शैक्षणिक सत्र 2022-23 में मेपिंग एवं नामांकन समय सीमा में करने राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा दिये निर्देश

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के द्वारा शैक्षिक सत्र 2022-23 में छात्रों के नामांकन एवं मैपिंग के संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश पत्र क्रमांक 3241 भोपाल दिनांक 18-5 2022 को जारी किए गए हैं।

जैसा कि आप सभी को मालूम है मध्य प्रदेश शासन के पत्र दिनांक 7 अक्टूबर 2021 के अनुसार विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 16 जून तथा शिक्षकों के लिए 1 मई से 9 जून 2022 तक घोषित है शैक्षणिक सत्र 2022 23 में अध्ययन अध्यापन कार्य दिनांक 17 जून 2022 से प्रारंभ किया जा रहा है। अतः शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पूर्व शिक्षकों से निम्नानुसार कार्यवाही अपेक्षित है।

पत्र के महत्वपूर्ण बिंदु –

1. कक्षा उन्नति एवं नामांकन

सत्र  2022 23  के परीक्षा परिणाम उपरान्त कक्षा 1 से 7 तक का नामांकन कक्षा 2 से 8 में दर्ज करते हुए शिक्षा पोर्टल में कक्षा उन्नति की कार्यवाही दिनांक 30 जून 2022 तक पूर्ण की जाए 

1.1 कक्षा 1 में नामांकन हेतु नव प्रवेश प्रबंधन मॉडल में उपलब्ध बच्चों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों से प्राप्त सूची अनुसार उनके पालकों/अभिभावकों से संपर्क कर सहमति उपरांत विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित किया जाए (समय सीमा 30 मई 2022)

1.2 कक्षा पांचवी एवं आठवीं उत्तीर्ण छात्रों की सूची (जिन शालाओं में कक्षा 1 से 8, कक्षा 1 से 10 एवं कक्षा 1 से 12 तक संचालित हो रही है को छोड़कर) निकटतम माध्यमिक शाला / हाई स्कूल / हायर सेकेंडरी स्कूल में उपलब्ध कराकर शत-प्रतिशत बच्चों का कक्षा छठवीं एवं 9वी में नामांकन सुनिश्चित किया जाए यह जवाबदेही प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला की संस्था प्रधान की होगी। (समय सीमा का 31 मई 2022)

1.3. बालक छात्रावास, बालिका छात्रावास एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शासन के प्रावधान एवं पात्रता अनुसार बालक/बालिकाओं को प्रवेश दिया जाये। म.प्र. शासन की बाल कल्याण योजना अंतर्गत अनाथ बच्चों को छात्रावास में प्रवेश हेतु विशेष प्राथमिकता दी जाये।

1.4. शिक्षा पोर्टल पर छात्रों की कक्षा उन्नति हेत कार्यवाही के लिए मोबाईल ऐप का भी उपयोग किया जा सकता है।

2. सत्र 2022-23 के लिए विशेष फोकस –

  • शिक्षकों के द्वारा गृह संपर्क अभियान का कार्य 15 जून से 30 जून 2022 तक पूर्ण किया जायेगा। शतप्रतिशत बच्चों के सत्यापन की जबावदेही संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक की होगी।
  • सत्र 2020-21 में शाला में प्रवेशित छात्र जिन्होंने सत्र 2021-22 में किसी कक्षा में प्रवेश नहीं लिया (Transitionloss) है, ऐसे छात्रों की शालावार सूची तैयार कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा में लाया जाये।
  • सत्र 2021-22 में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 वी तक के छात्र जो वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण / अनुपस्थित रहे है उनकी कक्षा उन्नति हेतु शालावार कार्ययोजना तैयार की जाये।
  • डाईस डाटा 2020-21 के आधार पर ऐसे क्षेत्र जहा ट्रांजीशन लॉस बहुत अधिक हुआ है उन क्षेत्रों में शालावार/ग्राम, वार्डवार परीक्षण कर ट्रांजीशन लॉस के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाना अतिआवश्यक है, जिससे डाईस डाटा 2021-22 में इस तरह की पुर्नावृत्ति न हो। यदि वास्तविक रूप से बच्चों ने बीच में पढ़ाई छोड़ी है तो ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने हेतु समुचित कार्यवाही की जाये। 
  • सत्र 2022-23 के लिए प्रबंध पोर्टल पर दर्ज शाला से बाहर बच्चों को विशेष आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र हेतु RST केन्द्र से मेप किया जाये।
  • पलायन की संभावना वाले परिवारों का चिन्हांकन किया जाए एवं शाला जाने योग्य बच्चों को चिन्हित कर दिनांक 31 जुलाई 2022 तक प्रबंधन पोर्टल पर पंजीकृत किया जाये।
  • दिनांक 15 जून 2022 से नियमित कक्षा संचालन एवं उपयोग की जाने वाली पाठय सामग्री हेतु राज्य शिक्षा केन्द्र एवं लोकशिक्षण संचालनालय के माध्यम से विस्तृत निर्देश जारी किये जायेगे।
  • कोविड-19 संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुये छात्र/छात्राओं की सुरक्षा तथा अकादमिक गतिविधियों को ध्यान में रखकर शालाओं के संचालन यथा मास्क, दो गज की दूरी एवं सेनेटाईजर का उपयोग करते हुये समय सारणी अनुसार विद्यालय का संचालन किया जाये।
  • सत्र 2022-23 निःशुल्क पाठयपुस्तक वितरण एवं अन्य सामग्री 30 मई तक विद्यालयों को उपलब्ध कराई जाये।

सम्पूर्ण पत्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए पत्र यहाँ से डाउनलोड करें 

 

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *