कक्षा 5वी व 8वी परीक्षा सत्र 2022-23 हेतु भाषा चयन / माध्यम एवं पंजीयन तिथि के संबंध में

कक्षा 5वी व 8वी परीक्षा सत्र 2022-23 हेतु भाषा चयन / माध्यम एवं पंजीयन तिथि के संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल का पत्र क्रमांक क्र./रा.शि.के. / मूल्यांकन / परीक्षा / 2022-23 / 6192 दिनांक 01/11/2012 के द्वारा अतिमहतपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।

राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा कक्षा 5 व 8 परीक्षा 2022-23 के संबंध में जारी निर्देशों में निम्नानुसार आंशिक संशोधन किया जाता है –

  1. कक्षा 5 व 8 हेतु प्रथम भाषा चयन हेतु माध्यम की बाध्यता को शिथिल किया जाता है।
  2. कक्षा 5 व 8 हेतु प्रथम भाषा हिन्दी व अंग्रेजी के अतिरिक्त उर्दू अथवा मराठी भाषा के चयन की स्थिति में अतिरिक्त भाषा / तृतीय भाषा के रूप में हिन्दी सामान्य का चयन करना अनिवार्य होगा।
  3. प्राथमिक (कक्षा-5 ) में प्रथम भाषा के रूप में हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा का चयन करने वाले छात्र अतिरिक्त भाषा (वैकल्पिक) के रूप में सामान्य उर्दू / सामान्य पंजाबी का चयन कर सकेंगे।
  4. कक्षा 8 के विद्यार्थियों हेतु तृतीय भाषा के रूप में पूर्व में निर्दिष्ट विकल्पों के साथ पंजाबी भाषा को भी सम्मिलित किया जाता है।

  1. शासकीय शालाओं हेतु 31.10.2022 को परीक्षा पोर्टल पंजीयन हेतु खोला जा चुका है. सुविधा की दृष्टि से समस्त मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाएं एवं मदरसों के विद्यार्थियों का पंजीयन पोर्टल पर दिनांक 05 नवंबर 2022 से 25 नवंबर 2022 की अवधि में किया जा सकेगा

पत्र डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे 

संदर्भित पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें – 

राशिके का पत्र क्र./ वार्षिक मूल्यांकन / 2022-23/5330-31 भोपाल, दि. 12.09.2022

रा.शि.के. का पत्र क्र. / मूल्यांकन / कक्षा 5,8 वा.मू. / 2022-23 /5891 भोपाल, दि. 10.10.2022

राशिके का पत्र क्र / मूल्यांकन / कक्षा 5,8 वा.मू. / 2022-23/6109, दिनांक 28.10.22

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *