अधिकारियों / कर्मचारियों की स्थानान्तरण नीति के संबंध में जारी आवश्यक दिशा-निर्देश

राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र क्रमांक / स्था.-3 /अतिशेष/ 2023 / 249 भोपाल दिनांक  30.01.2023 के अनुसार राज्य एवं जिला स्तर पर अधिकारियों / कर्मचारियों की स्थानान्तरण नीति के क्रियान्वयन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये गये है।

राज्य एवं जिला स्तर पर अधिकारियों / कर्मचारियों की स्थानान्तरण नीति के क्रियान्वयन हेतु निम्नानुसार निर्देश जारी किये गये है :

1. एजुकेशन पोर्टल पर शालावार स्वीकृत पदों की जानकारी एवं उसके अनुसार संख्या एवं विषयमान से अतिशेष शिक्षकों का चिन्हांकन स्थानान्तरण नीति की कंडिका 3.2 के अनुसार किया गया है जिसे एजुकेशन पोर्टल के सरप्लस मैनेजमेंट सिस्टम अंतर्गत देखा जा सकता है

2. समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक संवर्ग की मूलभूत जानकारी एजुकेशन पोर्टल पर संधारित है। सभी लोकसेवक अपनी जानकारियों को देखेंगे और यदि किसी प्रकार के सुधार की आवश्यकता हो तो तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दिनांक 05 फरवरी तक सूचित करेंगे।

3. जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपरोक्त कार्य हेतु एक सेल का गठन किया जायेगा और प्रतिदिन प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण उसी दिन किया जाकर पोर्टल पर अपडेट किया जायेगा तदुपरांत शत प्रतिशत लोकसेवकों की जानकारी को दिनांक 06/02/2023 तक लॉक किया जायेगा। लॉक होने के बाद किसी भी प्रकार का सुधार किया जाना संभव नहीं होगा।

4. माध्यमिक शिक्षक / उच्च माध्यमिक शिक्षक /उ.श्रे. शिक्षक / व्याख्याता की ई-सेवा पुस्तिका में विषय की जानकारी में सुधार संचालनालय स्तर से किया जायेगा| विषय त्रुटिपूर्ण होने की स्थिति में पर्याप्त दस्तावेजों यथा नियुक्ति आदेश (जिसमे विषय अंकित हो) के साथ जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विशेष वाहक के माध्यम से दिनांक 10/02/2023 तक संचालनालय में प्रस्ताव भेजा जायेगा। संचालनालय द्वारा सही पाए गए विषय संबंधी प्रकरणों का निराकरण / अपडेट किया जायेगा।

अतः उपरोक्त बिन्दुओं पर कार्यवाही हेतु दिनांक 31/01/2023 को सायं 4 बजे विडियो कांफ्रेंस आयोजित की गयी है जिसमे संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत पोर्टल प्रभारी आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे ।

राज्य शिक्षा केंद्र का पत्र डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

 

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *