सी.एम. राइज स्कूल शिक्षकों के सम्बंध में स्कूल शिक्षा विभाग का महत्वपूर्ण आदेश

मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के पत्र कमांक 928 /1383/ 2022/ 20-2 भोपाल, दिनांक 20/05/21 के अनुसार सी.एम. राइज विद्यालयों के अमले एवं भवनों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने के निर्देश

सी.एम. राइज स्कूल के 275 विद्यालय चयनित 

सी.एम. राइज स्कूल के शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त रखा जाए

जैसा की आप सभी को पता है  कि प्रदेश में सी.एम. राइज योजनांतर्गत प्रथम चरण में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 275 विद्यालय चयनित किए गए है। चयनित सी.एम. राइज विद्यालयों को नवीन शैक्षणिक सत्र में आवश्यक साज-सज्जा एवं तैयारी उपरांत प्रारंभ किया जाना है तथा यह प्रयास किया जाना है  कि आगामी 03 माह में विद्यालयों के लर्निंग लेबल में एक स्पष्ट सकारात्मक परिवर्तन हो।

ऐसी स्थिति में यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक होगा कि इन विद्यालयों में पठन-पाठन की प्रकिया किसी भी प्रकार से बाधित न हो। अतः चयनित सी.एम. राइज विद्यालयों में पदस्थ अमले एवं भवन को समस्त प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने के संबंध में सर्व संबंधितों को निर्देशित करना सुनिश्चित करें।

मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के पत्र कमांक 928 /1383/ 2022/ 20-2

 

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *