वार्षिक परीक्षा हेतु कक्षा-5 हिंदी मॉडल प्रश्न पत्र-3

मॉडल प्रश्न पत्र-3 ll  Modal Question Paper-3

विषय – हिंदी ll Subject -Hindi

कक्षा-5 वार्षिक परीक्षा 2024

प्र. 1- नीचे दिये गये प्रश्नों हेतु 4 विकल्प दिये गए हैं। सही विकल्प चुनकर लिखिए—
1. फूल बनकर आप क्या करना चाहोगे?
(अ) इतराना।
(ब) ललचाना।
(स) वीरों के मार्ग में पड़ना।
(द) नेताओं के गले में डाला जाना।
उत्तर ― (स) वीरों के मार्ग में पड़ना।

2. दशहरा पर्व पर पुत‌ला जलाया जाता है―
(अ) रावण का
(ब) मेघनाद का
(स) कुंभकरण का
(द) सभी का
उत्तर ― (द) सभी का

3. बीरबल ने बुद्धि का फल बनाने के लिए कद्दू का प्रयोग किया था। यदि आपको बॉटल में बुद्धि का फल बनाने को कहा जायेगा तो साथ किसका प्रयोग करेंगे?
(अ) लौकी का
(ब) ककड़ी का
(स) तरबूज का
(द) मूली का
उत्तर ― (ब) ककड़ी का

4. मेले से महमूद ने खरीदा था―
(अ) सिपाही
(ब) भिश्ती
(स) चिमटा
(द) वकील
उत्तर ― (अ) सिपाही

5. पेड़ राहगीरों को छाया देते हैं। यहाँ पेड़ की कौनसी भाव‌ना झलक रही है?
(अ) परोपकार की
(ब) कर्त्तव्यतिष्ठा की
(स) कामचोरी की
(द) उद‌ण्डता की
उत्तर ― (अ) परोपकार की

प्र. 2- नीचे दिये वाक्यों के रिक्त स्थानों की पूर्ती करें।
(अ) बनवीर —– अपने हाथों में लेकर महल में प्रवेश किया।
(ब) यदि आपकी दादी के पैरों में छाले पड़ गये हैं तो आप दादी के —– लिए खरीदेंगे।
(स) प्रेमपूर्वक बच्चों पर किया गया —– व्यर्थ नहीं जाता।
(द) दशहरे को ही —– कहते हैं।
(इ) पुष्प के पर्यायवाची —– और ——– हैं।
उत्तर ― (अ) तलवार (ब) चप्पलें (स) प्रयास (द) विजयादशमी (इ) सुमन, फूल

प्र. 3- अतिलघुत्तरीय प्रश्न―
(1) ईश्वरचन्द्र ने मील के पत्थरों से कौनसे अंक सीख लिए थे?
उत्तर ― ईश्वरचन्द्र ने मील के पत्थरों से अंग्रेजी अंक सीख लिए थे।

(2) आपके आसपास लगने वाले मेले में मिलने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखो।
उत्तर ― हमारे आसपास लगने वाले मेले में 1. मिठाई 2. खिलौने मिलते हैं।

(3) फूल वीरों के मार्ग पर कौनसी भावना को लेकर फेंका जाना चाहता है?
उत्तर ― फूल वीरों के मार्ग पर देशप्रेम भावना को लेकर फेंका जाना चाहता है।

(4) असाक्षरों को क्या करके साक्षर बनाया जा सकता है?
उत्तर ― असाक्षरों को पढ़ा-लिखा कर साक्षर बनाया जा सकता है।

(5) पन्ना धाय ने उद‌यसिंह की रक्षा करके क्या प्रमाणित किया है?
उत्तर ― पन्ना धाय ने उद‌यसिंह की रक्षा करके अपनी स्वामीभक्ति प्रमाणित किया है।

(6) श्री राम ने अपने जीवन में सदा किस बात का पालन किया इसलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है?
उत्तर ― श्री राम ने अपने जीवन में सदा मर्यादाओं का पालन किया इसलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है।

प्र. 4- लघुत्तरीय प्रश्न―
(1) तरुओं को त्यागी क्यों कहा गया है?
उत्तर ― तरुओं को त्यागी इसलिए कहा गया है क्योंकि―
(1) पेड़ हमें तथा राहगीरों को छाया देते हैं।
(2) खुशबू दार फूलों के साथ फल प्रदान करते हैं।

(2) जगदुर्लभ सिंह ने ईश्वरचन्द्र को एक बिल जोड़ने को क्यों दिया होगा?
उत्तर ― जगदुर्लभ सिंह ईश्वरचन्द्र के ज्ञान को परखने के लिए उन्होंने ईश्वरचन्द्र को एक बिल जोड़ने को दिया होगा।

(3) फूल कहाँ-कहाँ नहीं चढ़ाया जाना चाहता है?
उत्तर ― फूल (1) देव कन्याओं के गहनों में। (2) दुल्हन की वरमाला में (3) सम्राटों के शव पर और (4) देवताओं के सिर पर नहीं चढ़ाया जाना चाहता है।

(4) यदि आप अकबर के स्थान पर होते और बीरबल के द्वारा बुद्धि का फल तैयार करने पर उसे क्या इनाम देते?
उत्तर ― यदि हम अकबर के स्थान पर होते और बीरबल के द्वारा बुद्धि का फल तैयार करने पर उसे मोतियों की माला और और सोने के गहने इनाम देते।

(5) हामिद ने चिमटे को किस-किस रूप में प्रयोग करके बताया?
उत्तर ― हामिद ने चिमटे को बंदूक, फकीरों का चिमटा आदि रूप में प्रयोग करके बताया।

(6) इन शब्दों को शुद्ध करके लिखिए – प्राक्रतिक, नछत्र, महनत
उत्तर ―
प्राकृतिक ― प्राकृतिक
नछत्र ― नक्षत्र
महनत ― मेहनत

प्र. 5- दीर्घ उत्तरीय प्रश्न―
(1) आपके यहाँ मनाये जाने वाले दशहरे पर्व का वर्णन अपने शब्दों में लिखो।
उत्तर ― हमारे क्षेत्र में दशहरा बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिवस को शस्त्रों की पूजा की जाती है। शायंकाल में लोग अपनी बैलगाड़ियों या अपने-अपने वाहनों से नीलकंठ पक्षी के दर्शन करने जाते हैं। जैसे ही नीलकंठ पक्षी दिखाई देता है तो अक्षत (चावल) छिटककर नीलकंठ पक्षी को प्रणाम करते हैं। लोग एक दूसरे को सोना नामक वृक्ष की पत्तियों को बाँटकर एक-दूसरे से खुशी का इजहार करते हुए गले मिलते हैं। रात्रि के समय रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलाए जाते हैं।

(2) परोपकार हेतु ये चीजें हमें कौन प्रदान करता है?
रोशनी, छाया, नया जीवन, फलों की माया, अन्न
उत्तर ― रोशनी ― सूर्य
छाया ― वृक्ष या तरु
नया जीवन ― हवा
फलों की माया ― फूल
अन्न ― धरती

(3) फूल ने वीरों के मार्ग में पड़कर अपनी देशभक्ति की भावना प्रद‌र्शित किया है। आप क्या – क्या करके अपने देश प्रेंम को दर्शाओगे?
उत्तर ― हम इन बातों से अपना देशप्रेम को प्रकट करेंगे।
1. शासकीय सम्पत्तियों की सुरक्षा करके।
2. अनपढ़ों को पढ़ाकर।
3. हमारे आसपास के परिवेश को स्वच्छ करके।
4. अपने माता-पिता एवं गुरु की आज्ञा पालन करके।
5. सेना जवानों का सम्मान करके।

(4) इन मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग करो―
(क) उल्लू बनाना
(ख) बिजली कौंधना
(ग) पर लगना
(घ) चकरा जाना
(ङ) नौ दो ग्यारह होना
उत्तर ― (क) उल्लू बनाना = मूर्ख बनाना।
वाक्य ― शातिर लोग सीधेसादे को उल्लू बना देते हैं।
(ख) बिजली कौंधना = अचानक मन में विचार आना।
वाक्य ― मुशीबत से निकलने का उपाय पूछते ही बाबा की आँखों में बिजली कौंध गई।
(ग) पर लगना = तेज गति से भागना।
वाक्य ― मेला जाने के लिए रवाना होते ही बच्चों के पैर में जैसे पर लग गये।
(घ) चकरा जाना = आश्चर्य चकित होना।
वाक्य ― हेलीकॉप्टर को इतना नीचे उड़ता देखकर सब चकरा गए।
(ङ) नौ दो ग्यारह होना = भाग जाना।
वाक्य ― वह मुझे देखकर अक्सर नौ दो ग्यारह हो जाता है।

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *