Science Model Question Paper Class 5th Annual Exam 2023 || विज्ञान मॉडल प्रश्नपत्र वार्षिक परीक्षा कक्षा 5वीं

Science Model Question Paper

Class 5th Annual Exam 2023

Model Question Paper | Download Previous Year Questions PDF

वैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1 – निम्न में से कौन सा जानवर अपनी गर्दन आसपास घुमा सकता है?
(A) उल्लू
(B) गिरगिट
(C) तोता
(D) घोड़ा
उत्तर – (A) उल्लू

प्रश्न 2 – इंसान को ग्लूकोज तब चढ़ाया जाता है जब ….
(A) बुखार आता है।
(B) खून की कमी हो जाती है।
(C) शरीर में ऊर्जा कम हो जाती है।
(D) अजीर्ण हो जाता है।
उत्तर – (C) शरीर में ऊर्जा कम हो जाती है।

प्रश्न 3 – किस समूह के बीजों को अंकुरित करके खाया जा सकता है?
(A) सेम, अरहर, उड़द
(B) चना, मूंग, मटर
(C) मसूर, मूंगफली, गेहूँ
(D) अलसी, मूंग, मटर
उत्तर – (B) चना, मूंग, मटर

प्रश्न 4 – निम्न में से किस जलस्रोत से पीने का शुद्ध पानी प्राप्त नहीं होता?
(A) कुआँ
(B) ट्यूबवेल
(C) झरना
(D) गाँव के किनारे का तालाब
उत्तर – (D) गाँव के किनारे का तालाब

प्रश्न 5 – अंडा उबालते समय यदि पानी में नमक डाल दिया जाये तो क्या होगा?
(A) अंडा पानी में नीचे बैठ जाएगा।
(B) अंडा जल्दी से उबल जाएगा।
(C) अंडा फट जाएगा।
(D) अंडा पानी में थोड़ा ऊपर तैरने लगेगा।
उत्तर – (D) अंडा पानी में थोड़ा ऊपर तैरने लगेगा।

mosquito ke failne ke karan

उक्त चित्र को देखें और नीचे दिए गए प्रश्न क्रमांक 6 से 10 तक प्रश्नों के लिए सही विकल्प का चयन करें।

प्रश्न 6 – गड्ढों में भरे पानी में मिट्टी तेल छिड़कने से ……..
(A) मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है।
(B) मच्छरों की संख्या घट जाती है।
(C) मच्छर काटना बंद कर देते हैं।
(D) केवल बीमारी फैलाने वाले मच्छर मर जाते हैं।
उत्तर – (B) मच्छरों की संख्या घट जाती है।

प्रश्न 7 – उक्त चित्र में पानी के फैलने से क्या-क्या हो रहा है?
(A) पानी की बर्बादी हो रही है।
(B) इससे मच्छर भी पनपेंगे।
(C) आसपास गंदगी फैलेगी।
(D) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।
उत्तर – (D) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।

प्रश्न 8 – हैंडपंप से निकलने वाले अतिरिक्त पानी का सदुपयोग किया जा सकता है।
(A) बगीचे में प्रयोग करके।
(B) सोकपिट में डालकर
(C) वैसा ही बहने दिया जाए।
(D) नाली में बहा दिया जाए।
उत्तर – (A) बगीचे में प्रयोग करके।

प्रश्न 9 – मच्छरों की संख्या में कमी होगी यदि …..।
(A) आसपास पानी इकट्ठा न होने दें और गड्ढों को भर दे।
(B) पानी के बर्तन टंकी कूलर को साफ रखें हर हफ्ते उन्हें सुखाए।
(C) गड्ढों में भरे पानी में मिट्टी का तेल छिड़कें।
(D) उपरोक्त सभी कथन सत्य है।
उत्तर – (D) उपरोक्त सभी कथन सत्य है।

प्रश्न 10 – मच्छरों के काटने से कौनसा रोग हो सकता है ?
(A) मलेरिया
(B) डेंगू
(C) चिकनगुनिया
(D) उपरोक्त सभी।
उत्तर – (D) उपरोक्त सभी।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11 – आप अपना स्वयं का म्यूजियम बनाना चाहते हैं, म्यूजियम में रखी जाने वाली कोई दो चीजों के नाम लिखो।
उत्तर – 1. पुराने सिक्के 2. पुराने चित्र

प्रश्न 12 – यदि आप अंतरिक्ष में हैं तो आपके बाल किस प्रकार रहेंगे।
उत्तर – यदि हम अंतरिक्ष में हैं तो हमारे बाल खड़े रहेंगे।

प्रश्न 13 – पेट्रोल एवं डीजल से चलने वाले वाहनों से कौन सा प्रदूषण होता है?
उत्तर – वायु प्रदूषण।

प्रश्न 14 – यदि अचानक भूकंप आ जाए और आप घर के अंदर ही फँस जाओ तो क्या करोगे?
उत्तर – 1. किसी मजबूत टेबल के नीचे बैठ जाएंगे 2. दीवारों के कोने में खड़े हो जाएंगे।

प्रश्न 15 – ठंड के सीजन में हाथ में फूँक मारकर क्या करते हैं?
उत्तर – 1. हाथों को गर्म। 2. भुने हुए आलू या खाद्य पदार्थ को ठंडा।

प्रश्न 16 – कोई तीन खेलों के नाम लिखो जो आप खेलते हैं और उसमें खेल सामग्री की आवश्यकता पड़ती है।
उत्तर – 1. क्रिकेट 2. हाकी 3. शतरंज

प्रश्न 17 – झूम खेती में बीजों को कौन से तरीके से बोया जाता है?
उत्तर – झूम खेती में बीजों को छिटककर बोया जाता है।

प्रश्न 18 – मध्य प्रदेश को सोया राज्य क्यों कहा जाता है?
उत्तर – मध्य प्रदेश में सोयाबीन की फसल सर्वाधिक होती है इसलिए इसे सोया राज्य कहा जाता है।

प्रश्न 19 – खरपतवार को जमीन में क्यों दबाया जाना चाहिए?
उत्तर -1. खरपतवार को जमीन में दबाए जाने से वह नष्ट हो जाती है।
2. जमीन उपजाऊ बनती है।

प्रश्न 20 – किसे आदिवासियों का ‘साझा बैंक’ कहा जाता है?
उत्तर – जंगलों को आदिवासियों का ‘साझा बैंक’ कहा जाता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 21 – पशुओं को पालने से कौन-कौन से लाभ होते हैं लिखिए।
उत्तर – पशुओं को पालने से निम्नलिखित लाभ होते हैं-
1. पशुओं से दूध, मांस आदि खाद्य पदार्थ प्राप्त होते हैं।
2. कृषि कार्य के लिए खाद प्राप्त होती है।
3. कृषि कार्य में जुताई, सामान ढुलाई में सहायता प्राप्त होती है।
4. पशुओं से ऊन, चमड़ा प्राप्त होता है जो दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक है।

प्रश्न 22 – डॉक्टर किस यंत्र के द्वारा हमारे हृदय की धड़कनों को मापता है? क्या ऐसा कोई और भी माध्यम है जिससे हम अपने हृदय की धड़कनों को सुन सकते हैं?
उत्तर – डॉक्टर स्टेथेस्कोप की सहायता से हमारे हृदय की धड़कनों को मापता है। हम भी किसी पाइप या पन्ने के रोल के माध्यम से अपने ह्रदय की धड़कनों को सुन सकते हैं।

प्रश्न 23 – ऐसे किन्हीं पाँच तरीकों के बारे में लिखिए जिससे पेट्रोल एवं डीजल की बचत हो सकती है।
उत्तर – 1. अधिक से अधिक सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग किया जाना चाहिए।
2. लाल बत्ती जलने पर वाहनों को बंद कर दिया जाना चाहिए।
3. सौर ऊर्जा आदि से चलने वाले वाहनों का प्रयोग करना चाहिए।
4. साइकिल, साईकिल रिक्शा का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाना चाहिए।
5. बैटरी ऊर्जा से चलने वाले वाहनों का प्रयोग करना चाहिए।

प्रश्न 24 – निम्नलिखित को नक्शे पर दर्शाने हेतु संकेत बनाइए।
1. कच्ची सड़क
2. स्कूल
3. जंगल
4. गाँव
5. तालाब
उत्तर –
1. कच्ची सड़क – :::::::::::::::::::
2. स्कूल – 🏠
3. जंगल -🌳
4. गाँव – 🏘️🏛️🏚️
5. तालाब – 💭

 

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *