माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा दिनांक 8 मई 2022 को पत्र क्रमांक 3446 जारी किया गया था। कार्यपालिका समिति की बैठक दिनांक 22.04.2022 एवं पाठ्यचर्या समिति की बैठक दिनांक 12.04.2022 में लिए गए निर्णय अनुसार सत्र 2022-23 से ब्लूप्रिंट मैंने अनुसार परिवर्तन कर लागू किया गया है-
हाईस्कूल (नियमित) मूल्यांकन व्यवस्था
सभी विषयों का मूल्यांकन हाईस्कूल 70 अंक सैद्धांतिक परीक्षा तथा 25 अंक की आंतरिक मूल्यांकन प्रायोगिक कार्य के लिए निर्धारित किए गए हैं।
प्रायोगिक विषय (विज्ञान) हेतु | अन्य विषयों हेतु |
75 अंक सैद्धांतिक परीक्षा
25 अंक आंतरिक परीक्षा |
75 अंक सैद्धांतिक परीक्षा
25 अंक आंतरिक परीक्षा |
आंतरिक मूल्यांकन का अंक विभाजन
प्रायोगिक परीक्षा 15 अंक त्रैमासिक परीक्षा 05 अंक अर्धवार्षिक परीक्षा 05 अंक नोट – त्रैमासिक एवं अर्धवार्षिक परीक्षा के विज्ञान विषय के सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक परीक्षा के कुल प्राप्त अंक का 5 % अर्थात् अधिकतम 5 अंक |
आंतरिक मूल्यांकन का अंक विभाजन
प्रोजेक्ट 15 अंक त्रैमासिक परीक्षा 05 अंक अर्धवार्षिक परीक्षा 05 अंक नोट – त्रैमासिक एवं अर्धवार्षिक परीक्षा के विषयवार सैद्धांतिक एवं प्रोजेक्ट के कुल प्राप्त अंक का 5 % अर्थात् अधिकतम 5 अंक |
आन्तरिक मूल्यांकन हेतु 5+5 अंक परीक्षार्थी द्वारा त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में अर्जित अंकों के समान अधिभार के आधार पर प्रदान किये जायेंगे। आन्तरिक मूल्यांकन के 5+5 अंक त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में विषयवार अर्जित अंको के आधार पर शाला द्वारा प्रदाय किए जा कर, मण्डल को एकजाई कुल 10 अंको में से प्रदाय करते हुए वर्तमान व्यवस्था अनुसार उपलब्ध कराए जाएगें।
त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन (प्रायोगिक/प्रोजेक्ट) विद्यालय स्तर पर किया जायेगा।
हाईस्कूल के स्वाध्यायी छात्रों के लिये विज्ञान विषय में 75 अंक सैद्धान्तिक परीक्षा एवं 25 अंक प्रायोगिक परीक्षा हेतु निर्धारित होंगे तथा विज्ञान विषय को छोड़कर अन्य विषयों मे 75 अंक का प्रश्न पत्र बनाया जाकर मूल्यांकन 100 अंको से किया जायेगा।
हायर सेकण्डरी मूल्यांकन व्यवस्था
हायर सेकेण्डरी (नियमित/स्वाध्यायी) गूल्यांकन व्यवस्था पूर्व सत्र 2021-2022 के अनुसार ही लागू रहेगी।
हायर सेकेण्डरी के नियमित छात्रों के लिए प्रायोगिक विषयों को छोडकर समस्त विषयों के प्रश्नपत्र 80 अंक के बनाये जायेगें एवं 20 अंक आन्तरिक मूल्याकंन के लिए निर्धारित किये गये है। | हायर सेकेण्डरी के स्वाध्यायी छात्रों के लिए प्रायोगिक विषयों को छोडकर समस्त विषयों को प्रश्नपत्र 80 अंक के बनाये जाकर 100 अंक से मूल्याकन किया जायेगा। स्वाध्यायी छात्रों के लिए आन्तरिक मूल्याकंन का प्रावधान नही किया गया है।
10वीं कक्षा में विभिन्न विषयों में कम किया गया Syllabus देखने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें-
गणित/Mathematics विषय में कम किया गया पाठ्यक्रम
अंग्रेजी/English विषय में कम किया गया पाठ्यक्रम
विज्ञान/Science विषय में कम किया गया पाठ्यक्रम
हिंदी/Hindi विषय में कम किया गया पाठ्यक्रम
संस्कृत/Sanskrit विषय में कम किया गया पाठ्यक्रम
➤ Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
➤ Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें। ➤ Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद 🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻 |