प्रतिभा पर्व मूल्याकन:- वर्ष 2021-22 हेतु विस्त्रत निर्देश। जाने कैसे करवाए प्रतिभा पर्व का आयोजन ।

प्रतिभा पर्व के उद्देश्य:-

शिक्षा की गुणवत्ता की सही-सही स्थिति ज्ञात करना एवं नियमित अन्तराल पर प्रगति ट्रेक करना

बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों के प्रति शासन की प्रतिबद्धता एवं प्राथमिकता दर्शाना एवं समाज को संवेदित करना,

प्रदेश के बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों में सुधार हेतु कार्यक्रम व रणनीति निर्धारित करना

अपेक्षित दक्षता हासिल न कर पाने वाले बच्चों के लिए उपचारात्मक/निदानात्मक कदम उठाना

बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों के प्रति शिक्षकों, शिक्षा प्रशासन, जन प्रतिनिधियों एवं समाज को उत्तरदायी बनाना

शाला संचालन व सुविधाओं की सही-सही स्थिति ज्ञात करना तथा आवश्यक सुधार करना।

प्रतिभा पर्व आयोजन की तिथि व अविधि:-

परिशिष्ट 1 पर संलग्न समय सारणी अनुसार प्रदेश के समस्त शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला में अध्ययनरत सभी बच्चों का प्रतिभा पर्व का मूल्यांकन 17 जनवरी से 24 जनवरी 2022 की अवधि में करवाना है। तथा आपको एक दिवस में एक ही विषय का मूल्यांकन करवाना है।

कक्षा – 1 व 2 में मूल्यांकन का स्वरूप:-

कक्षा 1 व 2 के लिए मूल्यांकन अलग से नहीं लिया जाएगा। कक्षा – 1, 2 के बच्चों का मूल्यांकन शालाओं को उपलब्ध कराई गई “प्रयास वर्कबुक” के द्वारा तथा “अभ्यास पुस्तिका” के अंत में संलग्न आकलन वर्कशीट (विषय – हिन्दी, अंग्रेजी, गणित) के आधार पर किया जाएगा।

कक्षा – 1, 2 हेतु मराठी विशिष्ट व उर्दू विशिष्ट विषय की आकलन वर्कशीट राज्य स्तर से जिलों को उपलब्ध कराई जाएगी। मराठी व उर्दू (कक्षा 1, 2) हेतु एकीकृत वर्कशीट होगी अर्थात्‌ कक्षा 1 व 2 के लिए अलग-अलग वर्कशीट नहीं होगी।

कक्षा 1, 2 हेतु “अभ्यास पुस्तिका” (वर्कबुक) तथा “प्रयास” (वर्कबुक) में दी गई मूल्यांकन वर्कशीट पर कार्य की प्रक्रिया-

वर्कबुक में दी गई वर्कशीट्स पर कार्य कैसे करवाना है –

सबसे पहले आपको वर्कबुक में दी गई हिन्दी, गणित तथा अंगेजी विषय की अभ्यास वर्कशीट्स व इसके बाद मूल्यांकन वर्कशीट्स पर कार्य करवाना है। कक्षा  1, 2 के मूल्यांकन हेतु “प्रयास” वर्कबुक की प्रारंभिक 5 वर्कशीट्स तथा “अभ्यास पुस्तिका” की प्रारंभिक 5 वर्कशीट का उपयोग करवाया जाना है  दोनों वर्कबुक (प्रयास और अभ्यास पुस्तिका) की वर्कशीट्स को 25-25 अंक का अधिभार दिया जाना हैं। कक्षा 1 व 2 में प्रत्येक विषय का पूर्णाक 50-50 अंक का होगा। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि बच्चों का मूल्यांकन कार्य कक्षा शिक्षण के दौरान ही कराया जाए। 

मूल्यांकन वर्कशीट की जांच  कैसे करें –

प्रतिभा पर्व हेतु चयनित विषयवार वर्कशीट पर दिनांक 29.01.2022 तक कार्य पूर्ण करवाना है। चयनित वर्कशीट्स पर कार्य पूर्ण होने के बाद वर्कबुक को शाला में जमा करा लिया जाएगा। उसके बाद प्रतिभा पर्व हेतु चयनित वर्कशीट की जांच की जाए और पूर्णाक में से विषयवार प्राप्तांक मूल्यांकन अभिलेख में अंकित किए जाए।

 

कक्षा-3 से 8 में मूल्यांकन वर्कशीट का स्वरूप-

  • कक्षा 3 से 8 में प्रत्येक विषय हेतु पूर्णाक 50 निर्धारित रहेगा।
  • वर्कशीट में 60 प्रतिशत लिखित एवं 40 प्रतिशत प्रोजेक्ट कार्य हेतु अधिभार निर्धारित रहेगा।
  • वर्कशीट के दो भाग हैं- खण्ड ‘अ’ व खण्ड ‘ब’। विषय के कौशल आधारित प्रश्न खण्ड-‘अ’ में एवं
  • प्रोजेक्ट वर्क के प्रश्न खण्ड-‘ब’ शामिल रहेंगे। एक कक्षा के सभी विषयों के प्रोजेक्ट कार्य एक
    ही बुकलेट में होंगे।
  • खण्ड-अ में 16  प्रश्न लिखित कार्य हेतु होंगे एवं खण्ड-ब में 2-2 प्रश्न प्रोजेक्ट कार्य हेतु होंगे।
  • खण्ड ‘अ’ अन्तर्गत पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सारणी ( TIME TABLE ) अनुसार बच्चे द्वारा कक्षा में लिखे जाएंगे।
  • खण्ड ‘ब’ अंतर्गत प्रोजेक्ट वर्क से संबंधित प्रश्न बच्चे घर पर रहकर हल करेंगे व निर्धारित समय-सीमा में शाला में जमा करेंगे।
  • वर्कशीट में ही प्रश्नों के उत्तर व प्रोजेक्ट वर्क लिखने हेतु स्थान दिया रहेगा अर्थात्‌ वर्कशीट का स्वरूप प्रश्नपत्र सह उत्तरपुस्तिका के रूप में होगा।

प्रोजेक्ट वर्क अंतर्गत इस प्रकार के प्रश्न रखे गए हैं, जिसमें बच्चे जानकारी/अवलोकन के आधार
पर पता लगाएंगे, विश्लेषण करेंगे, निष्कर्ष निकालेंगे और अपनी टिप्पणी लिखेंगे। प्रोजेक्ट वर्क से
आशय यह नहीं कि बच्चे से कोई मॉडल बनवाया जाए। ये प्रोजेक्ट ऐसे होंगे, जो कि पूर्णतः घर में
उपलब्ध रोजमर्रा की सामग्री के आधार पर या घर के सदस्यों से जानकारी एकत्र कर पूर्ण किए
जा सकेंगे।

 

वर्कशीट का स्वरूप:-

वर्कशीट में कुल 2 खंड होंगे खंड-अ  एवं खंड- ब  जिसमें खंड-अ  के अंतर्गत विषय के कौशल/ लर्निंग आउटकम्स आधारित प्रश्न होंगे जिनमें बहुविकल्पीय, लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे जिनमें प्रश्नों की कुल संख्या 16 होगी तथा यह 16 प्रश्न कुल 30 अंक के होंगे। खंड- ब के अंतर्गत होम बेस्ड प्रोजेक्ट वर्क आधारित प्रश्न होंगे जिनमें कुल 2 प्रश्न होंगे तथा 2 प्रश्नों का कुल 20 अंक होगा।

खंड  प्रश्नों का विवरण व अंक विभाजन  कुल अंक  अधिभार 
खंड-अ विषय के कौशल / लर्निंग आउटकम्स आधारित प्रश्न

  • बहुविकल्पीय – (8 प्र.x अंक = 8 अंक )
  • लघु उत्तरीय – (5 प्र.x अंक = 10 अंक )
  • दीर्घ उत्तरीय – (3 प्र.x अंक = 12 अंक )कुल प्रश्न संख्या – 16
30 लिखित

60 प्रतिशत

खंड- ब होम बेस्ड प्रोजेक्ट वर्क आधारित प्रश्न 

(3 प्र.x अंक = 12 अंक )

कुल प्रश्न संख्या – 2

20 प्रोजेक्ट कार्य

40 प्रतिशत

प्रतिभा पर्व – कुल प्रश्न संख्या – 18 50

प्रतिभा पर्व परिणामों की डाटा एण्ट्री कराना-

शाला प्रधानाध्यापक, कक्षा शिक्षक द्वारा अपनी शाला / कक्षा के प्रतिभा पर्व परिणाम एजुकेशन पोर्टल पर उपलब्ध प्रतिभा पर्व माड्यूल पर एम.शिक्षा मित्र एप के माध्यम से दिनांक 8 फरवरी 2022 तक पूर्ण की जाए। डाटा एण्ट्री कार्य में लापरवाही या विलंब किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।

नीचे दी गयी निम्न link को क्लिक करके आप परिशिष्ट -1,2 व 3 डाउनलोड कर सकते है 

परिशिष्ट क्र.  लिंक (Link)
परिशिष्ट- https://drive.google.com/file/d/17cH5y8V4ysCgQwtIvJCaXPAhIEf_gB1V/view?usp=sharing
परिशिष्ट-2  https://drive.google.com/file/d/1RtMmhT6mwHUJtfe4W0q46zzH9D4s2Zr/view?usp=sharing
परिशिष्ट-3  https://drive.google.com/file/d/1AUjCkp36nbJ4DkDsajh8z0rmCaP_JhL6/view?usp=sharing

पत्र डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *