अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन वर्ष 2022-23 : शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के लिए दिशा-निर्देश 

अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन वर्ष 2022-23 । । Half-Yearly Evaluation 2022-23

शासकीय शालाओं हेतु –

समस्त शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं की कक्षा 3 से 8 हेतु अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन । का आयोजन दिनांक 7 नवंबर से 16 नवंबर 2022 की अवधि में किया जाएगा। कक्षावार एवं विषयवार समय-सारणी परिशिष्ट- 1 व परिशिष्ट-2 पर संलग्न है।

अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 30 अक्टूबर 2022 तक पढ़ाई गई पठन सामग्री के आधार पर किया जाएगा। संदर्भित पत्र क्र. 1 व 2 अनुसार प्रसारित निर्देशों के अनुक्रम में शासकीय शालाओं में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन हेतु प्रश्नपत्र का निर्माण लर्निंग आउटकम्स आधारित लर्निंग गेप सामग्री (N-1) आधारित पाठ्यक्रम पर किया गया है।

अशासकीय शालाओं हेतु

संदर्भित पत्र क्र. 4 अनुसार प्रशासकीय अनुमोदन के अनुक्रम में अकादमिक सत्र 2022-23 में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा में शासकीय शालाओं के साथ-साथ समस्त शासकीय मान्यता प्राप्त अशासकीय शालाओं एवं अनुदान प्राप्त शालाओं को भी सम्मिलित किया गया है। वार्षिक परीक्षा परिणाम में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का 20 प्रतिशत अधिभार लिया जाएगा। यहां यह स्पष्ट किया जाता है कि शाला द्वारा विद्यार्थियों के कक्षा 5 व 8 के विषयवार प्राप्तांकों की प्रविष्टि पोर्टल पर की जानी है। अधिभार की गणना शाला द्वारा नहीं की जाएगी। यह गणना साफ्टवेयर द्वारा स्वतः ही हो जाएगी। एकरूपता की दृष्टि से शासकीय शालाओं के समान ही अशासकीय व अनुदान प्राप्त शालाओं में भी कक्षा 5वीं एवं 8वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन 7 नवंबर से 16 नवंबर 2022 की अवधि में किया जाए। उपरोक्त शालाओं में कक्षा 5वीं व 8वीं के विद्यार्थियों के मूल्यांकन हेतु कक्षावार एवं विषयवार समय-सारणी परिशिष्ट-1 एवं परिशिष्ट-2 पर संलग्न है। कक्षा 5 एवं 8 के अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन हेतु प्रश्नपत्रों का निर्माण 30 अक्टूबर 2022 तक पढ़ाई गई पठन सामग्री के आधार पर किया जाएगा। यहां यह स्पष्ट किया जाता है कि इन शालाओं में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन कक्षा 5वीं एवं 8वीं के प्रश्नपत्र शाला स्तर पर ही निर्मित किए जाएंगे। कक्षा 5 एवं 8 हेतु प्रश्नपत्रों के निर्माण हेतु ब्लूप्रिंट राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं जोकि परिशिष्ट-3 पर संलग्न हैं। • शेष कक्षाओं (कक्षा 1 से 4 एवं 6 व 7) में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन शालाओं द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार कराया जा सकता है। प्रश्नपत्रों की एक-एक प्रति बी.आर.सी. कार्यालय में जमा करना- शासकीय मान्यता प्राप्त तथा अशासकीय शालाएं निर्धारित समय-सारणी अनुसार परीक्षा आयोजित करने के उपरांत 21 नवंबर 2022 तक प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्रों की एक-एक प्रति बी.आर.सी. कार्यालय में जमा कराएंगे तथा पावती प्राप्त करेंगे। बी.आर.सी. यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके क्षेत्रांतर्गत आने वाली समस्त अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्रत्येक शाला के प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्र (केवल कक्षा 5, 8) उनके कार्यालय में जमा हो जाएं। बी.आर.सी. यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सभी अशासकीय शालाओं के प्रमुख द्वारा निम्न प्रारूप में प्रमाणीकरण भी बी.आर.सी. में जमा कराया जाए

• समस्त अशासकीय शालाओं से प्राप्त प्रश्नपत्रों को बी.आर.सी. द्वारा संबंधित जिले की डाईट में जमा किया जाए एवं पावती प्राप्त की जाए। उक्त प्रश्नपत्रों को ब्लूप्रिंट में निर्धारित संरचना/कौशल व कठिनाई स्तर हेतु निर्धारित अधिभार इत्यादि मापदण्डों पर विश्लेषण प्रत्येक जिले की डाईट द्वारा किए जाने हेतु निर्देश पृथक से जारी किए जा रहे हैं। 2. प्रश्नपत्र का स्वरूप21 कक्षा 1 व 2 हेतु- पृथक से मूल्यांकन नहीं किया जाना है। समस्त शासकीय शालाओं में कक्षा 1 व 2 में हिन्दी, गणित व अंग्रेजी विषयों में मिशन अंकुर अंतर्गत एफ.एल.एन. केन्द्रित अभ्यास पुस्तिका एवं कक्षा पाठ्यपुस्तक पर आधारित शिक्षण अनुसार मूल्यांकन, निर्धारित प्रक्रिया अनुसार किया जाना है। जिसका विस्तृत विवरण निम्नानुसार है अंग्रेजी भाषा में कक्षा 1 हेतु आवधिक आकलन- सप्ताह 19 QI Assessment, Workbook के अंत में दिए गए मूल्यांकन कार्यपत्रक- Worksheet क्रमांक 172 से 178 तथा कक्षा 2 हेतु आवधिक आकलन- सप्ताह 19 QI Assessment, Workbook क्रमांक 180 से 187 पर किया जाना है। शिक्षक प्रश्नों के निर्देश एवं प्रश्न में आए शब्दों को बच्चों को पढ़ कर सुनाएं। शासकीय शालाओं में कक्षा 1 एवं 2 में (हिन्दी, गणित व अंग्रेजी विषयों हेतु) विद्यार्थियों के आकलन के लिए राज्य द्वारा कोई पृथक प्रश्नपत्र प्रदाय नहीं किये जाएंगे। शिक्षकों हेतु ‘हिन्दी एवं गणित शिक्षक मार्गदर्शिका’ में मूल्यांकन टूल (उपकरण) एवं निर्देश (प्रक्रिया) पूर्व में ही दिए गए हैं, जिसके आधार पर इन विषयों का मूल्यांकन आवधिक मूल्यांकन की प्रक्रिया अनुसार किया जाए। • हिन्दी भाषा हेतु इन कक्षाओं में आवधिक आकलन-2 के 17वें सप्ताह के छठवें दिवस एवं 18वें सप्ताह के प्रथम दिवस के आधार पर आयोजित किया जाना है। हिन्दी विषय में मौखिक एवं लिखित दोनों प्रकार से आकलन किया जाना है। मौखिक आकलन हेतु शिक्षक द्वारा एक-एक विद्यार्थी को बुलाकर बारी-बारी से आकलन किया जाए जबकि लिखित भाग का आकलन कार्यपुस्तिका में दिए गए कार्यपत्रक में किया जाएगा। गणित विषय में शिक्षक मार्गदर्शिका के आवधिक आकलन-2 के 18वें सप्ताह के अनुसार आयोजित किया जाना है। गणित विषय में मूल्यांकन हेतु कार्यपत्रक का उपयोग किया जाएगा जोकि कार्यपुस्तिका के अंत में दिया गया है। एफ.एल.एन. अंतर्गत कक्षा 1 एवं 2 के आकलन में अंक प्रदाय नहीं किए जा रहे हैं। इस हेतु शिक्षक मार्गदर्शिका में दिए गए आवधिक मूल्यांकन-2, सप्ताह- 18 के ट्रेकर/संकलन प्रपत्र में विद्यार्थियों के प्रदर्शन को अद्यतन किया जाना है। कक्षा 1 व 2 उर्दू एवं मराठी भाषा हेतु टूल, निर्देश एवं ट्रेकर/संकलन प्रपत्र राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कक्षा-3 से 8 हेतु- समस्त शासकीय शालाओं में कक्षा 3 से 8 की समस्त कक्षाओं के सभी विषयों हेतु प्रश्नों का विवरण एवं अंक विभाजन की योजना समान है। प्रश्नपत्र का स्वरूप गतवर्ष की भांति प्रश्नपत्र सह उत्तरपुस्तिका के रूप में होगा अर्थात् प्रश्नपत्र में ही बच्चों के उत्तर लिखने की जगह रहेगी। कक्षा 3 से 8 हेतु प्रश्नपत्र प्रारूप का विस्तृत विवरण निम्नानुसार है

पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *