दोस्तो नमस्कार, आपको आज इस पोस्ट के माध्यम से बताना चाहता हूँ कि भोपाल संभाग की माध्यमिक शिक्षकों की अनंतिम वरिष्ठता सूची का दिनांक 01-04-21122 की स्थिति में प्रकाशित की गयी है। जिसे दिनांक 18/10/2022 को सभी लोकसेवकों के अवलोकन हेतु चस्पा की जावेगी। और दिनांक 31/19/2022 को सभी लोकसेवक अपने अपने संकुल पर दावा आपत्ति जमा करें । आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि जो समय सारणी जारी की गई है। इसके अनुसार कार्य किया जाना है। इसके पश्चात दावा आपत्ति मान्य नहीं होगा। आप यह जानकारी एजूकेशन पाइंट पर देख रहे हैं। भोपाल संभाग द्वारा जारी पत्र
कार्यालय सयुंक्त संचालक लोक शिक्षण भोपाल, संभाग भोपाल के पत्र क्रमांक/माध्यमिक शिक्षक / 2022 13800 भोपाल दिनांक 14-10-2022
प्रति,
जिला शिक्षा अधिकारी
जिला भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़
विषय- माध्यमिक शिक्षको की अनंतिम वरिष्ठता सूची का दिनांक 01-04-21122 की स्थिति में प्रकाशन | संदर्भ:- लोक शिक्षण संचालनालय के कार्यालयीन के पत्र क्रमांक / यूसीआर/बी/ 80/ वरिष्ठता सूची / अध्यापक संवर्ग / 2022/1436 भोपाल दिनांक 08-07-22
उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि संचालनालय के संदर्भित पत्र में दिए गये निर्देशनुसार माध्यमिक शिक्षको की अनंतिम वरिल सूची का दिनांक 01-0422 की स्थिति में प्रकाशित की गयी है। पदक्रम सूची का अवलोकन सभी लोक सेवको को करवाने हेतु निम्न कार्यवाही संपादित करें।
1- यह सुनिश्चित करें कि आपके जिले अंतर्गत समस्त लोक सेवको का नाम पदक्रम सूची में अंकित है एवं पदक्रम सूची में आपके अधीनस्थ समस्त लोक सेवको की जानकारी पदक्रम सूची में कार्यालयीन सेवा अभिलेख के अनुसार है।
2. समस्त लोक सेवको को पदक्रम सूचीका अवलोकन करायें।
3. पदक्रम सूची में नवीन नाम जोड़ना, नाम हटाना ना जानकारी में संशोधन के दावा संबंधी अभ्यावेदन संकुल के माध्यम से जिला स्तर पर प्राप्त करें तथा उन लोक सेवको के सेवा अभिलेख से परीक्षण कर निर्धारित प्रारूप में पूर्ति कर हस्ताक्षरित प्रति नियत तिथि तक कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें।
4. यदि किसी लोक सेवक का नाम वरिश्ता सूची में नहीं है तो लोक सेवक का नाम निर्धारित प्रारूप में जानकारी की पूर्ति कर हस्ताक्षरित हार्डकॉपी व शाफ्टकॉपी में जमा करावें ।
5. ऐसे लोक सेवक जिनका स्वेच्छिक अंतर संभाग स्थानांतरण हुआ है तो उसकी वरिष्ठता स्थानांतरित संभाग में कार्यभार करने की तिथि से मान्य होगी। इसका विशेष ध्यान रखा जावे।।
6. इस बात का ध्यान रखा जावे कि किसी भी लोक सेवक को सीधे इस कार्यालय में आपत्तियों का निराकरण हेतु पृथक-पृथक न भेजा जावे। अन्यथा जिम्मेदारी निर्धारित की जावेगी | उपरोक्त समस्त दावा आपत्ति प्राप्त करने के उपरांत संकलित कर निम्न समय सारणी अनुसार इस कार्यालय में भिजवाए जाना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात् कोई भी दावा आपत्ति मान्य नहीं होंगे इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।
क्र. | दिनांक | विवरण |
1 | 18.10.2022 | सभी संकुल प्राचार्य द्वारा अपने अपने संकुल पर चस्पा कराना अधीनस्त लोक सेवको को अवलोकन कराना |
2 | 31.10.2022 | सभी लोक सेवको द्वारा अपने-अपने संकुल केंद्र में दावा आपत्ति जमा किया जाना | |
3 | 10.11.2022 | सभी संकुल प्राचार्य द्वारा दावा आपत्ति का सेवा अभिलेख से परिक्षण कर निराकरण करना | |
4 | 16.11.2022 | संकुल प्राचार्य दावे आपत्ति के निराकरण उपरांत संकलित जानकारी शाष्टकॉपी एवं हार्डकॉपी में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाए। |
5 | 25.11.2022 |
जिला शिक्षा अधिकारी परीक्षण उपरांत शाष्टकॉपी एवं हार्डकॉपी इस कार्यालय में संबधित लिपिक के हस्ते जमा करावें |
👉पत्र को देखने के लिए यहाँ क्लिक करे
👉(माध्यमिक वरिष्ठता सूची देखने के लिए नीचे दिए गये लिंक को क्लिक करें:-
➤ Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें। ➤ Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए । 🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻 |