प्रोजेक्ट कार्य छात्रों से कैसे करायें

आज हम आपको ब्लॉग पोस्ट (educationpointe.com) के माध्यम से छात्रों से प्रोजेक्ट कार्य किस तरह कराया जा सकता है यह बताने जा रहे है जैसा की आपको पता होगा की राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र क्रमांक / रा.शि.के. / वार्षिक मूल्याङ्कन / 2022-23 / 1133 भोपाल दिनांक 22.02.2023 में वार्षिक मूल्याङ्कन वर्ष 2022-23 कक्षा 1 से 4 एवं कक्षा 6, 7 हेतु मूल्याङ्कन निर्देश जारी किये गये थे जिसके अंतर्गत कक्षा 3,4,6, एवं 7 के छात्रों से विषय शिक्षक शाला स्तर पर प्रत्येक विषय के 2 प्रोजेक्ट कार्य दिनांक 15 मार्च 2023 तक पूर्ण कराये जाना है एवं प्रोजेक्ट कार्य का मूल्याङ्कन दिनांक 31 मार्च 2023 तक पूर्ण कराये जाना है। 

छात्रों से हम आपको सुझावात्मक गणित विषय का प्रोजेक्ट कार्य बच्चों द्वारा कैसे किया जा सकता है। चलिए देखते है-

प्रोजेक्ट कार्य (गणित कक्षा 7) 

निर्देश – प्रश्न को पढ़कर निर्देशानुसार उत्तर लिखिए।

प्रश्न -1  आपके घर में समतल पृष्ठ वाली बहुत सी वस्तुएँ उपलब्ध है। उनके नाम लिखकर उनकी लम्बाई और चौड़ाई मापकर क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए और सारणी में लिखिए (कम से कम 5 वस्तुओं के)

क्र. वस्तु का नाम  लम्बाई (से.मी.) चौड़ाई (से.मी.) क्षेत्रफल (वर्ग  से.मी.)
1 खिड़की 25 से.मी. 20 से.मी. 500 वर्ग  से.मी.
2 मेज 20 से.मी. 15 से.मी. 300 वर्ग  से.मी.
3 दरवाजा 40 से.मी. 30 से.मी. 1200 वर्ग  से.मी.
4 माचिस की डिब्बी 4 से.मी. 3 से.मी. 12 वर्ग  से.मी.
5 टेलीविज़न 15 से.मी. 10 से.मी. 150 वर्ग  से.मी.

उपरोक्त सारणी के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिये-

प्रश्न-(i) किस वस्तु का क्षेत्रफल सबसे आधिक है?

उत्तर – 

प्रश्न-(ii) उपरोक्त सारणी से क्षेत्रफल को आरोही क्रम में लिखिए।

उत्तर – 

प्रश्न-(iii) सबसे अधिक क्षेत्रफल व सबसे कम क्षेत्रफल में कितना अंतर है?

उत्तर – 

प्रश्न-(iv) दरवाजे का क्षेत्रफल, खिड़की के क्षेत्रफल से कितना आधिक है?

उत्तर – 

प्रश्न-(v)  दी गयी वस्तुओ में सबसे कम क्षेत्रफल वाली वस्तु का नाम और क्षेत्रफल लिखिए।

उत्तर – 

प्रश्न-2 विद्यार्थी कम से कम 10 व्यक्तियों (परिवार के सदस्य / पड़ोसी / रिश्तेदार) से उनकी जन्मतिथि पूछ कर सारणी को पूरा करें।

क्र. व्यक्ति का नाम (परिवार के सदस्य / पड़ोसी / रिश्तेदार) रिश्ता  जन्मतिथि 
दिनांक  माह  वर्ष 
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10

उपरोक्त सारणी के आधार पर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिये 

प्रश्न-(i) परिवार में सबसे बड़े सदस्य की आयु कितनी है। 

उत्तर – 

प्रश्न-(ii) किन-किन सदस्यों का जन्म समान माह में हुआ है।

उत्तर – 

प्रश्न-(iii) परिवार के कितने सदस्यों को मत देने का अधिकार है।

उत्तर – 

प्रश्न-(iv) परिवार में सबसे छोटे सदस्य की आयु कितनी है।

उत्तर – 

प्रश्न-(v) कितने सदस्यों की आयु 20 वर्ष से अधिक है।

उत्तर – 

 

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *