शाला से बाहर बालिकाओं को प्रबंध पोर्टल पर किया जावेगा मेप ।समय सीमा 15 जून 2022

कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव के अंतर्गत नामांकन हेतु 11 से 14 आयु वर्ग की किशोरियों का चिन्हांकन कर प्रबंध पोर्टल पर मेप किये जाने के संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा पत्र क्रमांक 2596 दिनांक 07/06/2022 मेप करने के संबंध निर्देश जारी किए गए है।उक्त कार्य समय सीमा में किया जाना है।

भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग के पत्र दिनांक 13 अप्रैल 2022 के माध्यम से यह अवगत कराया गया कि 11 से 14 आयु वर्ग की समस्त किशोरी बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा में लाने हेतु निम्नानुसार कार्यवाही की जाना है

1. आंगनवाडी कार्यकर्ता के द्वारा 11 से 14 आयु वर्ग की बालिकाओं को चिन्हित किया जायेगा। आंगनवाड़ी केन्द्र से चिन्हांकन के उपरांत महिला एवं बाल विकास विभाग के खंड स्तरीय (CDPO) अधिकारियों के द्वारा एकजाई कर जनपद शिक्षा केन्द्र को सूची उपलब्ध कराई जायेगी।

2. विकासखंड स्त्रोत समन्वयक के द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त सूची को भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग के पत्र दिनांक 13 अप्रैल 2022 किया जायेगा। विकासखंड स्तर से मेपिंग के उपरांत जिला परियोजना समन्वयक द्वारा सत्यापित किया जायेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त सूची का भौतिक सत्यापन/परीक्षण कर वास्तविक रूप से शाला से बाहर बालिकाओं को ही प्रबंध पोर्टल पर मेप किया जाये।।

3. जिला स्तर से सत्यापन के उपरांत 10 से अधिक आयु वर्ग की बालिकाओं की सूची महिला एवं बाल विकास विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रदर्शित हो सकेगी। प्रबंध पोर्टल पर मेपिंग हेतु आवश्यक निर्देश/माडयूल एवं जिलेवार वालिकाओं की संभावित संख्या संलग्न है।

उपरोक्तानुसार कार्यवाही 15 जून 2022 तक आवश्यक रूप से पूर्ण की जाये। समय सीमा में प्रबंध पोर्टल पर मेपिंग हेतु सहायक परियोजना समन्वयक बालिका शिक्षा की व्यक्तिगत जबावदेही होगी।

पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *