कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 के प्रगति पत्रक में दर्ज त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों के संशोधन उपरान्त प्रमाण पत्र के दिशा निर्देश।

राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा दिनांक 15.09.2022 को जारी पत्र क्रमांक 5429 के अनुसार सत्र 2021-22 हेतु कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 के प्रगति पत्रक में दर्ज त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों के संशोधन उपरान्त प्रमाण पत्र के संबंध में दिशा निर्देश जारी किये है।

 

राज्य शिक्षा केंद्र के संदर्भित पत्रों ( पत्र क्र. / रा.शि.के. / मूल्यांकन / वा.मू. / 3285 भोपाल, दिनांक 18.05.2022 2. पत्र क्र. / रा.शि.के./ मूल्यांकन / वा.मू. / 2021-22/3367 भोपाल, दिनांक 24.05.2022 ) के माध्यम से कक्षा 5वीं व 8वीं की  वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 के प्रगति – पत्रकों में दर्ज त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों के संशोधन उपरांत इस आशय का प्रमाण पत्र जिला शिक्षा अधिकारी के स्तर से प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया था।

यह मानते हुए कि प्रगति पत्रकों में दर्ज त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों में संशोधन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई होगी, राज्य स्तर से पोर्टल लॉक कर दिया गया है। खेद जनक है कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रगति पत्रकों में त्रुटिहीनता का प्रमाण पत्र आज दिनांक तक उपलब्ध नही कराया गया है। अभी भी कुछ शालाओं एवं जिले के अधिकारियों द्वारा प्रगति पत्रक की त्रुटियों में सुधार करने हेतु पोर्टल पर यह सुविधा प्रदान किए जाने का अनुरोध किया जा रहा है। प्रगति पत्रकों में दर्ज त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों के संबंध में छात्रों / पालकों द्वारा सी.एम. हेल्प लाइन पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज की जा रही है।

अतः निर्देशित किया जाता है कि प्रगति पत्रकों में शेष त्रुटियों के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दिनांक 21.09.2022 तक जिलों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है कि इसके उपरान्त जिले में कक्षा 5 व 8 की परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि का प्रकरण शेष नही है। इस हेतु गूगल शीट उपलब्ध करायी जा रही है जिसमें आप अपने जिले की जानकारी 21.09.2022 की शाम 5:00 बजे तक भरना सुनिश्चित करें। तदुपरान्त राज्य स्तर से परीक्षण कर सुधार का अंतिम अवसर प्रदान किया जाएगा। जिसकी सूचना पृथक से दी जाएगी।

राज्य स्तर से दी गयी समय सीमा में संशोधन कार्य किया जाना है। संशोधन उपरांत त्रुटि रहित प्रगति पत्रक के संबंध में निम्नानुसार प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं-

  • शाला प्रधानाध्यापक द्वारा कक्षा 5 व 8 के समस्त छात्रों के प्रगति पत्रक में त्रुटिहीनता का प्रमाण पत्र बीआरसीसी को दिनांक 21.09.2022 तक उपलब्ध कराया जाए।
  • विकासखण्ड अंतर्गत कक्षा 5 व 8 की समस्त शालाओं से प्राप्त त्रुटिहीनता प्रमाण पत्र के आधार पर पुष्टि उपरांत बीआरसीसी द्वारा उक्त आशय का प्रमाण पत्र जिला शिक्षा अधिकारी को दिनांक 23.09.2022 तक उपलब्ध कराया जाए ।
  • जिला शिक्षा अधिकारी, जिले का त्रुटि रहित प्रमाण पत्र राज्य शिक्षा केन्द्र को दिनांक 28.09.2022 तक उपलब्ध कराएगें। इसकी प्रविष्टि राज्य द्वारा जारी गूगल शीट पर अपडेट की जाए।
  • प्रगति पत्रकों का फाईनल प्रिंट निकालने हेतु रंगीन ड्राफ्ट शीघ्र ही जिलों को उपलब्ध कराया जाएगा। जिस पर अंकों की प्रिंटिंग बीआरसीसी द्वारा की जाकर शालाओं को वितरित किया जाना है।

              उपरोक्त प्रक्रिया पश्चात् प्रगति पत्रकों में त्रुटि पाये जाने पर दायित्व निर्धारण कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 

पत्र डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

 

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *