राष्ट्रीय गणित दिवस पर श्री निवास रामानुजन जयंती (22 दिसम्बर) पर साप्ताहिक कार्यक्रम का

 

                       राष्ट्रीय गणित दिवस ( National Mathematics Day 2022)

             श्री निवास रामानुजन ( Srinivasa Ramanujan birth anniversary) 

           

हर साल 22 दिसंबर को श्रीनिवास रामानुजन की जयंती को भारत में राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है । 2012 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रामानुजन के जीवन और उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाने की घोषणा की थी। आप यह जानकारी हमारे ब्लॉग पोस्ट Educationpointe.com पर देख रहे है ।

श्री निवास रामानुजन जयंती (22 दिसम्बर) राष्ट्रीय गणित दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन करने के संबंध में राशिके द्वारा पत्र क्रमांक क्र./राशिके/पापु/2022/7028 दिनांक 19/12/2022 के माध्यम से प्राचार्य IASE एवं शासकीय शिक्षा महाविद्यालय समस्त, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, समस्त जिले एवं जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र, समस्त जिले को निर्देश जारी किये  गए है ।

 विषय :- श्री निवास रामानुजन जयंती (22 दिसम्बर) राष्ट्रीय गणित दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन करने के संबंध में

जैसा कि आपको विदित है भारत में प्राचीन काल में गणित की उज्जवल परम्परा चली आ रही है। इस परम्परा को अनेक गणितज्ञों ने अपने योगदान से आगे बढ़ाया है गणित की इस गौरवशाली परम्परा से वर्तमान पीढ़ी को अवगत करने एवं भविष्य में गणितज्ञ तैयार करने की दृष्टि के साथ ही गणित के प्रति सहजता से रूचि उत्पन्न करने को दृष्टि से आपके द्वारा विद्यालय में महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती (22 दिसम्बर राष्ट्रीय गणित दिवस) पर साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

यह कार्य गणित शिक्षण अधिगम को सहज, सरल एवं रोचक बनाने में सहायक होगा। इसके लिए आप एक सप्ताह तक गणित से सम्बन्धित कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन / ऑफलाइन कराना सुनिश्चित करने का कष्ट करें। इसमें गणित की वैकल्पिक विधियाँ जो प्रारंभिक एवं माध्यमिक स्तर की कक्षाओं की पाठ्यपुस्तक के अंत में परिशिष्ट के रूप में दिया हुआ है, जिसमें जोड़ घटाना, गुणा, भाग तथा इनके उत्तर की जाँच से सम्बन्धित अनेकों विधियां बताई गयी है, जो बच्चों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में मददगार हो सकती है, विद्यालय के बच्चों, डाईट एवं शासकीय शिक्षा महाविद्यालय / IASE के छात्राध्यापक के लिए कुछ सुझावात्मक कार्यक्रम इस प्रकार हो सकते हैं –

गणित प्रदर्श निबंध लेखन
गणित चार्ट तात्कालिक भाषण
गणितीय रंगोली गणित प्रश्नोत्तरी (मानसिक गणित पर आधारित)

चित्रकला (श्री निवास रामानुजन के जीवन पर)

गणित की वैकल्पिक विधियाँ

पहाड़ा

भारतीय गणितज्ञों का संक्षिप्त परिचय एवं उनके द्वारा किये गए कार्यो का संललन

(लोकेश कुमार जांगिड़)

अमर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल

 

 

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *