दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को हिन्दी भाषा की महत्ता के संबंध में कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने विडियो कान्फ्रेंसिंग में दिये निर्दे

माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विडियो कान्फ्रेंसिंग में हिन्दी भाषा की महत्ता पर शालाओं में कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में निर्देश दिए गए है।

इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा पत्र जारी किया गया है। पत्र का क्रमांक क्र./अकादमिक / ज्ञान प्रकाश / कार्यक्रम / 2022/2160  दिनांक 14/10/2022 है।यह पत्र मध्यप्रदेश के समस्त 1) समस्त संभागीय संचालक, लोक शिक्षण, एवं (2) समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर शालाओं में हिन्दी भाषा की महत्ता के संबंध में कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। जिसका विषय है दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को हिन्दी भाषा के महत्ता के संबंध में कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में ।

दिनांक 14 अक्टूबर 2022 को जारी पत्र में माननीय मुख्यमंत्रीजी, मध्यप्रदेश शासन की वीडियो कान्फ्रेंस में दिये गये निर्देशनुसार दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को सभी विद्यालयों में “हिन्दी भाषा की महत्ता के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। कार्यक्रम के आयोजन हेतु निम्नानुसार निर्देशित किया जाता है :

1. प्रत्येक शाला में दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10 से 12 बजे के दौरान सभी विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा के महत्व एवं उपादेयता पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जायें। कार्यक्रम में विद्यालय में हिन्दी शिक्षक / हिन्दी के विद्वानों / हिन्दी प्रेमी नागरिकों को आमंत्रित किया जावें। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक/विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे।

2. दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को आयोजित त्रैमासिक परीक्षा यथावत् संचालित रहेगी। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को कार्यक्रम में शामिल न कराया जाये।

3. प्रत्येक शाला में 15 अक्टूबर 2022 को सायं 06:30 बजे हिन्दी के ज्ञान के प्रकाश के नाम से दीपक जलाये जाये।

उपरोक्त निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

अभय वर्मा आयुक्त लोकशिक्षण संचालनालय भोपाल

पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *