निष्ठा प्रशिक्षण डायरी कोर्स – 2  : संख्या की समझ  

कोर्स – 2 

संख्या की समझ 

परिचय :

इस कोर्स में हम बच्चो में संख्याओं की समझ विकसित करने की प्रक्रियाओं के बारे में जानेगे  बच्चो को संख्याओं के सीखने से पहले की तैयारी क्या होनी चाहिए। इस कोर्स के 2 भाग हैं –

• संख्याओं की शुरूआती समझ

• 100 तक की संख्याओ की समझ ।

संख्या समझना कठिन क्यो है ? 

संख्या को बार-बार दोहराना, संख्या की समझ करना नही है, यही हमारी शालाओ में कराया जाता है जो कि पूर्णतः गलत है।

संख्या एक विशेषण है जो कि किसी वस्तु, व्यक्ति की विशेषता बताता है, संख्या या अंक को देखा नही जा सकता बल्कि वे किसी की संख्या को बताते है। संख्या एक समूह है जैसे –

7 = 6+1, 7 = 5+2 etc.

अगर बच्चे संख्या के अर्थ को नही समझते तो वे इनके संकेतो व क्रम को रहने लगते हैं और ना समझ के कारण असफलता हाँथ आती है जिस कारण वे गणित से दूर भागते है।

संख्या की शुरुआती समझ :

संख्या या गिनती की समझ मात्रा से होती है कभी कभी हम बिना गिने ही संख्या पहचान कर बता देते है जिसे Subitisation (सुबिटाइजेशन) कहते है – जैसे लूडो के पासे में 5 [:-:] को बता देना।

इस Subitisation से भी Number की पहचान कराई जा सकती है।

Subitisation = गिनती का एक मूलभूत कौशल

कम संग्रह की चीजो को ही बिना गिने बताया जा सकता है न कि ज्यादा संग्रह को।

बच्चे पूर्व से ही संख्या, मात्रा की समझ रखते है मगर अर्थ  पूर्ण उदाहरणो, प्रयोगों से पक्की समझ बनाई जा 1 सकती है।

गिनती के सिद्धांत :

1-20 तक की गिनती सिखानें के लिए संख्या नाम का बोध कराना जरूरी होता है क्योंकि इनमें संख्या नाम की कोई पैटर्न नही होता है।

जैसे-

• बच्चो को क्रमबद्धता का बोध कराएं

गिनती के चार सिद्धांत और 2 चरण हैं।

सिद्धांत:

            • सही क्रम 

            • 1-1 संगति 

            • गणनीयता  

            • क्रम असंगतता 

चरण :

            • रटकर गिनना 

            • तर्कसंगत गिनना

 

संख्या बोध विकास के चरण :

• संख्या पूर्व अवधारणा :

                                संख्या संरक्षण

                                संख्या नाम व संख्या मात्रा

 

• 1-10 तक की समझ :

                                ठोस वस्तुए 

                               चित्र व चिन्ह  

• अंक लेखन :

                                चित्र 

                              अंक पहचान व लेखन 

 

• 10 आगे तक की संख्या :

                                ठोस वस्तुए 

                               चित्र, चिन्ह व समझ 

 

• शून्य :

            मात्रा का अभाव, अंक

            कुछ नही, गायब होना

 

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *