उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों खेलकूद शिक्षक के रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था किए जाने के संबंध में लोकशिक्षण संचालनालय द्वारा दिनांक 08/09/2022 को निर्देश जारी किए थे।
लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल के पत्र क्रमांक क्रमांक / IT Cell / अंति. शि. / 2022-23 /479 के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 में विद्यालयों में सह-अकादमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में खेलकूद शिक्षक के रिक्त पदों के विरूद्ध अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की तिथि में वृद्धि करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
संचालनालय के पत्र क्र. / IT / अति. शि. / 2022-23/414 दिनांक 08.09.2022 एवं क्र. / IT / अति.शि. / 2022-23 / 416 दिनांक 08.09.2022 उक्त संदर्भित पत्र के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिये विद्यालयों में विषय के रिक्त पदों के विरुद्ध सह- अकादमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में खेलकूद शिक्षक के रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश जारी किये गये है। संदर्भित पत्र में उल्लेखित पदों को अतिथि शिक्षक पोर्टल में अपडेट करने की प्रक्रिया के दृष्टिगत सह-अकादमिक एवं खेलकूद विषय के रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षक आमंत्रण की निम्नानुसार तिथि में वृद्धि की जाती है।
समय सारणी –
क्र | गतिविधियाँ | समयसीमा |
अतिथि शिक्षकों का आमंत्रण |
||
1 | अतिथि शिक्षक पोर्टल में रिक्तियों का प्रदर्शन | 07.10.2022 से |
2 | विद्यालय द्वारा आवेदन प्राप्त करना | 12.10.2022 |
3 | एस.एम.डी.सी. की बैठक | 14.10.2022 |
4 | अतिथि शिक्षक आमंत्रण तथा विद्यालय में ज्वाइनिंग | 15.10.2022 से |
➤ Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें। ➤ Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद 🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻 |