मध्यप्रदेश पंचायत चुनावों की घोषणा : चुनावों की तारीखों का ऐलान

मध्यप्रदेश पंचायत चुनावों की घोषणा

मध्यप्रदेश में पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनावो की वजह से आज से आचार संहिता लागू कर दी गयी है। प्रथम चरण 13 दिसंबर 2021 को नामाकंन, और नाम वापसी  23 दिसंबर और 6 जनवरी 2022 को मतदान किया जाएगा। वही द्वितीय चरण के लिए 13 दिसंबर तक नामाकंन और 23 दिसंबर तक जनवरी में नाम वापसी होगी और फिर 28 जनवरी को मतदान होगा। मध्यप्रदेश में 23,835 ग्राम पंचायतें हैं। 904 जिला पंचायत सदस्य और 6 हजार 35 जनपद सदस्य त्रिस्तरीय पंचायत का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष 52, उपाध्यक्ष 52, जनपद पंचायत अध्यक्ष 313, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष 313, जिला पंचायत सदस्य 904, जनपद पंचायत सदस्य 6833 और पंच के 3,77,551 पद शामिल हैं। इनमें 2014-15 में चुनाव हुए थे। इनका कार्यकाल 2020 में समाप्त हो चुका है।

  • तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव
  • ईवीएम से होंगे पंचायत चुनाव
  • 71398 कुल मतदान केंद्र
  • 9 जिलों में एक चरण में हरदा, निवाड़ी, इंदौर, ग्वालियर भोपाल में
  • 7 जिलों में 2 चरणों में होंगे जिनमें बुरहानपुर, जबलपुर, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, श्योपुर, देवास
  • 36 जिलों में अगले राउंड में होंगे।
  • प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी और चार मतदान अधिकारी रहेंगे।
  • दूसरे पड़ोसी विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी कराएंगे चुनाव।
  • 24 घंटों की बजाय 48 घंटे पहले प्रचार बंद होगा।
  • सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान।
  • मतदाताओं को पर्ची के साथ कोई एक पहचान पत्र रखना होगा अनिवार्य।
  • 55000 EVM का होगा ग्राम पंचायत चुनाव में इस्तेमाल।
  • जनपद और जिला सदस्यों के लिए ईवीएम से होगा मतदान जिला केंद्र पर होगी मतगणना।
  • हर एक पंचायत के लिए एक ईवीएम एक्स्ट्रा रिजर्व में होगी।

तीसरा चरण में 36 जिले

इनमें राजगढ़, रायसेन, सीहोर, विदिशा, खरगोन, खंडवा, धार, झाबुआ, बड़वानी, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, कटनी, उज्जैन, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, रीवा, सीधी, सतना, होशंगाबाद, बैतूल, शहडोल, भिंड और मुरैना।

*आप यह जानकारी www.educationpointe.com पर देख रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *