शिक्षकों एवं छात्रों की दैनिक उपस्थिति एप के माध्यम से

राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा शिक्षकों एवं छात्रों की आँनलाइन दैनिक उपस्थिति के एम शिक्षा मित्र एप के माध्यम से लगाने के निर्देश जारी किए हैं। समस्त शाला के प्रधानाध्यापक / संस्था प्रभारी प्रतिदिन विद्यालय में पदस्थ शिक्षक एवं छात्रों की शतप्रतिशत उपस्थिति एप्प के माध्यम से शाला खुलने के 1 घंटे के भीतर जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं । इस संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा पत्र क्र./राशिके/ई & आर/ SAS-2022-23/4914 भोपाल, दिनांक 26/8.2022 जारी किया है। म०प्र० में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत शाला जाने योग्य बच्चों का शाला में नामांकन, शाला में उपस्थिति एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदाय करने का प्रावधान है। वर्तमान में म०प्र० शासन के द्वारा शिक्षा को प्राथमिकता में लेते हुये अध्ययनरत बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में उपलब्धि हेतु सतत प्रयास किये जा रहें है अध्ययनरत बच्चों में गुणवत्ता उपलब्धि के लिये यह आवश्यक है कि बच्चें शाला में नियमित रूप से उपस्थित हो। वर्तमान में शाला में आने वाले बच्चों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग हेतु कोई व्यवस्था नहीं है। अतः विभाग द्वारा एक ऐसा तंत्र विकसित किया गया है, जिससे छात्रों की राज्य, जिला एवं विकासखंड स्तर पर दैनिक मॉनिटरिंग की जा सके। इस सिस्टम को हाज़री ऑनलाईन अटेन्डेन्स सिस्टम के नाम से जाना जायेगा। इस सिस्टम के मुख्य बिन्दु निम्नानुसार है –

1/ उददेश्य                                                                                                                 

  • छात्रों की दैनिक उपस्थिति हेतु सिस्टम विकसित कर छात्रों की औसत उपस्थिति सुनिश्चित करते हुये गुणवत्ता युक्त शिक्षा को प्रभावी बनाना ।
  • कमजोर उपस्थिति वाले छात्रों की जानकारी एकत्रित कर कारणों का अध्ययन करते हुये युक्तियुक्त समाधान तैयार करना ।
  • मॉनिटरिंग तंत्र को प्रभावी एवं उत्तरदायी बनाना ।

2/ प्रक्रिया                                                                                                                   

  • विभाग द्वारा हाज़री ऑनलाईन अटेन्डेन्स सिस्टम के लिये मोबाईल एप्प तैयार किया गया है।
  • एम-शिक्षामित्र एप्प को प्लेस्टोर से डाउनलोड / अपडेट करके हाज़री मॉडयूल के माध्यम सेशाला के प्रधानाध्यापक / संस्था प्रभारी बच्चों/शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज कर सकेगें।
  • उस स्कूल में पदस्थ शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापक की जानकारी HRMIS से उपलब्ध होगी।
  • एप्प में शालावार कर्मचारियों को जोड़ने या हटाने के लिये DDO से संर्पक कर जानकारी अपडेट की जा सकेगी।
  • प्रदेश के दुरस्थ क्षेत्रों में समान्यतः मोबाईल नेटवर्क की उपलब्धता नहीं होने के कारण मोबाईल एप्प को इस तरह डिजाईन किया गया है जिससे इसे ऑफलाईन उपयोग किया जा सके यूजर नेटवर्क एरिया में आने पर डेटा स्वतः अपलोड हो सकेगा।

3/ एप्प के माध्यम से दैनिक रूप से की जाने वाली गतिविधिया                                                              

  • शाला के प्रधानाध्यापक शाला में पदस्थ शिक्षक एवं बच्चों प्रतिदिन हाजी मॉडयूल एप्प के माध्यम से शाला में प्रातः 10 बजे से 02 बजे के बीच (शाला प्रारंभ हाने के एक घंटे के अन्दर) छात्रों की उपस्थिति दर्ज करेगे। इससे बच्चों की शाला में प्रतिदिन उपस्थिति ज्ञात हो सकेगी।
  • 2 बजे के बाद बच्चों की उपस्थिति दर्ज नहीं की जा सकेगी।
  • एप्प पर कक्षावार शाला में दर्ज बच्चों की जानकारी समग्र शिक्षा पोर्टल पर दर्ज नामांकन अनुसार उपलब्ध होगी।

4/ मोबाईल एप्प की उपयोगिता                                                                                                         

  • हाजरी ऑनलाईन अटेन्डेन्स सिस्टम का डेस बोर्ड अलग से होगा जिससे प्रतिदिन साप्ताहिक एवं मासिक उपस्थिति का जिलेवार, विकासखंडवार, संकूलवार डेटा प्राप्त कर उसकी समीक्षा करते हुये कमजोर उपस्थिति वाले जिलों/विकासखंडों के लिये प्रभावी निर्णय लिये जा सकेगे।
  • कमजोर उपस्थिति वाली शालाओं को चिन्हित कर शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों एवं स्थानीय निकायों के सहयोग से उपस्थिति बढ़ाने हेतु प्रयास किये जा सकेगे।
  • उपस्थिति के आधार पर गुणवत्ता युक्त शिक्षा की उपलब्धि स्तर का भी विश्लेषण किया जा सकेगा।
  • दैनिक उपस्थिति के आधार पर मध्यान भोजन योजना की भी प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सकेगी।.

अतः सत्र 2022-23 के लिये दिनांक 29.08.2022 से उपरोक्त तीनों जिलों में पायलट के रूप में यह व्यवस्था शुरु की जा रही है। कृपया जिले के समस्त शाला के प्रधानाध्यापक / संस्था प्रभारी को निर्देशित कर प्रतिदिन विद्यालय में पदस्थ शिक्षक एवं छात्रों की शतप्रतिशत उपस्थिति एप्प के माध्यम से जानकारी दर्ज कराना सुनिश्चित करें। (धनराजू एस.) संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल, दिनांक 26.8.2002.

पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *