MP Board 9 th and 11 th Supplementary Time Table 2022 : एम. पी. बोर्ड कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं पूरक परीक्षा 2022 टाइम टेबल
कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं पूरक परीक्षा टाइम टेबल 2022
पूरक परीक्षा केंद्र :-
कक्षा 9 वी एवं 11 वी के समस्त विषय की पूरक परीक्षा विकासखण्ड स्तरीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय (Excellence) में आयोजित की जाएगी।
कक्षा 9 वीं पूरक परीक्षा समय सारणी
दिनांक | दिन | विषय |
13/06/2022 | सोमवार | संस्कृत (Sanskrit) / उर्दू (Urdu) |
14/06/2022 | मंगलवार | हिन्दी (Hindi) |
15/06/2022 | बुधवार | 1. गणित (MATHEMATICS) 2. मराठी (Marathi) 3. केवल मूक बधिर छात्रों के लिए – पेंटिंग (Painting) 4. केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए – संगीत (Music) |
16/06/2022 | गुरुवार | अंग्रेजी (English) |
17/06/2022 | शुक्रवार | विज्ञान (SCIENCE) |
18/06/2022 | शनिवार | सामाजिक विज्ञान (Social Science) |
20/06/2022 | सोमवार | NSQF (नेशनल स्कील्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क) के समस्त विषय |
कक्षा 11 वीं पूरक परीक्षा समय सारणी
दिनांक | दिन | विषय |
13/06/2022 | सोमवार | कक्षा 11 वी के समस्त विषय |
कक्षा 9 वी / 11 वी पूरक परीक्षा के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण निर्देश
1. परीक्षा केन्द्र पर समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रातः 7:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में प्रातः 7:45 बजे के पश्चात किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जावेगा।
2. परीक्षा केन्द्र पर सभी परिक्षार्थियों को अपने नाक, मुँह को मास्क / नकाब / कपड़े से ढक कर रखना एवं फिजिकल डिस्टेंस नियमों का पालन सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा, परीक्षार्थी अपने साथ हैंड सेनिटाइजर की छोटी बोतल भी साथ रख सकेंगे।
3. अभिभावक अपने बच्चों को कोविङ-संक्रमण से बचने के लिए उनके द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी देंगे तथा यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनके बच्चे बीमार न हों।
4. परीक्षार्थी यथासंभव स्वयं का पेयजल बोतल में लेकर आयें।
5. सर्वसंबंधित इस कार्यक्रम को कृपया भलीभांति नोट कर लें। परीक्षाकाल में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाएं यथावत कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होगी।
6. परीक्षा प्रारम्भ होने के 10 मिनिट पूर्व (प्रातः 7:50 पर) छात्रों को उत्तर पुस्तिका एवं 05 मिनिट पूर्व (प्रातः 7:55 पर) प्रश्न-पत्र दिये जायें।
7. समस्त श्रेणी के दिव्यांग विद्यार्थियों को 20 मिनिट प्रति घंटे के हिसाब से अतिरिक्त समय एवं लेखक की सुविधा प्रदान की जावेगी।
लोक शिक्षण संचालनालय का पत्र डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
➤ Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
➤ Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें। ➤ Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद 🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻 |