वार्षिक परीक्षा हेतु कक्षा-8 सामाजिक विज्ञान मॉडल प्रश्न पत्र-4

मॉडल प्रश्न पत्र-4 ll  Modal Question Paper-4

विषय – सामाजिक विज्ञानं ll Subject – Social Science 

कक्षा-8 वार्षिक परीक्षा 2024

वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)
प्रश्न 1. मुर्शिद कुलीखान निम्न में से कहाँ के नवाब थे?
(अ) कर्नाटक के
(ब) बिहार के
(स) बंगाल के
(द) अवध के
उत्तर– बंगाल के।

प्रश्न 2. हज़ारी बाग के संथाल लोग क्या कार्य करते थे?
(अ) मधुमक्खी पालन
(ब) रेशम कीट पालन
(स) कुक्कुट पालन
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– रेशम कीट पालन।

प्रश्न 3. ब्रिटिश सरकार ने 1856 में विधवा विवाह के पक्ष में एक कानून पारित कर दिया था। उस प्रसिद्ध भारतीय सुधारक का नाम बतलाइए जो इसके पक्षधर थे?
(अ) राजा राममोहन राय
(ब) स्वामी दयानन्द
(स) ईश्वर चन्द्र विद्यासागर
(द) ताराबाई सिंदे
उत्तर– ईश्वर चन्द्र विद्यासागर।

प्रश्न 4. संघवाद से आशय है–
(अ) देश में सरकार के एक से अधिक स्तर होना
(ब) देश में एक स्तरीय सरकार का होना
(स) देश में द्विस्तरीय सरकार का होना
(द) किसी आधिकारिक शासन का अस्तित्व
उत्तर– देश में सरकार के एक से अधिक स्तर होना।

प्रश्न 5. भारत में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना कब की गई?
(अ) 15 अगस्त 1947
(ब) 26 जनवरी 1950
(स) 15 अगस्त 1937
(द) 26 जनवरी 1949
उत्तर– 26 जनवरी 1950

प्रश्न 6. आदिवासी भाषाओं में, संथाली बोलने वाले लोग ………….. हैं।
(अ) सर्वाधिक
(ब) अधिक
(स) संतुलित
(द) कम
उत्तर– सर्वाधिक।

प्रश्न 7. पानी से संबंधित बीमारियों के कारण ………….. 1600 से ज्यादा भारतीय मौत के मुँह में चले जाते हैं।
(अ) प्रति सप्ताह
(ब) हर रोज
(स) दो सप्ताह की अवधि में
(द) प्रत्येक महीने
उत्तर– हर रोज।

प्रश्न 8. ‘सुनहरा रेशा’ से अभिप्राय है–
(अ) चाय
(ब) कपास
(स) पटसन
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– पटसन।

प्रश्न 9. निम्नलिखित औद्योगिक प्रदेशों में से कौन एक भिन्न है?
(अ) मुंबई-पूणे समूह
(ब) पूर्वोत्तर अमेरिका
(स) हुगली प्रदेश
(द) छोटानागपुर औद्योगिक प्रदेश
उत्तर– पूर्वोत्तर अमेरिका।

प्रश्न 10. निम्न में कौन-से क्षेत्र उपजाऊ मैदान के कारण घने बसे हुए हैं?
(अ) भारत में गंगा का मैदान
(ब) मिस्र में नील नदी का मैदान
(स) उपरोक्त दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– उपरोक्त दोनों।

लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)
प्रश्न 11. अंग्रेज़ों ने सरकारी दस्तावेज़ों को किस तरह सुरक्षित रखा?
उत्तर– अंग्रेजों का मानना था कि चीजों को लिखना बहुत महत्त्वपूर्ण होता है। ऐसा करने से बाद में इन चीजों का अच्छी तरह अध्ययन किया जा सकता था और उन पर वाद-विवाद किया जा सकता था।

प्रश्न 12. स्थायी बन्दोबस्त की शुरुआत कब और कहाँ की गई?
उत्तर– स्थायी बन्दोबस्त की शुरुआत मुख्य रूप से बंगाल प्रान्त में सन् 1793 में की गई थी।

प्रश्न 13. सिपाही समुद्र पार जाने से क्यों कतराते थे?
उत्तर– सिपाही समुद्र पार जाने से कतराते थे, क्योंकि उन दिनों लोगों के बीच ऐसी मान्यता थी कि यदि वे समुद्र पार जाएँगे तो उन्हें अपना धर्म तथा अपनी जाति गँवानी पड़ेगी।

प्रश्न 14. संविधान हमें खुद से किस प्रकार बचाता है?
उत्तर– संविधान हमें खुद से बचाता है। इसका तात्पर्य है कि कई बार हम किसी मुद्दे पर राष्ट्र हित के मुकाबले व्यक्तिगत हित को अधिक महत्त्व देने लगते हैं। ऐसे विचार हमारे व्यापक हितों के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। संविधान हमें ऐसी भावनाओं से बचाने में मदद करता है।

प्रश्न 15. धर्मनिरपेक्षता से आप क्या समझते हैं?
उत्तर– भारतीय संविधान सभी को अपने धार्मिक विश्वासों और तौर-तरीकों को अपनाने की छूट देता है। सबके लिए समान धार्मिक स्वतंत्रता के विचार को ध्यान में रखते हुए भारतीय राज्य ने धर्म और राज्य की शक्ति को एक-दूसरे से अलग रखने की रणनीति अपनाई है। धर्म को राज्य से अलग रखने की इसी अवधारणा को धर्मनिरपेक्षता कहा जाता है।

प्रश्न 16. राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव किस प्रकार होता है?
उत्तर– राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य करते हैं। राज्यसभा के कुल 245 सदस्यों में से 233 निर्वाचित सदस्य होते हैं और 12 सदस्य राष्ट्रपति की ओर से मनोनीत किए जाते हैं।

प्रश्न 17. आदिवासी समुदाय बड़ी-बड़ी रियासतों और रजवाड़ों के अधीन क्यों नहीं रहे?
उत्तर– आदिवासी समुदायों को वनों द्वारा आच्छादित विशाल भूखण्डों के बारे में ज़बरदस्त ज्ञान था। इन इलाकों में उनकी गहरी पैठ थी। उनका जंगलों पर पूरा नियंत्रण था। इसीलिए आदिवासी बड़ी-बड़ी रियासतों और रजवाड़ों के अधीन नहीं रहे।

प्रश्न 18. प्राकृतिक संसाधन क्या हैं? उदाहरण सहित बताइए।
उत्तर– जो संसाधन प्रकृति से प्राप्त होते हैं और अधिक संशोधन के बिना उपयोग में लाए जाते हैं, वे प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं। उदाहरण के लिए, वायु, मृदा, जल आदि।

प्रश्न 19. ‘उद्योग’ शब्द से क्या तात्पर्य है?
उत्तर– उद्योग का सम्बन्ध आर्थिक गतिविधियों से है, जो कि वस्तुओं के उत्पादन, खनिजों के निष्कर्षण अथवा सेवाओं की व्यवस्था से सम्बन्धित है।

प्रश्न 20. खाद्य सुरक्षा से आप क्या समझते हैं?
उत्तर– खाद्य सुरक्षा तभी बनी रहती है जब सभी व्यक्तियों को क्रियाशील और स्वस्थ जीवन जीने के लिए आहार की आवश्यकता और प्राथमिकता के आधार पर हर समय पर्याप्त सुरक्षित और पौष्टिक खाद्य पदार्थ की सुविधा उपलब्ध हो।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)
प्रश्न 21. विलियम जोन्स को भारतीय इतिहास, दर्शन और कानून का अध्ययन क्यों जरूरी दिखाई देता था?
उत्तर– विलियम जोन्स को भारतीय इतिहास, दर्शन और कानून का अध्ययन निम्नलिखित कारणों से जरूरी दिखाई देता था–
1. भारत को समझने के लिए यह आवश्यक था कि उन पवित्र तथा कानूनी ग्रंथों की फिर से खोज की जाए जिनकी रचना प्राचीन काल में की गई थी।
2. केवल इन्हीं ग्रंथों द्वारा हिंदुओं एवं मुसलमानों के वास्तविक विचारों तथा कानूनों से अवगत हुआ जा सकता था तथा इन्हीं ग्रंथों का नए सिरे से अध्ययन भारत के भविष्य के विकास को आधार प्रदान कर सकता था।
3. उसका मानना था कि इस कार्य से न केवल ब्रिटिश लोगों को भारतीय संस्कृति से सीखने का अवसर प्राप्त होगा बल्कि भारतीयों को भी अपनी विरासत को फिर से उजागर करने, उसे समझने तथा अपने खोए हुए गौरवपूर्ण अतीत को फिर से प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
4. इस प्रक्रिया में ब्रिटिश लोग न केवल भारतीय संस्कृति के संरक्षक बल्कि इसके स्वामी के रूप में भी उभरकर सामने आएँगे।

प्रश्न 22. 1937-47 की उन घटनाओं पर चर्चा करें, जिनके फलस्वरूप पाकिस्तान का जन्म हुआ?
उत्तर– 1937-47 की वे घटनाएँ जिनके फलस्वरूप पाकिस्तान का जन्म हुआ, वे निम्नलिखित हैं–
1. 1930 के दशक में मुसलिम जनता को अपने साथ लामबंद करने में कांग्रेस की विफलता ने भी लीग को अपना सामाजिक जनाधार फैलाने में मदद की।
2. 1940 के दशक के शुरुआती सालों में जिस समय कांग्रेस के ज्यादातर नेता जेल में थे, उस समय लीग ने अपना प्रभाव फैलाने के लिए तेजी से प्रयास किए।
3. दूसरे विश्व युद्ध के बाद अंग्रेजों ने भारतीय स्वतंत्रता के लिए कांग्रेस और लीग से बातचीत शुरू कर दी। यह वार्ता असफल रही क्योंकि लीग का कहना था कि उसे भारतीय मुसलमानों का एकमात्र प्रतिनिधि माना जाए। कांग्रेस ने इस दावे को मंजूर नहीं किया।
4. 1946 के प्रांतीय चुनावों में लीग को मुसलमानों के लिए आरक्षित सीटों पर बेजोड़ सफलता मिली। इससे लीग ‘पाकिस्तान’ की माँग पर कायम रही।
5. मार्च 1946 में ब्रिटिश कैबिनेट मिशन कांग्रेस और मुसलिम लीग को प्रस्ताव के कुछ खास प्रावधानों पर सहमत नहीं करा सका।
6. लीग ने 16 अगस्त 1946 को ‘प्रत्यक्ष कार्रवाई दिवस’ मनाने का आह्वान किया। इसी दिन कलकत्ता में दंगे भड़क उठे और मार्च 1947 तक हिंसा उत्तरी भारत के विभिन्न भागों में फैल गई।

प्रश्न 23. जल संसाधन को संरक्षित करने के उपाय बताइए।
उत्तर– जल संसाधन को संरक्षित करने के उपाय निम्नलिखित हैं–
1. प्रदूषित जल को जल निकायों में छोड़ने से पूर्व उपयुक्त विधि से शोधित करना।
2. जल संग्रहण पृष्ठीय प्रवाह को बचाने की दूसरी विधि है।
3. स्प्रिंकलरों द्वारा सिंचाई करना।
4. वन आवरण धरातलीय प्रवाह को मंद करते हैं और भूमिगत जल को पुनः पूरित करते हैं।
5. जल रिसाव को कम करने के लिए नहरों को पक्का करना चाहिए।
6. वाष्पीकरण की अधिक दर वाले शुष्क प्रदेशों में सिंचाई की द्विप अथवा टपकन विधि उपयोगी होती है।

प्रश्न 24. समानता के अधिकार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर– समानता के अधिकार के अंतर्गत कानून की नज़र में सभी लोग समान हैं। इसका मतलब है कि सभी लोगों को देश का कानून बराबर सुरक्षा प्रदान करेगा। इस अधिकार में यह भी कहा गया है कि धर्म, जाति या लिंग के आधार पर किसी भी नागरिक के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता। खेल के मैदान, होटल, दुकान, इत्यादि सार्वजनिक स्थानों पर सभी को बराबर पहुँच का अधिकार होगा रोजगार के मामले में राज्य किसी के साथ भेदभाव नहीं कर सकता।

कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षा 2023-24 हेतु मॉडल प्रश्न पत्र

संस्कृत मॉडल प्रश्न पत्र
https://educationpointe.com/2024/02/29/वार्षिक-परीक्षा-हेतु-कक्-8/

हिंदी मॉडल प्रश्न पत्र-1
https://educationpointe.com/2024/02/29/वार्षिक-परीक्षा-हेतु-कक्-9/

हिंदी मॉडल प्रश्न पत्र-2
https://educationpointe.com/2024/02/29/वार्षिक-परीक्षा-हेतु-कक्-10/

हिंदी मॉडल प्रश्न पत्र-3
https://educationpointe.com/2024/02/29/वार्षिक-परीक्षा-हेतु-कक्-11/

हिंदी मॉडल प्रश्न पत्र-4
https://educationpointe.com/2024/02/29/वार्षिक-परीक्षा-हेतु-कक्-12/

हिंदी मॉडल प्रश्न पत्र-5
https://educationpointe.com/2024/02/29/वार्षिक-परीक्षा-हेतु-कक्-13/

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *