वार्षिक परीक्षा हेतु कक्षा-8 हिंदी मॉडल प्रश्न पत्र-5

मॉडल प्रश्न पत्र-5 ll  Modal Question Paper-5

विषय – हिंदी ll Subject – Hindi 

कक्षा-8 वार्षिक परीक्षा 2024

वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)
प्रश्न 1. विहग वृन्द का आशय है–
(अ) पशुओं का समूह
(ब) मनुष्यों का समूह
(स) पक्षियों का समूह
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– पक्षियों का समूह।

प्रश्न 2. इनमें से कौन सा ‘अमृत’ का पर्यायवाची शब्द है?
(अ) खग
(ब) नभ
(स) अमिय
(द) कुसुम
उत्तर– अमिय।

प्रश्न 3. ‘शक्तिहीन’ में समास है–
(अ) तत्पुरुष
(ब) अव्ययीभाव
(स) बहुब्रीहि
(द) द्वन्द्व
उत्तर– तत्पुरुष।

प्रश्न 4. ‘सिद्राम कोयकली’ किसका वास्तविक नाम था?
(अ) महान् गायक तानसेन
(ब) राजा मानसिंह तोमर
(स) उस्ताद अलाउद्दीन खाँ
(द) कुमार गन्धर्व
उत्तर– कुमार गन्धर्व।

प्रश्न 5. मीराबाई को …………… रत्न प्राप्त हो गया।
(अ) राम
(ब) कृष्ण
(स) शिव
(द) देवी
उत्तर– राम।

प्रश्न 6. बिरसा मुण्डा का सम्बन्ध निम्नलिखित में से वर्तमान के किस राज्य से था?
(अ) झारखण्ड
(ब) बिहार
(स) छत्तीसगढ़
(द) उत्तरप्रदेश
उत्तर– झारखण्ड।

प्रश्न 7. अमृता देवी के साथ शहीद विश्नोइयों की संख्या थी–
(अ) 362
(ब) 365
(स) 363
(द) 364
उत्तर– 362

प्रश्न 8. “वह पुस्तक पढ़ो।” उपरोक्त वाक्य है–
(अ) प्रश्नवाचक वाक्य
(ब) इच्छाबोधक वाक्य
(स) आज्ञार्थक वाक्य
(द) सन्देहसूचक वाक्य
उत्तर– आज्ञार्थक वाक्य।

प्रश्न 9. ग्रहणों की वैज्ञानिक व्याख्या करने वाले तरुण पण्डित का नाम ………… था।
(अ) चरक
(ब) आर्यभट्ट
(स) सुश्रुत
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– आर्यभट्ट।

प्रश्न 10. ‘तन्मय’ शब्द का सन्धि विच्छेद होगा–
(अ) तत + मय
(ब) तन + मय
(स) तत् + मय
(द) तन् + मय
उत्तर– तत् + मय।

लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)
प्रश्न 11. “हम अपनी सोच के कारण ही सफल, असफल होते हैं।” उपरोक्त पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए।
उत्तर– हम अपनी सोच के कारण ही सफलता के सुख का असफलता के दुःख का भोग करते हैं। सफलता की सोच आशावादी और असफलता की सोच निराशावादी होती है। अपने उद्देश्य के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास हमें सफल बनाता है जबकि इसके विपरीत हम हतोत्साहित होकर असफल ही होते हैं। यह सब हमारी सोच पर ही आश्रित है।

प्रश्न 12. राजा ने पेड़ काटने की क्या सजा घोषित की?
उत्तर– राजा अभयसिंह ने सैनिकों के दुष्कृत्य के लिए क्षमा माँगी और ताम्रपत्र पर राजा की आज्ञा को जारी किया गया कि विश्नोई गाँवों में कोई भी पेड़ नहीं काटेगा। यदि काटेगा तो राजदण्ड का भागी होगा।

प्रश्न 13. विश्व को शान्ति का सन्देश देने वाले किन्हीं दो महापुरुषों के नाम बताइए।
उत्तर– विश्व को शान्ति का सन्देश देने वाले दो महापुरुष स्वामी विवेकानन्द और पं. जवाहरलाल नेहरू थे।

प्रश्न 14. नव संवत्सर से क्या तात्पर्य है?
उत्तर– नव संवत्सर से तात्पर्य है– नये वर्ष का प्रारम्भ। यह नव संवत्सर चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होता है।

प्रश्न 15. पंचों को किस बात की शंका थी?
उत्तर– पंचों को इस बात की शंका थी कि वृद्ध किसान के तीन बेटे असली हैं व एक बेटा उसका नहीं है। तभी तो उसने अपनी जायदाद के तीन हिस्से करने की बात वसीयत में लिखी है।

प्रश्न 16. रेडक्रॉस के सदस्य क्या कार्य करते हैं?
उत्तर– रेडक्रॉस के सदस्य बाढ़ में फँसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाते हैं। बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए भोजन, कपड़े एवं दवाइयों का प्रबन्ध करते हैं। उन लोगों की सही देखरेख करने में सहायता करते हैं।

प्रश्न 17. दूसरों को उपदेश देने का अधिकारी कौन हो सकता है?
उत्तर– दूसरों को उपदेश देने का अधिकारी वही है, जो स्वयं उस उपदेश पर आचरण करता हो।

प्रश्न 18. धनी व्यक्ति को क्या नहीं करने को कहा है?
उत्तर– धनी व्यक्ति को अपने धन का घमण्ड नहीं करना चाहिए।

प्रश्न 19. किस बात को मान लेने से हमारी शक्ति आधी हो जाती है?
उत्तर– विरोधी के बल और अपने बल को तौले बिना, उसे शक्तिशाली मान लेने से हमारी शक्ति आधी हो जाती है।

प्रश्न 20. कवि वीणावादिनी से किस प्रकार का झरना बहाने के लिए आग्रह कर रहा है?
उत्तर– कवि वीणावादिनी से ज्योर्तिमय निर्झर (झरना) बहाने के लिए आग्रह कर रहा है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)
प्रश्न 21. संगीत का वास्तविक महत्त्व कब होता है?
उत्तर– संगीत का वास्तविक महत्त्व तब होता है, जब संगीत की शास्त्रीयता साधना को महत्त्व देती है। संगीत की मिठास आत्मिक शान्ति देती है एवं जीवन को जीने की उमंग पैदा करती है। संगीत से सने गीतों को सुनकर आदमी अपने आप में थिरक उठता है। उसके हृदय में करुणा का भाव जाग उठता है और करुणा का भाव आँसुओं के रूप में बह निकलता है। इससे साधारण लोग प्रभावित हो उठते हैं। यही कारण है कि संगीत को सम्पूर्ण समाज महत्त्व देता है।

प्रश्न 22. धन पाकर हमें अभिमान क्यों नहीं करना चाहिए?
उत्तर– धन पाकर हमें अभिमान नहीं करना चाहिए, क्योंकि धन तो चंचल है, कभी धन आ जाता है, तो कभी चला जाता है। सम्पत्ति किसी पर भी सदा के लिए नहीं रहती। यह तो बहते हुए जल के समान होती है जिस प्रकार जल एक स्थान पर स्थिर नहीं रहता उसी तरह धन कभी भी एक व्यक्ति के पास सदा स्थिर बनकर नहीं रहता। इसे स्थिर बनाकर रखने का कोई उपचार भी नहीं है। यह धन तो चार दिन-रात का मेहमान होता है। इसलिए मीठा बोलकर, विनयपूर्वक सबके साथ व्यवहार करना चाहिए। हमें प्रेमपूर्वक सन्तुलित बात करनी चाहिए। धन पर घमण्ड करना घाटे का (हानि का) सौदा है।

प्रश्न 23. सालिम अली का अन्य पक्षी प्रेमियों से टकराव होने का क्या कारण था?
उत्तर– सालिम अली ने बड़े धैर्यपूर्वक इन पक्षियों को अपने-अपने काम में लगे देखा। उन्होंने कई महीनों तक बया पक्षियों का अध्ययन किया। उन्होंने अनेक परीक्षण स्वयं ही किए। उन्होंने यह बात भी समझ ली कि किसी भी बात को आँखें बन्द करके स्वीकार नहीं करना चाहिए, चाहे वह बात कितने ही प्रसिद्ध व्यक्ति ने क्यों न की हो? वे अपने पर्यवेक्षण के परिणामों को बार-बार जाँचते थे और बहुत जल्दी ही किसी परिणाम पर नहीं पहुँच पाते थे। इसलिए उनके विचारों को और उनकी राय को आधिकारिक माना जाने लगा। यही कारण था कि उनका टकराव वरिष्ठ पक्षी प्रेमियों से हुआ।

प्रश्न 24. गाँव वालों को वसीयत के बारे में जानकर आश्चर्य क्यों हुआ?
उत्तर– गाँव वालों को जब वसीयतनामे के बारे में जानकारी हुई तो उन्हें आश्चर्य हुआ क्योंकि वसीयतनामे में जायदाद का बँटवारा तीन हिस्सों में किया गया था, जबकि उस वृद्ध किसान के चार पुत्र थे। जायदाद का बँटवारा तो चारों पुत्रों में बराबर ही होना चाहिए था। गाँव वाले लोग सोचने लगे कि इतने बुद्धिमान व्यक्ति ने इस तरह की वसीयत क्यों लिखी? अवश्य ही इसमें कोई रहस्य की बात होगी। अतः गाँववासियों ने विवाद को बहुत ही कठिन समझा। इसलिए उन्होंने उन चार भाइयों को वसीयतनामे के रहस्य को समझने के लिए गाँव में पंचायत बुलाने की सलाह दी।

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *