प्राचार्य पद : व्याख्याता व शिक्षक को भी मौका देने की तैयारी

प्राचार्य पद : व्याख्याता व शिक्षक को भी मौका देने की तैयारी

276 स्कूलों के लिए मिले थे 238 आवेदन, सिर्फ 66 प्राचार्य मिल सके

प्रदेश में खोले जाने वाले 275 सीएम राइज स्कूलों में प्राचार्य के चयन में स्कूल शिक्षा विभाग के पसीने छूट रहे हैं। विभाग को मात्र 66 स्कूलों के लिए ही प्राचार्य मिल सके हैं। जबकि प्राचार्य के लिए 238 आवेदन पहुंचे थे। सूत्रों की माने तो अब विभाग नियमों को शिथिल कर पदस्थापना करने तैयारी मे है। जिसमें प्राचार्य के लिए व्याख्याता व उच्च माध्यमिक शिक्षक को भी मौका दिया जाएगा। जल्द ही विभाग इनमें से प्राचार्य की नियुक्ति  करेगा।

50 अंको के आधार पर प्राचार्यों की नियुक्ति

276 में से अब बाकी बचे 209 स्कूलों के लिए प्राचार्यों की नियुक्ति को लेकर फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरु करने की कवायद तेज हो गई है। हालांकि विभाग की ओर से फिलहाल इसको लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। सीएम राइज स्कूलों में शतप्रतिशत रिक्तियां मानकर कार्रवाई की जा रही है। बाते दिनों निर्धारित की गई प्रक्रिया के तहत 50 अंकों के आधार पर प्राचार्यो का चयन किया जाएगा। जिसमें बीते 3 वर्षो के कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम के औसत के 30 प्रतिशत पर 30 अंक साक्षात्कार पर 10 अंक, एमएड के 5 अंक, पुरस्कार (जिसमें जिला स्तरीय के लिए 2 अंक, राज्य स्तरीय के लिए 3 अंक, राष्ट्रीय के 5) के लिए 10 अंक मिलेंगे। चयनित प्राचार्य का कार्यकाल 5 साल का होगा। 5 साल के बाद प्राचार्य के कार्य के मूल्यांकन के आधार अवधि में वृद्धि की जा सकेगी। आवदेक के स्कूल में वर्ष का परीक्षा परिणाम दर्ज संख्या के विउद्ध 50 प्रतिशत होना चाहिए।

 

राजधानी में 8 स्कूल बनेंगे सीएम राइज 

अप्रैल 2022 से पहले चरण में 350 स्कूल खोले जाने थे। लेकिन विभाग ने 275 स्कूलों की सूची जारी की है। जिसमें राजधानी के महात्मा गांधी मेल, सरदार वल्लभ भाई उमावि करोंद, शासकीय कन्या उमावि गोविंदपुरा, शासकीय उमावि निशातपुरा, शासकीय उम्राति कमला नेहरू टीटी नगर, शासकीय बालक उमावि बैरसिया शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *