कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए “ओजस क्लब का गठन एवं क्रियान्वयन हेतु दिशा निर्देश जारी ।

राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र क्र./ पापु / राशिके / 2022 / 2586 भोपाल, दिनांक 16.11.2022 के अनुसार शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए प्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए यूथ क्लब “ओजस क्लब का गठन एवं क्रियान्वयन हेतु दिशा निर्देश जारी करने के संबंध में।

एन.ई.पी. 2020 के सेक्शन 4.44 द्वारा विद्यालयों में विषय केन्द्रित और परियोजना आधारित क्लब्स को गठित कर विद्यालयों, संकुल काम्लेक्स, जिला स्तर और राज्य स्तर आदि पर आयोजित करने को प्रोत्साहित किया गया है। इसी अनुक्रम में प्रत्येक विद्यालयों में यूथ क्लब “ओजस क्लब” का गठन निम्नांकित प्रक्रिया द्वारा किया जाना है।

1. ओजस यूथ क्लब का गठन

प्रत्येक विद्यालय में यूथ क्लब के तहत प्रारंभिक कक्षा (कक्षा 1-8) के विद्यार्थियों के लिए ओजस यूथ क्लब का गठन किया जायेगा। क्लब की गतिविधियों को संचालित करने की समस्त जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी। ओजस यूथ क्लब के अंतर्गत 9 क्लब होंगे। संस्था प्रधान द्वारा विद्यालय के प्रत्येक क्लब के लिए एक शिक्षक को दायित्व सौंपा जाए। शिक्षकों की संख्या कम होने की स्थिति में एक को एक से अधिक क्लब का प्रभारी बनाया जाएगा। यह कार्य वरिष्ठता के आधार पर किया जाएगा। ‘जजस’ बूथ क्लब के लिए एन.सी.सी., रेडकास, नेहरू युवा केन्द्र एवं अन्य स्थानीय संस्थाओं के स्त्रोत व्यक्तियां एवं समुदाय का सहयोग लिया जा सकता है।

ओजस यूथ क्लब के अन्तर्गत निम्नानुसार 9 क्लब बनाये जा सकेंगे।

1 भाषा  क्लब        2. साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्लब           3. आर्ट एवं क्राफ्ट क्लब   

4. इको क्लब         5. आसपास की खोज क्लब                      6 खेल एवं योग क्लब

7 आपदा प्रबंधन     8 यातायात सुरक्षा क्लब                          9 स्वास्थ्य एवं कल्याण क्लब 

             क्लब के गठन के बाद सभी विद्यार्थियों के साथ शाला समय के बाद बैठक आयोजित कर ओजस क्लब में की जाने वाली गतिविधियों की सूची शाला के जासपास स्थित विशिष्ट केन्द्रों / संस्थाओं से चर्चा करके तथा परिशिष्ट एक में दी गई सुझावात्मक गतिविधियों के आधार पर तैयार की जाएगी।

2 गतिविधियों का आयोजन

• क्लब की गतिविधियों प्रत्येक शनिवार को विद्यालय समय के बाद अथवा विद्यालय समय से पूर्व विद्यार्थियों की सहमति से करना।

• प्रभारी शिक्षक शाला के आसपास स्थित अच्छे संस्थानों / केन्द्रों के विशेषज्ञों को आमंत्रित कर विभिन्न जयंतियों और महापुरूषों की वर्षगांठ मनाना ।

• क्लब की गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों द्वारा बाल सभा के दौरान नी प्रदर्शन कराना।

• प्रत्येक क्लब का रजिस्टर संधारित किया जाएगा जिसमें विद्यार्थियों के नाम तथा कक्षा अंकित होगी। विद्यार्थियों को उनकी रूचि के अनुसार क्लब में नामांकित किया जाए। आयोजित की गई गतिविधि का संक्षिप्त विवरण, दिनांक तथा आयोजन की समयावधि अंकित कर संस्था प्रधान द्वारा प्रमाणित किया जाएगा। रजिस्टर में गतिविधि में व्यय राशि का विवरण संधारित किया जाएगा।

        ओजस यूथ क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की सुझावात्मक सूची ‘परिशिष्ट एक’ पर संलग्न है। इस सूची में स्थानीय आवश्यकता के आधार पर अन्य गतिविधियों समाहित की जा सकती है।

3. ओजस यूथ क्लब की गतिविधियों की मॉनिटरिंग

सप्ताह में प्रत्येक शनिवार अथवा शाला के प्रधान से निर्धारित समय प्राप्त कर विकासखण्ड एवं जिले में पदस्थ समस्त अकादमिक स्टाफ डाइट प्राचार्य / व्याख्याता, एपीसी अनिवार्यतः किसी न किसी एक शाला में उपस्थित होकर आजस यूथ क्लब से संबंधित गतिविधियों के संचालन की मॉनिटरिंग करेंगे। अवलोकन अधिकारी को समस्त ओजस यूथ क्लब के रजिस्टर का अवलोकन करवाया जाकर हस्ताक्षर प्राप्त किए जाएं।

4. बजट व्यवस्था

‘ओजस यूथ क्लब प्रति शाला पांच हज़ार रुपए (5000/-) रूपये मिडिल स्कूलों के लिए आवंटित की जाएगी। ओजस यूथ क्लब अंतर्गत आमंटित बजट का उपयोग स्त्रोत सामग्री (Resource material) विशेषज्ञों को स्थानीय आवश्यकतानुसार मानदेय, गतिविधियों के आयोजन हेतु किया जा सकेंगा। आवंटित राशि का व्यय भंडार क्रय नियमानुसार किया जाए एवं आय-व्यय का संधारण पंजी में बिल व्हाउचर सहित किया जाए। ‘ओजस’ यूथ क्लब की गतिविधियों में निर्धारित बजट सीमा से अधिक राशि का व्यय नहीं किया जाए तथा इस राशि का उपयोग अन्य किसी कार्य में नहीं किया जाएगा।

संलग्नः परिशिष्ट एक’

पत्र डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *