मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। पंचायत चुनाव के लिए 30 मई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. नामांकन की आखिरी तारीख 6 जून होगी। पंचायत चुनाव की वोटिंग तीन चरणों में होगी। पहले चरण की वोटिंग 25 जून को होगी। दूसरे चरण के लिए मतदान 1 जुलाई और तीसरे चरण के लिए 8 जुलाई को मतदान होगा। वहीं वोटों की मतगणना पहले चरण का 28 जून को, दूसरे चरण के परिणाम की घोषणा 4 जुलाई को और तीसरे चरण की 11 जुलाई को विकास खंड मुख्यालय पर होगी।
मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव कार्यक्रम घोषित
▪️ 30 तारीख को निर्वाचन की अधिसूचना कलेक्टर द्वारा
नाम निर्देशन पत्र 30 मई से प्रारंभ,
▪️ नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 6 जून,
▪️ नाम वापस लेने की लास्ट डेट 10 जून 3:00 बजे तक,
▪️ चुनाव चिन्ह का आवंटन 10 जून की शाम को,
पहले चरण का मतदान | 25 जून को |
दूसरे चरण का मतदान | 1 जुलाई |
तीसरे चरण का मतदान | 8 जुलाई |
फॉर्म की जमानत राशि | |
पंच | 400 |
सरपंच | 2000 |
जनपद सदस्य | 4000 |
जिला सदस्य | 8000 |
परिणाम –
15 जुलाई – जिला पंचायत का परिणाम
14 जुलाई – पंच सरपंच और जनपद सदस्य का परिणाम