कोर्स-11 : शिक्षण, अधिगम और मूल्यांकन में आईसीटी ICT का एकीकरण

कोर्स-11

शिक्षण, अधिगम और मूल्यांकन में आईसीटी ICT का एकीकरण

उद्देश्य :

इस कोर्स से हम जानेंगे-

  • सूचना और संचार प्रौद्योगिकी यानी आईसीटी का वर्णन करना।
  • शिक्षण अधिगम और मूल्यांकन में आईसीटी उपकरणों को पहचानना वर्णन करना।
  • शिक्षा शास्त्र के साथ प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने के लाभों की व्याख्या करना।
  • सामग्री की प्रकृति, एवं शिक्षण अधिगम रणनीतियों के लिए उपयुक्त संसाधनों की पहचान करना।
  • पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के लिए आईसीटी सामग्री शिक्षाशास्त्र एकीकरण के आधार पर योजना तैयार करना।

प्रौद्योगिकी और एफ.एल.एन. :

वर्तमान समय के बच्चे फोन या इंटरनेट का इस्तेमाल इतना ज्यादा कर रहे हैं कि वे स्कूल जाने से पूर्व ही भाषा, संवाद, गीत सीख जाते हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में बच्चों के कौशल विकास करने की बात कहीं गई है। जिसके लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा सकता है।

आईसीटी (ICT) की अवधारणा :

यूनेस्को के अनुसार आईसीटी, तकनीकी उपकरणों और संसाधनों के एक सेट को संग्रहित व प्रसारित कर सकता है।
आईसीटी के कुछ उदाहरण निम्न है-
1. स्मार्टफोन
2. ई-मेल

प्रौद्योगिकी की संभावनाएं :

शिक्षा में प्रौद्योगिकी उपयोग करने की मापदंड :

डिजिटल दुनिया में शिक्षकों को शिक्षण प्रणाली में आईसीटी का उपयोग करना चाहिए ताकि अधिगम के परिणाम हासिल हो सके। चित्र में यह दर्शाया गया है कि प्रौद्योगिकी की तेजी से बदलती संभावनाओं को कई शैक्षणिक दृष्टिकोण व सामग्री क्षेत्रों के साथ प्रभावी ढंग से एकीकृत किया जा सकता है।

आईसीटी एकीकरण के दौरान विचार करने वाले मापदंड
1. सामग्री की प्रकृति
2. बुनियादी ढांचे वाह मानव संसाधन के संदर्भ में नियम।
3. शिक्षा शास्त्रीय दृष्टिकोण
4. प्रौद्योगिकी के प्रकार

सामग्री की प्रकृति – मापदंड -1 :

शिक्षा जगत में शिक्षण कार्य में बच्चों के लिए पढ़ने में उत्सुकता, लिखने में उत्सुकता एवं संख्यात्मक तत्परता के लिए आईसीटी उपकरणों का सही तरीके से चयन करना सुनिश्चित करें।

ई-सामग्री की व्यापक श्रेणियां

  1. वीडियो
  2. ऑडियो
  3. चित्र
  4. टेक्स्ट
  5. इंटरएक्टिव
  6. एनीमेशन
  7. सिमुलेशन
  8. इमर्सिव
  9. टेक्नोलॉजी

मापदंड 2 संदर्भ :

छात्रों के संबंध में विचार किए जाने वाले मापदंड

  • जनसांख्यिकी
  • शारीरिक
  • उत्तेजित करने वाला
  • सामाजिक

मापदंड : प्रौद्योगिकी/उपकरण/ई-सामग्री :

प्रौद्योगिकी आधारित संसाधनों और उपकरणों के कुछ उदाहरण है –

सिमुलेशन : आईसीटी का यूज़ उनके लिए करें जो शाला कक्षा में आसानी से उपलब्ध ना हो।
जैसे – जानवरों की ध्वनि

आभासी प्रयोगशाला : इसमें सूरज, चांद, वृक्ष, जल, तेल ईंधन कैसे की जानकारी दी जा सकती है।

इंटरएक्टिव : इसमें वस्तुओं को लुढ़काया या फिसलाया आदि कार्यों को दिखाया जा सकता है।

असाइनमेंट :

अपने संबंधित विषय में से अपनी पसंद का कोई भी विषय चुने एवं शिक्षण मूल्यांकन हेतु आईसीटी एकीकृत विचारों की पहचान करें और फिर विवरण प्रस्तुत करें।

  • विषय
  • कक्षा
  • उद्देश्य
  • अध्याय
  • प्रसंग
  • अधिगम प्रतिफल
  • मुख्य विचार
  • पूर्व ज्ञान
  • आईसीटी की योजना
  • मूल्यांकन योजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *