वार्षिक परीक्षाफल पत्रक कैसे तैयार किया जायेगा? किस तरह से किया जायेगा अंको का विभाजन?

वार्षिक परीक्षाफल पत्रक कैसे तैयार किया जायेगा?

किस तरह से किया जायेगा अंको का विभाजन?

शिक्षा केन्द्र के (1) पत्र क्रमांक / रा.शि.के / मूल्यांकन / 5वी 8वी / 2022-23 / 1342,भोपाल दिनांक 21/02/2022 दूसरा पत्र/क्र/रा शि के/मूल्यांकन/वार्षिक/2021-22/1999 भोपाल दिनांक 17/03/2022 दिए निर्देश के अनुसार वार्षिक मूल्यांकन का अंक विभाजन निम्नानुसार रहेगा-

👉 कक्षा 6 से 8 में मासिक मूल्यांकन के कलम में — करना। अर्द्ध वार्षिक/प्रतिभा पर्व अंक – 50, वार्षिक परीक्षा अंक100 प्रति विषय (जिसमे 60 अंक लिखित प्रश्नपत्र और 40 अंक होमबेस्ड प्रोजेक्ट कार्य)
कुल पूर्णाक- 150
6विषयो का योग-900
सहशैक्षिक-ग्रेड देना
व्यक्तिगत एवम सामाजिक क्षेत्र-ग्रेड देना

👉 कक्षा 3 से 5वी कि लिए-
मासिक मूल्यांकन के कलम में — करना। अर्द्ध वार्षिक/
प्रतिभा पर्व अंक – 50, वार्षिक परीक्षा प्रति विषय 100अंक (जिसमे 60 लिखित परीक्षा, 40 अंक होमबेस्ड प्रोजेक्ट कार्य)
कुल पूर्णांक- 150
4विषयो का योग-600
सहशैक्षिक क्षेत्र-ग्रेड देना
व्यक्तिगत एवम सामाजिक क्षेत्र-ग्रेड देना

👉 कक्षा 1 व2 के लिए
* मासिक मूल्यांकन के कलम में–अर्द्ध वार्षिक/ प्रतिभा पर्व -50और वार्षिक परीक्षा 100अंक(60 अंक लिखित परीक्षा,40 अंक होमबेस्ड प्रोजेक्ट कार्य)
कुल पूर्णांक-150
3 विषयो का योग-450
सहशैक्षिक क्षेत्र-ग्रेड देना
व्यक्तिगत एवम सामाजिक क्षेत्र-ग्रेड देना

👉नोट-
1. कक्षा 1ली से8 तक में पुरानी रिजल्ट शीट ही चलेगी।
2 गोश्वरा पूर्व वर्ष अनुसार ही बनाया जावे
3 मूल्यांकन पंजी 6 अ, ब और परीक्षा परिणाम पंजी 7 अ , ब इसी प्रकार भरी जाएगी।
4 केवल कक्षा 5वी 8वी में बाह्य मूल्यांकन बोर्ड पैटर्न पर 60 अंक प्रति विषय होगा जिसमें न्यूनतम 33%अंक लेना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *