स्कूल चलें हम अभियान RSK के नए निर्देश जारी

आज हम आपको अपने ब्लॉग educationpointe.com के माध्यम से बताएँगे की स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत  RSK ने कौन कौन से नए निर्देश जारी किये है।   

जैसा की आपको पता होगा कि मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलें हम अभियान 2023-24 का प्रथम चरण 16 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित किये जाने के संबंध में परिपत्र क्रमांक 1 जारी कर दिशा निर्देश जारी किये गये थे। किन्तु गर्मी के तापमान में बढती वृद्धि के कारण राज्य शासन के द्वारा आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है जिसके तहत विद्यार्थियों के लिए 19 जून तक अवकाश घोषित किया गया है एवं कक्षाओं का संचालन 20 जून से प्रारंभ किये जाने के निर्देश है। यह निर्देश राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र क्रमांक / राशिके / ईएंडआर / 2023 / 4166 के माध्यम से जारी किये गये है जिसकी भोपाल दिनांक 16.06.23 है।

विद्यार्थियों का ग्रीष्मकालीन अवकाश 19 जून 2023 तक किया गया है। उक्त संदर्भित पत्र क्र. 1 उल्लेखित गतिविधियां हेतु निम्नानुसार कार्यवाही की जाये, शेष गतिविधियां विद्यालय प्रारंभ दिनांक से आयोजित की जाये। 

सामुदायिक सहभागिता एवं प्रचार प्रसार-

• शाला प्रबंधन समिति की बैठक दिनांक 20/6/-2023 को आयोजित की जाये।

• बाल सभा का आयोजन दिनांक 21/6/2023 को किया जाये।

• पालकों से चर्चा दिनांक 22/6/2023 से 28/6/2023 तक की जाये।

अतः उपरोक्तानुसार संशोधन किया जाता है। स्कूल चले हम अभियान 2023-24 प्रथम चरण परिपत्र क्र. 1 अनुसार शेष निर्देश यथावत रहेगे।

स्कूल चलें हम अभियान परिपत्र क्रमांक 1 देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *