वार्षिक परीक्षा हेतु कक्षा-8 हिंदी मॉडल प्रश्न पत्र-1

मॉडल प्रश्न पत्र-1 ll  Modal Question Paper-1

विषय – हिंदी ll Subject – Hindi 

कक्षा-8 वार्षिक परीक्षा 2024

वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)
प्रश्न 1. माँ वीणावादिनी से तात्पर्य किस देवी से है?
(अ) माँ दुर्गा
(ब) माँ लक्ष्मी
(स) माँ सरस्वती
(द) माँ अन्नपूर्णा
उत्तर– माँ सरस्वती।

प्रश्न 2. ‘नव नभ के नव विहग वृन्द को’ पंक्ति में अलंकार है–
(अ) यमक
(ब) अनुप्रास
(स) श्लेष
(द) उत्प्रेक्षा
उत्तर– अनुप्रास।

प्रश्न 3. ‘तल्लीन’ में …………… उपसर्ग है?
(अ) तत्
(ब) तल
(स) तल्ल
(द) तल्ली
उत्तर– तत्।

प्रश्न 4. प्रख्यात सन्तूर वादक थे–
(अ) अलाउद्दीन खाँ
(ब) कुमार गन्धर्व
(स) तानसेन
(द) बिस्मिल्लाह खाँ
उत्तर– अलाउद्दीन खाँ।

प्रश्न 5. “प्रभुजी तुम चन्दन हम पानी ……..” पंक्ति किस कवि की है?
(अ) सूर
(ब) तुलसी
(स) रैदास
(द) मीराबाई
उत्तर– रैदास।

प्रश्न 6. हृदय भर आना मुहावरे का अर्थ है–
(अ) प्यास बुझाना
(ब) दुःखी होना
(स) खुशी होना
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– दुःखी होना।

प्रश्न 7. गीता में कुल कितने श्लोक हैं?
(अ) 500
(ब) 600
(स) 700
(द) 800
उत्तर– 700

प्रश्न 8. सम्राट विक्रमादित्य ने …….. संवत् का प्रचलन प्रारम्भ किया था।
(अ) शक
(ब) ईस्वी
(स) विक्रम
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– विक्रम।

प्रश्न 9. इतिहास से सम्बन्धित शब्द के लिए प्रयुक्त होगा–
(अ) इतिहासिक
(ब) ऐतिहासिक
(स) ईतिहासिक
(द) येतिहासिक
उत्तर– ऐतिहासिक।

प्रश्न 10. “सिर घोट-मोट पर चुटिया थी लहराती, थी तोंद लटककर घुटनों को छू जाती।” पंक्ति में कौन-सा रस है?
(अ) अद्भुत
(ब) हास्य
(स) शान्त
(द) करूण
उत्तर– हास्य।

लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)
प्रश्न 11. ‘नव नभ’ के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है?
उत्तर– ‘नव नभ’ के माध्यम से कवि कहना चाहता है, कि सभी प्राणी नए भारतवर्ष की रचना करें और उन्हें इस निर्माण में सभी नए साधन प्राप्त हों।

प्रश्न 12. बाली को क्या वरदान प्राप्त था?
उत्तर– बाली को ऐसा वरदान प्राप्त था कि जो भी उसके सामने आता, उसकी आधी ताकत उसमें आ जाती थी। इस कारण बाली अपने सामने आये हुए व्यक्ति को आसानी से पछाड़ देता था।

प्रश्न 13. सरस्वती किस संगीतज्ञ के गले में विराजमान मानी जाती हैं?
उत्तर– संगीतज्ञ लता मंगेशकर के गले में सरस्वती स्वयं विराजमान मानी जाती हैं।

प्रश्न 14. डॉ. चन्द्रा को सामान्य ज्वर के बाद कौन-सी बीमारी हो गई थी?
उत्तर– डॉ. चन्द्रा को सामान्य ज्वर के बाद पक्षाघात की बीमारी हो गई, जिससे गरदन के नीचे उनका सर्वांग अचल हो गया।

प्रश्न 15. ‘मुफ़्तखोरों के सरताज’ किसे कहा गया है?
उत्तर– ‘मुफ्तखोरों के सरताज’ मुफ़्तानन्द को कहा गया है, जो किसी भी वस्तु को प्राप्त करने के लिए पैसा खर्च करना नहीं चाहते। वे मुफ़्त में प्राप्त वस्तुओं का आनन्द उठाते हैं।

प्रश्न 16. पटना के पास किन-किन नदियों का संगम हुआ है?
उत्तर– पटना के पास गंगा, सोन और गंडक नदियों का संगम हुआ है।

प्रश्न 17. अमृता देवी का नारा क्या था?
उत्तर– पेड़ों से लिपटकर वह कहती रही “सिर साँटे पर रूख रहे तो भी सस्तो जाण”। यही अमृतादेवी का नारा था।

प्रश्न 18. वृद्धा मन्दिर के पास क्या काम करती थी?
उत्तर– वह बूढ़ी औरत मन्दिर के पास उसके दरवाजे पर फूलों की माला बेचा करती थी।

प्रश्न 19. महेश्वर का प्राचीन नाम क्या है?
उत्तर– महेश्वर का प्राचीन नाम माहेश्वरी अथवा माहिष्मती है।

प्रश्न 20. राजा के प्रथम दो महलों में जो दो लोग मिले, वे कौन थे?
उत्तर– राजा के प्रथम दो महलों में जो दो लोग मिले, उनमें क्रमशः सत्रह-अठारह वर्ष का एक युवक और उन्नीस-बीस वर्षीय अद्वितीय सुन्दर कन्या थी।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 25)
प्रश्न 21. कवि माँ सरस्वती से क्या वरदान चाह रहा है?
उत्तर– कवि माँ सरस्वती से वरदान चाहता है कि सम्पूर्ण भारतवर्ष में स्वतन्त्रता की नई भावना का अमर मन्त्र भर जाये। प्रत्येक व्यक्ति के हृदय से विभिन्न स्तर से अज्ञान का अन्धकार दूर हो जाए तथा सर्वत्र ज्ञान की ज्योति का झरना बहने लगे। मन के विकार दूर हो जायें, अज्ञान का अन्धकार नष्ट हो जाए तथा समस्त संसार ज्ञान के प्रकाश से चमक उठे। सम्पूर्ण भारत नई गति प्राप्त करके गीत और छन्द के क्षेत्र में नवीनता प्राप्त करे। प्रत्येक कण्ठ में मधुर स्वर नए बादल की गम्भीर और कल्याणकारी गर्जना के समान उठने लगे। कविता और गीत के आकाश के स्वतन्त्र वातावरण में नये जन्मे पक्षियों के समान नए कवि और गीतकार अपनी के नये पंखों (गीतों) के सहारे उड़ान भरने में समर्थ हो जायें। इस तरह, हे सरस्वती देवी! ऐसे उन नए कवियों को स्वतन्त्रता का नया स्वर प्रदान कर दे।

प्रश्न 22. सामने वाले की आधी ताकत अपने में खींच लेने की शक्ति हमें सबमें है। कैसे?
उत्तर– सामने वाले की आधी ताकत अपने में खींच लेने की शक्ति हम सब में है। यह शक्ति आत्मविश्वास की है। यह शक्ति हम सबको प्राप्त है, परन्तु हम सबको अपनी इस आत्मशक्ति की पहचान नहीं है और न उसका उपयोग ही किया है। इस आत्मशक्ति का विकास विश्वास से होता है। हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी सामर्थ्य में विश्वास पैदा करना होगा। हम अपने विरोधियों से सदा पिटते रहे हैं, क्योंकि उनके द्वारा पीटे जाने को हमने अपने लिए अनिवार्य मान लिया। यह सब इसलिए हुआ कि हमारे अन्दर कायरता और आत्महीनता ने स्थान बना लिया है जिससे हम डरपोक हो गये। अच्छे संस्कार हमसे दूर हो गये। बुरे संस्कारों का प्रभाव ऐसा पड़ा कि हम अपने बल की सही नापतौल नहीं कर सके। परिणाम यह हुआ कि विरोधियों को हमने अपनी अपेक्षा ताकतवर मान लिया, परन्तु आत्महीनता और कुसंस्कारों से छुटकारा प्राप्त करें और आत्मविश्वास से भरे आत्मबल के द्वारा हम अपनी विरोधी की आधी शक्ति अपने में खींच सकते हैं।

प्रश्न 23. ‘जहाज का पक्षी’ किस बात का प्रतीक है? आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर– ‘जहाज का पक्षी’ भगवान कृष्ण रूपी जहाज पर स्थल के दूर या समीप होने की जानकारी देने वाला पक्षी रूप भक्त है। जिस तरह समुद्र से यात्रा करने वाले जहाज से जमीन किधर है और कितनी दूर है, इसकी जानकारी लेने के लिए पक्षियों को छोड़ा जाता था। जब जमीन कहीं नहीं दीखती और जमीन पक्षियों की पहुँच से बाहर होती थी, तो पक्षी लौटकर जहाज पर ही आ जाते थे। यदि जमीन दूर या समीप होती, तो पक्षी उसी दिशा में उड़ते हुए चले जाते थे और वह जमीन ही उनकी शरण स्थल बन जाती थी। नाविक भी जहाज को उसी दिशा में खेने लग जाते थे। उस जमीन पर जाकर जहाज अपना लंगर डाल देता था। यह उस समय होता था जब कुतुबनुमा आदि दिशासूचक यन्त्रों का आविष्कार नहीं हुआ था। इस पद में कवि ने अपने आपको जहाज के पक्षी के (भक्त) रूप में चित्रित किया है जो बार-बार सभी ओर से निराश होकर श्रीकृष्ण के चरणों रूपी जहाज पर शरण प्राप्त करता है।

प्रश्न 24. बाढ़ पीड़ितों की क्या-क्या आवश्यकताएँ होती हैं? उन्हें किस तरह सहयोग दिया जाता है?
उत्तर– बाढ़ पीड़ितों की सबसे पहली आवश्यकता होती है, उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने की। उनसे सम्बन्धित सामान को उनके पास पहुँचाने की। उस समय उन्हें भोजन, पानी व कपड़े आदि प्राप्ति कराने की भी जरूरत होती है। इसके अलावा उन्हें दवाइयों की भी जरूरत होती है क्योंकि बाढ़ आ जाने पानी से फैलने वाले अनेक रोग हो जाते हैं। उन रोगों के इलाज की तुरन्त आवश्यकता होती है। इन बाढ़ पीड़ितों को रेडक्रॉस और वॉलन्टीयर्स सहायता पहुँचाते हैं। कुछ स्थानीय संस्थाएँ व देश की सेना और स्वयंसेवी संस्थाएँ भी इस कार्य में सबसे अधिक कार्य करती हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए अन्न, वस्त्र, औषधि आदि एकत्र करके उन्हें बाँट दिया जाता है।

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *