वार्षिक परीक्षा 2024 हेतु परीक्षापयोगी लघुत्तरीय प्रश्न उत्तर विषय – विज्ञान

परीक्षापयोगी लघुत्तरीय प्रश्न उत्तर ll Science Short Answered Questions

विषय – विज्ञान ll Subject – Science

कक्षा-8 वार्षिक परीक्षा 2024

प्रश्न 1. फसल का वर्गीकरण किस आधार पर किया जाता है? प्रत्येक वर्ग का नाम लिखकर दो-दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर – फसलों को मुख्यतः दो भागों में विभाजित किया गया है ―
(1) रबी की फसल – गेहूँ, चना
(2) खरीफ फसल – धान, सोयाबीन।

प्रश्न 2. खरपतवार फसलों को किस प्रकार नुकसान पहुँचाते हैं?
उत्तर – खरपतवार जल, पोषक, जगह और प्रकाश की स्पर्धा कर फसल की वृद्धि पर प्रभाव डालते हैं। कुछ खरपतवार कटाई में भी बाधा डालते हैं तथा मनुष्य एवं पशुओं के लिए विषैले हो सकते हैं।

प्रश्न 3. मिट्टी में रहने वाले केंचुएँ एवं सूक्ष्मजीवों को किसानों का मित्र क्यों कहा गया है?
उत्तर – मिट्टी में रहने वाले केंचुएँ एवं सूक्ष्मजीव किसानों के मित्र हैं, क्योंकि ये मिट्टी को पलटकर पोला करते हैं तथा ह्यूमस बनाते हैं।

प्रश्न 4. सीडड्रिल यंत्र द्वारा बुआई करने से क्या-क्या लाभ हैं?
उत्तर – सीडड्रिल यंत्र द्वारा बुआई करने से बीजों में समान दूरी तथा गहराई बनी रहती है। सीडड्रिल द्वारा बुआई करने से समय व श्रम दोनों की ही बचत होती है।

प्रश्न 5. जंतुओं तथा पौधों में सूक्ष्मजीवों द्वारा होने वाले दो-दो रोगों के नाम लिखिए।
उत्तर – जंतुओं में सूक्ष्मजीवों द्वारा होने वाले रोग-
(1) जीवाणु – क्षय योग, हैजा।
(2) वायरस – पोलियो, खसरा
(3) प्रोटोजोआ – मलेरिया
पौधों में सूक्ष्मजीवों द्वारा होने वाले रोग-
(1) जीवाणु – नींबू केंकर
(2) कवक – गेहूं की रस्ट
(3) वायरस – भिंडी की पीत

प्रश्न 6. राइजोपस सूक्ष्मजीवों के किस वर्ग में आता है?
उत्तर – राइजोपस सूक्ष्मजीवों के कवक वर्ग में आता है।

प्रश्न 6. प्रतिजैविक का उपयोग करते समय हमें क्या-क्या सावधानियाँ रखना चाहिए?
उत्तर – प्रतिजैविक का उपयोग करते समय हमें निम्न सावधानियाँ रखना चाहिए।
(1) डॉक्टर की सलाह पर ही प्रतिजैविक की दवाएँ लेनी चाहिए।
(2) जब आवश्यक हो तभी प्रतिजैविक का उपयोग करना चाहिए।

प्रश्न 7. पहेली ने दही जमाने के लिए गुनगुने दूध में कुछ दही मिलाकर उसे रेफ्रीजरेटर में रख दिया, अगले दिन उसने देखा दही नहीं जमा, दही ना जमने का क्या कारण है?
उत्तर – क्योंकि रेफ्रीजरेटर में कम ताप पर सूक्ष्मजीव की वृद्धि रुक जाती है।

प्रश्न 8. समाप्त होने वाले तथा अक्षय प्राकृतिक संसाधनों को वर्गीकृत कीजिए।
हवा, सूर्य का प्रकाश, पानी, वन, वन्य जीव, कोयला
उत्तर – समाप्त होने वाले संसाधन – वन्य जीव, वन।
अक्षय संसाधन – हवा, सूर्य का प्रकाश, पानी, कोयला।

प्रश्न 9. कार्बनीकरण क्या होता है?
उत्तर – उच्च दाब व उच्च ताप पर पृथ्वी के भीतर मृत पेड़-पौधे धीरे-धीरे कोयले में परिवर्तित हो गए। कोयले में मुख्य रूप से कार्बन होता है। मृत वनस्पति के धीमे प्रक्रम द्वारा कोयले में परिवर्तन को कार्बनीकरण कहते हैं।

प्रश्न 10. भारत में प्राकृतिक गैस कहाँ-कहाँ पाई जाती है?
उत्तर – भारत में प्राकृतिक गैस त्रिपुरा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कृष्णा गोदावरी डेल्टा में पाई जाती है।

प्रश्न 11. मॉथ (कपड़ों) को खराब करने वाला कीड़ा और अन्य कीटों को भगाने हेतु प्रयोग में आने वाली नैथलीन की गोलियाँ कोयले के किस उत्पाद से प्राप्त की जाती है? इस उत्पाद के दो अन्य उपयोग भी लिखिए।
उत्तर- मॉथ और अन्य कीटों को भगाने हेतु प्रयोग में लाई जाने वाली नैप्थलीन की गोलियाँ भी कोलतार से प्राप्त की जाती है। कोलतार के उपयोग औषधि, विस्फोटक, प्लास्टिक, पेन्ट आदि में होता है।

प्रश्न 12. CNG का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर- CNG का पूरा नाम संपीड़ित प्राकृतिक गैस (Com- pressed Natural Gas) है।

प्रश्न 13. दहन क्या है? नीचे दिए गए पदार्थों में से दाह्य एवं अदाह्य पदार्थों की पहचान कर लिखिए।
लकड़ी, कागज, लोहे की कीलें, पत्थर का टुकड़ा, मिट्टी का तेल, काँच, काष्ठ कोयला।
उत्तर – रासायनिक प्रक्रम जिसमें पदार्थ ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर ऊष्मा देता है, दहन कहलाता है।
दाह्य पदार्थ – लकड़ी, कागज, मिट्टी का तेल, काष्ठ- कोयला ।
अदाह्य पदार्थ – लोहे की कीलें, पत्थर का टुकड़ा, काँच।

प्रश्न 14. उष्मीय मान किसे कहते हैं? ईंधन के ऊष्मीय मान को किस मात्रक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है?
उत्तर – किसी ईंधन के 1 किलोग्राम के पूर्ण दहन से प्राप्त ऊष्मा ऊर्जा की मात्रा, उसका ऊष्मीय मान कहलाती है। ईंधन के ऊष्मीय मान को किलोजूल प्रति किलोग्राम (KJ/Kg) मात्रक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।

प्रश्न 15. विशेष क्षेत्रीय स्पीशीज के कोई दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर – पंचमढ़ी जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र में स्थित साल और जंगली आम, विशेष क्षेत्रीय स्पीशीज के उदाहरण हैं।

प्रश्न 16. वनोन्मूलन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – वनों को समाप्त करके प्राप्त भूमि का अन्य कार्यों में उपयोग करने को वनोन्मूलन कहते हैं।

प्रश्न 17. सूखा क्यों पड़ता है?
उत्तर – पृथ्वी के ताप में वृद्धि हो जाने से जलचक्र का संतुलन बिगड़ता है और वर्षा दर में कमी आती है जिसके कारण सूखा पड़ता है।

प्रश्न 18. राष्ट्रीय उद्यान क्यों बनाए जाते हैं?
उत्तर – वन्य जीवों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए राष्ट्रीय उद्यान बनाए जाते हैं।

प्रश्न 19. जैव मण्डल आरक्षित क्षेत्र क्यों बनाये गए हैं? कोई एक जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र का नाम लिखिए।
उत्तर – जैव विविधता के संरक्षण के उद्देश्य से जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र बनाए गए हैं। जैसे- पचमढ़ी, जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र है।

प्रश्न 20. रेड डाटा पुस्तक क्या है? इसकी आवश्यकता क्यों है?
उत्तर – रेड डाटा पुस्तक वह पुस्तक है जिसमें सभी संकटापन्न स्पीशीज का रिकार्ड रखा जाता है ताकि लोगों में जागरूकता फैलाकर बचे हुए जीव जंतुओं को सुरक्षित रखा जा सके।

प्रश्न 21. IVF का पूरा नाम लिखो।
उत्तर – IVF का पूरा नाम इनविट्रो निषेचन (शरीर के बाहर कृत्रिम निषेचन) होता है।

प्रश्न 22. किस जीव का अंडा सबसे बड़ा होता है?
उत्तर – शुतुरमुर्ग का अंडा सबसे बड़ा होता है।

प्रश्न 23. भ्रूण का निरन्तर विकास कहाँ होता है?
उत्तर – गर्भाशय में भ्रूण का निरंतर विकास होता रहता है।

प्रश्न 24. जनन क्या होता है? जन्तुओं में जनन की विधियाँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तर – जनन जाति (स्पीशीज) की निरंतरता बनाने के लिए आवश्यक है। जन्तुओं में जनन की दो विधियाँ हैं –
(1) लैंगिक जनन (2) अलैंगिक जनन।

प्रश्न 25. किशोरावस्था किसे कहते हैं?
उत्तर – जीवन की वह अवधि जब शरीर में ऐसे परिवर्तन होते हैं। जिसके परिणामस्वरूप जनन परिपक्वता आती है। किशोरावस्था कहलाती है।

प्रश्न 26. किशोरावस्था की आयु अवधि क्या होती है?
उत्तर – किशोरावस्था लगभग 11 वर्ष की आयु से प्रारंभ होकर 18 अथवा 19 वर्ष तक की आयु तक रहती है।

प्रश्न 27. किशोरावस्था में लड़कों में होने वाले कोई दो परिवर्तनों को लिखिए।
उत्तर – (1) हल्की दाड़ी-मूँछों का आना । (2) जनन क्षमता का विकास।

प्रश्न 28. शरीर में होने वाले परिवर्तनों के लिए उत्तरदायी अंतःस्रावी ग्रंथियों द्वारा स्रावित पदार्थ का क्या नाम है?
उत्तर – टेस्टोस्टेरॉन एवं एस्ट्रोजन पदार्थ।

प्रश्न 29. एड्स नामक रोग किस वायरस के द्वारा होता है?
उत्तर – HIV एचआईवी नामक वायरस (विषाणु) द्वारा होता है।

प्रश्न 30. नर और मादा जनन हार्मोनों के नाम लिखिए।
उत्तर – नर में टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन। मादा में ऐस्ट्रोजन हार्मोन।

प्रश्न 31. पीयूष ग्रंथि किस प्रकार की ग्रंथि है और शरीर में कहाँ स्थित रहती है?
उत्तर – पीयूष ग्रंथि एक अंत: स्रावी ग्रंथि है जो मस्तिष्क से जुड़ी रहती है।

प्रश्न 32. काटने तथा सुराग करने वाले औजारों के किनारे सदैव तीक्ष्ण क्यों होते हैं?
उत्तर – काटने तथा सुराग करने वाले औजारों के किनारे सदैव तीक्ष्ण होते हैं। ताकि सतह क्षेत्र को कम किया जा सके और लगाये गये दबाव को बढ़ाया जा सके।

प्रश्न 33. किसी पृष्ठ पर लगने वाले दाब को परिभाषित कीजिए एवं सूत्र लिखिए।
उत्तर – किसी पृष्ठ के प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को दाब कहते हैं।
दाब = बल / क्षेत्रफल जिस पर यह लगता है।

प्रश्न 34. बल लगाने पर किसी वस्तु में क्या-क्या परिवर्तन होते हैं?
उत्तर – बल- (1) किसी वस्तु को विराम अवस्था से गति में ला सकता है।
(2) गतिशील वस्तु की चाल में परिवर्तन कर सकता है।
(3) गतिशील वस्तु की दिशा में परिवर्तन कर सकता है।
(4) वस्तु की आकृति में परिवर्तन ला सकता है।

प्रश्न 35. पहेली के पास एक गुब्बारा है लेकिन उसमें सुराख के पहेली से यह गुब्बारा नहीं फूल रहा, बताइए क्यों है?
उत्तर – क्योंकि गैसें जिस बर्तन में रखी जाती है उसकी दीवारों पर दाब डालती है। अतः गुब्बारे में सुराख होने के कारण गुब्बारा नहीं फूल रहा है।

प्रश्न 36. जब हम बोलते हैं तो हमारे शरीर का कौन-सा भाग कँपित होता है? स्पष्ट करिए।
उत्तर – जब हम बोलते हैं तो हमारे गले में वाक्यंत्र अथवा कंठ कंपित होता है।

प्रश्न 37. आवृत्ति किसे कहते हैं? इसको किसमें मायाजाता है?
उत्तर – प्रति सेकंड होने वाले दोलनों की संख्या को दोलन की आवृत्ति कहते हैं। आवृत्ति को हर्ट्ज (Hz) में मापा जाता है।

प्रश्न 38. मनुष्य कितनी आवृत्ति की ध्वनियाँ सुन सकते हैं?
उत्तर – मनुष्य लगभग 20 हर्ट्ज से लेकर 2000 हर्ट्ज आवृत्ति की ध्वनि तरंगों को ही सुन सकता है।

प्रश्न 39. आसुत जल में विद्युत का चालन क्यों नहीं होता?कारण लिखिए।
उत्तर – आसुत जल विद्युत का चालक नहीं होता है क्योंकि आसुत जल लवणों से मुक्त होता है आयनों या लवणों की अनुपस्थिति ही आसवित जल को विद्युत का कुचालक बना देती है।

प्रश्न 40. दिए गए पदार्थों को विद्युत के चालक एवं कुचालक पदार्थों के रूप में वर्गीकृत कीजिए। ताँबा, एलुमिनियम, रबड़, प्लास्टिक, लोहा, लकड़ी।
उत्तर – चालक- ताँबा, ऐलुमिनियम, लोहा । कुचालक- रबड़, प्लास्टिक, लकड़ी।

प्रश्न 41. जब किसी तार में विद्युत धार प्रवाहित की जाती है, तो उसके पास रखी चुंबकीय सुई पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर – जब किसी तार में विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है तो उसके पास रखी चुम्बकीय सुई विक्षेपित हो जाती है।

प्रश्न 42. विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – किसी चालक द्रव्य में विद्युत धारा प्रवाहित होने पर रासायनिक अभिक्रिया होती है इसे विद्युत धारा का रासायनिक प्रभाव कहते हैं।

प्रश्न 43. भूकम्प की शक्ति के परिमाण को किस पैमाने पर व्यक्त किया जाता है? कितने परिमाण का भूकम्प अधिक विनाशकारी होता है?
उत्तर – किसी भूकम्प की शक्ति के परिमाण को रिक्टर पैमाने पर व्यक्त किया जाता है। अधिक विनाशकारी भूकंपों का रिक्टर पैमाने पर परिमाण 7 से अधिक होता है।

प्रश्न 44. तड़ित से अपनी सुरक्षा के उपायों को लिखिए?
उत्तर – (1) यदि खुले क्षेत्र में हो तो जमीन पर सिमटकर नीचे बैठें।
(2) यदि वाहन में हो तो वाहन की खिड़की दरवाजे बंद कर लें। (3) स्नान न करें।
(4) विद्युत तारों तथा धातु की बीजों को न छुएँ।

प्रश्न 45. परावर्तन के नियम लिखिए।
उत्तर- (i) परावर्तन की घटना के दौरान आपतन कोण तथा परावर्तन कोण का मान बराबर रहता है।
(ii) परावर्तन घटना में आपतित किरण परावर्तित किरण तथा अभिलंब तीनों एक ही तल में होते हैं।

प्रश्न 46. चाक्षुष विकृति वाले व्यक्ति पढ़ने-लिखने के लए किस पद्धति का उपयोग करते हैं। इस पद्धति में कितने पैटर्न होते हैं?
उत्तर – चाक्षुम विकृति युक्त व्यक्तियों के लिए सर्वाधिक लोकप्रिय साधन ब्रेक कहलाता है। इसमें 63 पैटर्न होते हैं।

प्रश्न 47. नेत्रों के लिए बहुत कम या बहुत अधिक प्रकाश हानिकारक होता है?
उत्तर – नेत्रों के लिए बहुत अधिक या बहुत कम प्रकाश हानिकारक है, क्योंकि और अपर्याप्त प्रकाश से नेत्र खिंचाव तथा सिर दर्द होता है।

प्रश्न 48. प्रकाश का विक्षेपण किसे कहते हैं? विक्षेपण की घटना को दर्शाने वाला कोई प्राकृतिक उदाहरण लिखिए।
उत्तर – प्रकाश की अपनी रंगों में विभाजित होने को प्रकाश का विश्लेषण कहते हैं इंद्रधनुष विश्लेषण को दर्शाने वाली प्राकृतिक घटना है।

प्रश्न 49. रेटिना में पाई जाने वाली तंत्रिका कोशिका के प्रकार एवं उनके कार्य लिखिए।
उत्तर- रेटीना में दो प्रकार की तंत्रिका कोशिका पाई जाती है।
(1) शंकु और
(2) शलाकाएँ
इनके द्वारा अनुभव की संवेदना को मस्तिष्क तक पहुँचाया जाता है।

प्रश्न 50. ध्वनि प्रदूषण क्या है?
उत्तर – वातावरण में अत्यधिक या अवांछित ध्वनियों को ध्वनि प्रदूषण कहते हैं।

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *