का पेज हो जिसमें उनके नाम रचनाये हो इस पुस्तक संकलन कर svpmp51@gmail.c जायें।

सभी शालाओं के स्वच्छता की गतिविधियों में किये गये उत्प 5/7 गतिविधियों का संकलन कर जिले स्तर से राज्य शिक्षा केन्द्र svpmp51@gmail.com पर प्रेषित किया जावें तथा एज्यूकेशन पोर्टल एवं मीडिया में प्रकाशित किया जायें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *