सी.एम राइज विद्यालयों में पूर्व से कार्यरत् शिक्षक यथावत रहेगे। चयनित शिक्षकों को कल तक ज्वाइन करने के आदेश

सी.एम राइज विद्यालयों में पूर्व से कार्यरत् शिक्षक यथावत रहेगे। चयनित शिक्षकों को कल तक ज्वाइन करने के आदेश

लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश के पत्र क्र./ अपर संचा. / पी.ए. / 2022 /समग्र / 1187 भोपाल दिनांक 30/05/2022 जिसका विषय सी.एम राइज विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना विषयक

सी.एम. राइज विद्यालयों में चयनित प्राचार्यों, उप-प्राचार्यों एवं शिक्षकों की चयन उपरांत पदस्थापना की गई है। आपको निर्देशित किया जाता है कि संबंधित शिक्षकों को 01 जून 2022 तक पदस्थापना स्थल पर ज्वाइन कराएं। नवनियुक्त शिक्षक जो सी.एम. राइज विद्यालय में पूर्व से पदस्थ हैं वे यथावत उसी विद्यालय में कार्य करते रहेंगे। सी.एम. राइज विद्यालयों में पूर्व से कार्यरत् ऐसे शिक्षक जिनका चयन सी.एम. राइज में नहीं हुआ है, उनकी अन्यत्र पदस्थापना हेतु कार्यवाही की जानी है। इस संबंध में VC में दिए गए निर्देशानुसार google sheet पर प्रविष्टि की जानी है। पुनः स्पस्ट किया जाता है कि सी.एम. राइज विद्यालयों में नव नियुक्त शिक्षक यथावत रहेंगे, अतः सूची में इनके नाम न डालें। ऐसे नवनियुक्त शिक्षक जो पूर्व में प्राथमिक अथवा माध्यमिक शिक्षक थे तथा उनकी नवीन नियुक्ति माध्यमिक या उच्च माध्यमिक शिक्षक के रुप में हुई है तथा उनका चयन सी.एम. राइज विद्यालय में हुआ है तो उन्हें सी.एम. राइज विद्यालयों के लिए कार्यमुक्त करें। ऐसे शिक्षक जिनका चयन सी.एम.राइज विद्यालय हेतु नहीं हुआ है उनकी सूची तैयार करके google drive sheet 50(B-1), (B-2), (B-3) पर आज ही प्रविष्टि करें। रिक्तियों के लिए पूर्व में दी गई google drive sheet 52(A2), (B2), (C2) में रिक्तियों की प्रविष्टि अद्यतन कर दें। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *