अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन

कक्षा 5वीं व 8वीं की वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का किया जायेगा पुनर्मूल्यांकन/ अंकों की पुनर्गणना / पुनर्प्रविष्टि इस संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के पत्र क्रमांक 7582 दिनांक 23/5/23 के अनुसार निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कक्षा 5वीं व 8 वीं के वार्षिक परीक्षा 2023 के परिणाम दिनांक 15 मई 2023 को घोषित किए जा चुके है। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा परीक्षा परिणामों का सूक्ष्म विश्लेषण करने पर पाया गया कि कुछ छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हुए है जबकि शेष विषयों में उत्तीर्ण है। ऐसे प्रकरणों में प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मूल्यांकन या पोर्टल पर अंकों की प्रविष्टि में कोई विसंगति हुई हो ऐसी संभावित गलतियों के कारण छात्रों का अहित न हो । इस उद्देश्य से राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि ऐसे समस्त छात्र जो केवल एक या दो  विषय में अनुत्तीर्ण हुए हैं उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का अनिवार्य पुनर्मूल्यांकन/ अंकों की पुनर्गणना / पुनप्रविष्टि की जाये।

जारी किये गये दिशा निर्देशानुसार  एक या दो विषय में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का अनिवार्य पुनर्मूल्यांकन/ अंकों की पुनर्गणना / पुनर्प्रविष्टि का कार्य 20 मई से 30 मई तक कराया जावे। साथ ही पुनर्मूल्यांकन पश्चात संशोधित अंकों की प्रविष्टि पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पोर्टल की जाये।

अनिवार्य पुनर्मूल्यांकन / अंकों की पुनर्गणना / पुनप्रविष्टि दिनांक 30.06.2023 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाये पुनर्मूल्यांकन हेतु लाल स्याही के पेन का उपयोग किया जाएगा। जारी दिशा निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी विद्यार्थी को पूर्व में प्रदाय अंकों को कम नहीं किया जाएगा।

परीक्षा परिणाम की  घोषणा  

पुनर्मूल्यांकन एवं अंको की प्रविष्टि में संशोधन उपरांत विद्यार्थियों का संशोधित परीक्षा परीणाम 5 जून को घोषित किया जाएगा।

विद्यार्थी को उत्तर पुस्तिका का अवलोकन

दिनांक 5 जून 2023 को परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात भी यदि विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका का अवलोकन करना चाहता है तो उसे यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह कार्य छात्रों के हित से जुड़ा हुआ सर्वोच्च प्राथमिकता का है, अतः इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए

                      समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए समय-सारणी 

सम्पूर्ण पत्र का अवलोकन करने के लिए पत्र डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *