प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्ष 2021-22 : कैसे करें सभी कक्षाओ का मूल्यांकन

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्ष 2021-22  हेतु विस्तृत निर्देश

प्रतिभा पर्व की परीक्षा 17 जनवरी से प्रारंभ होकर 24 जनवरी तक चलेगा एवं इसका परिणाम 29/01/2022 तक पूर्ण करना है।

मूल्यांकन समय

कक्षा 1 व 2 – कक्षा शिक्षण के समय

कक्षा 3 से 5 – प्रातः 12 बजे से 02:30 बजे तक

कक्षा 6 से 8 – प्रातः 09 बजे से 11:30 बजे तक

मूल्यांकन हेतु कक्षा  

कक्षा 1 से  8 तक सभी कक्षाओं में प्रतिभा पर्व (अर्धवार्षिक मूल्यांकन) होगा कक्षा 3 से 8 तक के लिए प्रश्न पत्र प्राप्त होंगे वही कक्षा 1 व 2 में मूल्यांकन प्रयास व दक्षता अभ्यास पुस्तिका की वर्कशीट के आधार पर होगा।

कक्षा 1 व 2 में मूल्यांकन

  • तीन विषय – हिंदी, अंग्रेजी और गणित तीनों के पूर्णांक  50  अंक के रहेंगे
  • इसके मूल्यांकन परीक्षा हेतु प्रयास पुस्तिका की पहली  5 (वर्कशीट क्रमांक 01 से 05 तक), व अभ्यास पुस्तिका की प्रथम  5 वर्कशीट ( वर्कशीट क्रमांक 01  से 05 तक ) मूल्यांकन हेतु रहेगी इस प्रकार कुल  10 वर्कशीट रहेंगी मूल्यांकन हेतु।
  • प्रत्येक वर्कशीट 5 अंक की होगी इस प्रकार 5*10 = 50  अंक का पूर्णांक होगा
  • याद रहें वर्कशीट को पुस्तक को फाड़कर अलग नहीं करना है।
  • प्रत्येक विषय अंक का पूर्णांक होगा…इस प्रकार 150 का कुल पूर्णांक होगा कक्षा 1 व 2 का

कक्षा 3 व 8 में मूल्यांकन

  • प्रत्येक विषय 50 अंक का पूर्णांक होगा।
  • 4 विषय हिंदी, गणित, पर्यावरण और अंग्रेजी इस प्रकार प्राथमिक कुल 200 अंक का पूर्णांक रहेगा और माध्यमिक में 6 विषय हेतु 300 का पूर्णांक रहेगा।
  • पेपर के 2 खंड होंगे। खंड अ कौशल आधारित मूल्यांकन 30 अंक का व खंड ब प्रोजेक्ट आधारित 20 अंक का होगा। इस प्रकार 50 अंक का पूर्णांक प्रत्येक विषय का रहेगा।
  • खंड अ में 16 प्रश्न व खंड ब में 2 प्रश्न प्रोजेक्ट कार्य हेतु रहेंगे।
प्रकार कुल प्रश्न अंक प्रति प्रश्न कुल अंक
वस्तुनिष्ठ 08 01 08
लघुउत्तरीय 05 02 10
दीर्घउत्तरीय 03 04 12
प्रोजेक्ट 02 10 20
  • प्रोजेक्ट कार्य हेतु सभी विषय की एक बुकलेट होगी। यह बुकलेट बच्चों को 15 जनवरी 2022 तक वितरित कर दी जावेगी। बच्चे घर ले जाकर घर पर अपने भाई बहन और पालक को की मदद से प्रोजेक्ट कार्य करेंगे और यह प्रोजेक्ट कार्य 25 जनवरी 2022 को स्कूल में जमा करेंगे।
  • कौशल आधारित टेस्ट पेपर टाइम टेबल की मांग से विषय वार शाला समय में स्कूल में किया जावेगा।

मूल्यांकन व जांच करता

25 जनवरी से मूल्यांकन जांच कार्य प्रारंभ किया जावेगा और 27 जनवरी को जांच कार्य पूर्ण किया जावेगा। बच्चे द्वारा खंड अ व खंड ब में पृथक-पृथक 33% अंक लाना अनिवार्य होगा। शैक्षिक 30 में 10 अंक एवं प्रोजेक्ट 20 में 7 अंक।

प्रपत्र व पोर्टल एंट्री

28 जनवरी को प्रपत्र 1 व प्रपत्र 2 भरा जावेगा। प्रपत्र 1 कक्षावार रहेगा व प्रपत्र 2 साल शालावार रहेगा। दिनांक 29 जनवरी 2022 से 8 फरवरी 2022 तक पोर्टल एंट्री पूर्ण कर ली जावेगी।

   *आप यह जानकारी www.educationpointe.com पर देख रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *