देश में कक्षा 3 के आधे बच्चे ही गणित व भाषा ज्ञान में कुशल

कक्षा तीन में पढ़ने वाले केवल 54 प्रतिशत बच्चे अंग्रेजी में निपुण है, 46 प्रतिशत बच्चे हिंदी में और 52 प्रतिशत बच्चे गणित में कुशल हैं। यह चौंकाने वाले नतीजे राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) और केंद्रीय स्कूल शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित फाउंडेशन लिटरेसी सर्वे (एफएलएस) से मिले हैं। केंद्र सरकार का लक्ष्य 2026-27 तक कक्षा तीन में पढ़ने वाले बच्चों को भाषा और गणित में बुनियादी तौर पर मजबूत बनाने का है। शिक्षा मंत्रालय ने इसे नेशनल इनीशिएटिव फॉर प्रोफिशिएंसी इन रीडिंग विद अंडरस्टैंडिंग एंड न्यूमेरेसी (निपुण) भारत 2021 नाम दिया है। इसीलिए इस सर्वेक्षण के जरिए सरकार बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान जांचना चाहती थी। मार्च 2022 के दौरान देश के सभी राज्यों में आयोजित के सर्वेक्षण में 10,000 स्कूलों के कक्षा 3 के 86000 छात्रों को औचक तरह से चयनित किया गया था।

सर्वेक्षण में पाया गया कि उत्तराखंड के 77% बच्चे अंग्रेजी में बेहतर पाए गए तो पश्चिम बंगाल के 71, बिहार के 74, केरल के 62 और दिल्ली के 66% बच्चे अंग्रेजी में निपुण थे जबकि राष्ट्रीय औसत 54% था। इसी तरह हिंदी में यूपी और बिहार के केवल 45% और दिल्ली के 50% छात्र निपुण पाए गए जबकि पश्चिम बंगाल के 75% छात्र हिंदी अच्छी तरह से पढ़ व बोल लेते हैं। इस विषय में राष्ट्रीय औसत 46% है। गणित में भी पश्चिम बंगाल के बच्चे सबसे बेहतर पाए गए हैं। राज्य के 70% बच्चे संख्या पहचानने के अलावा जोड़, घटाव, गुणा, भाग में भी निपुण थे जबकि तमिलनाडु के 56 केरल के 55 दिल्ली के 45 और उत्तराखंड के 59% छात्र ही गणित में निपुण पाए गए हैं।

सर्वे में गोवा के 185 स्कूलों के 410 शिक्षक भी हुए थे शामिल

गोवा के 185 स्कूलों के 410 शिक्षकों और 1984 कक्षा 3 के छात्रों ने इस सर्वेक्षण में भाग लिया और 53 प्रतिशत अंग्रेजी में, 40 प्रतिशत मराठी में और 35 प्रतिशत गणित के सवालों में बेहतर पाए गए।

दुनिया का पहला सर्वेक्षण

शिक्षा विभाग का दावा है कि अपनी तरह का यह दुनिया का पहला सर्वेक्षण था, जो छात्रों के कौशल को परख कर उन्हें तराशने का प्रयास कर रहा है। इसे ग्लोबल प्रोफिशिएंसी फ्रेमवर्क कहा जा रहा है। इसमें छात्रों से मौखिक और लिखित दोनों तरह के सवाल किए गए।

महाराष्ट्र के 56% बच्चे अंग्रेजी में निपुण

महाराष्ट्र के 578 स्कूलों के 191 शिक्षकों और 5308 छात्रों ने इस सर्वेक्षण में हिस्सा लिया। राज्य के 56 प्रतिशत बच्चे अंग्रेजी में निपुण पाए गए। 37 प्रतिशत बच्चे हिन्दी में 57 प्रतिशत बच्चे मराठी में और 52 प्रतिशत बच्चों ने गणित के सवाल हल करने में बेहतर प्रदर्शन किया।

46 प्रतिशत बच्चे हिंदी में और 52 प्रतिशत बच्चे गणित में कुशल हैं।

10,000 स्कूलों के कक्षा 3 के 86000 छात्र सर्वे में हुए थे शामिल।

 

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *