लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश गौतम नगर, भोपाल का पत्र क्रमांक शा.शि./ए/ मुख्यमंत्री कप / 2022 / 712 भोपाल, दिनांक 16/11/2022 एवं संचालनालय खेल और युवा कल्याण का संदर्भित पत्र क्र. / 579 / मु.क / 2022 दिनांक 31.10.2022 के निर्देशानुसार “मुख्यमंत्री कप’ वर्ष 2022-23 के आयोजन के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं ।
उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि प्रदेश में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के नई प्रतिभाओं के खिलाड़ियों को खोज कर उन्हें उचित प्रशिक्षण के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर देने की दृष्टि से निम्नानुसार तिथियों में मुख्यमंत्री कप का आयोजन किया जाना है।
आयोजित खेल प्रतियोगिता | प्रतियोगिता का स्तर | आयोजन की तिथि |
व्हॉलीबाल, फुटबॉल, खो-खो, कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स | ब्लॉक स्तर | 21 से 30 नवम्बर 2022 के मध्य |
जिला स्तर | 01 से 08 दिसम्बर 2022 के मध्य | |
संभाग स्तर | पृथक से अवगत कराया जावेगा। | |
राज्य स्तर | पृथक से अवगत कराया जावेगा। |
यह प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली जायेगी, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी को अधिक से अधिक सहभागिता के अवसर प्राप्त होगे, जिससे खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शन के अधिक अवसर मिल सकेंगें।
मुख्यमंत्री कप में राज्य स्तरीय लीग प्रतियोगिताओं में दिए जाने वाले पुरस्कार निम्नानुसार हैं:-
क. | खेल की श्रेणी | प्रथम पुरस्कार राशि रुपये | द्वितीय पुरस्कार राशि रुपये |
तृतीय पुरस्कार राशि रुपये |
1 | कबड्डी | 1,00,000/- | 75,000/- | 50,000/- |
2 | व्हॉलीबाल | 1,00,000/- | 75,000/- | 50,000/- |
3 | खो-खो | 1,00,000/- | 75,000/- | 50,000/- |
4 | फुटबॉल | 1,00,000/- | 75,000/- | 50,000/- |
5 | एथलेटिक्स | 10,000/- | 7,000/- | 5,000/- |
6 | कुश्ती B | 10,000/- | 7,000/- | 5,000/- |
कृपया सुनिश्चित करें कि आपके सभाग / जिले में अधिकाधिक संख्या में विद्यालयों को मुख्यमंत्री कप
प्रतियोगिताओं में सम्मिलित कराएं ।
(अभय वर्मा )आयुक्त लोक शिक्षण म. प्र.
➤ Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें। ➤ Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए । 🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻 |