English Medium Sugam bharti Modal Practice Paper Class 5th

English Medium Model Qus paper-Sugam Bharti

Class 5th Session Annual Exam 2022-23

वैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1 – पॉलिथीन के निर्माण को घोषित कर देना चाहिए।
(अ) वैध
(ब) अवैध
(स) शासकीय
(द) अशासकीय
उत्तर – (ब) अवैध

प्रश्न 2 – यदि आपको अध्ययन करना है तो आप कहाँ जाएंगे?
(अ) बाजार
(ब) अस्पताल
(स) पुस्तकालय
(द) बुक डिपो
उत्तर – (स) पुस्तकालय

प्रश्न 3 – ‘उजड़ा’ शब्द का विलोम है –
(अ) विरान
(ब) सजीला
(स) जीर्ण-शीर्ण
(द) नया
उत्तर – (ब) सजीला

प्रश्न 4 – मुल्ला नसीरुद्दीन मदरसे जाते थे।
(अ) सप्ताह में 1 दिन
(ब) 1 दिन के अंतराल
(स) माह में 1 दिन
(द) 15 दिन में 1 दिन
उत्तर – (अ) सप्ताह में 1 दिन

प्रश्न 5 – मध्यप्रदेश में कुंभ मेला लगता है –
(अ) जबलपुर में
(ब) भोपाल में
(स) उज्जैन में
(द) इंदौर में
उत्तर – (स) उज्जैन में

sugam bharti pari katha

उक्त चित्र को देखें एवं नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

प्रश्न 6 – उक्त चित्र में दृश्य कहां का दिखाई दे रहा है?
(अ) बाजार का
(ब) विद्यालय का
(स) सड़क का
(द) बगीचे का
उत्तर – (द) बगीचे का

प्रश्न 7 – चित्र में बहुत सारे फूल दिखाई दे रहे हैं। निम्न में से ‘फूल’ का पर्यायवाची नहीं है।
(अ) सुमन
(ब) पुष्प
(स) प्रसन्न
(द) प्रसून
उत्तर – (स) प्रसन्न

प्रश्न 8 – घड़े से पानी कौन पिला रहा है?
(अ) लड़का
(ब) लड़की
(स) आदमी
(द) परी
उत्तर – (द) परी

प्रश्न 9 – चित्र में दिखाई दे रही चिड़ियों और परी के पंखों की संख्या होगी –
(अ) छः
(ब) चार
(स) आठ
(द) दस
उत्तर – (अ) छः

प्रश्न 10 – चित्र में गुलाबी रंग के कपड़े किसने पहने हैं?
(अ) परी ने।
(ब) लड़की ने।
(स) लड़को ने।
(द) किसी ने नहीं।
उत्तर – (अ) परी ने।

लघुत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11 – अच्छे संस्कार का कोई एक लक्षण बताइये।
उतर – दूसरों के सुख-दुःख में सच्चे मन से दिलचस्पी लेना अच्छे संस्कार का लक्षण है।

प्रश्न 12 – हमें मिल जुलकर क्यों रहना चाहिए?
उतर – आपस में मिलजुलकर रहने से प्रेंम और अपनापन बढ़ता है। हमें एक-दूसरे के सुख-दुख की जानकारी होती है। चारों तरफ शांति और सद्भाव का माहौल बनता है।

प्रश्न 13 – ‘धागों का कंगन पहना दूँ’ से क्या अभिप्राय है?
उतर – ‘धागों का कंगन पहना दूँ’ से आशय – भाई की कलाई पर राखी बाँधना है।

प्रश्न 14 – गाँव के लोग बरसात में नाला कैसे पार करते थे?
उतर – गाँव के लोग बरसात में डोंगा या किश्ती से नाला पार करते थे।

प्रश्न 15 – धनी पिता ने अपने बेटे से क्या कहा?
उतर – धनी पिता ने अपने बेटे से कुछ कमाकर लाने के लिए कहा।

प्रश्न 16 – कविता ‘अपूर्व पूजा’ में हृदय की झोली में क्या भरकर लाने की बात कही गई है?
उतर – हृदय की झोली में उपहार भरकर लाने की बात कही गई है।

प्रश्न 17 – निम्न शब्दों को तत्सम एवं तद्भव में छाँटकर लिखिए –
दुर्बल, दही, परिश्रम, संदूक, दधि, किताब
उतर – तत्सम शब्द – दुर्बल, परिश्रम, दधि
तद्भव शब्द – दही, संदूक, किताब

प्रश्न 18 – निम्न लोकोक्तियों का अर्थ लिखो।
आ बैल मुझे मार
अक्ल बड़ी या भैंस
उतर – आ बैल मुझे मार = स्वयं विपत्ति को बुलावा देना।
अक्ल बड़ी या भैंस = आकार की अपेक्षा बुद्धि बड़ी होती है।

प्रश्न 19 – निम्न वाक्यों में प्रयुक्त क्रियाओं को अकर्मक एवं सकर्मक क्रिया बताइये।
1. सीता गाना गाती है।
2. रमेश सड़क पर दौड़ रहा है।
3. चिड़िया उड़ती है।
4. गाय का दूध मीठा होता है।
उतर – अकर्मक क्रिया – दौड़, उड़ती
सकर्मक क्रिया – गाती, होना

प्रश्न 20 – भुजरियाँ किन लोगों को भेंट की जाती हैं?
उतर – भुजरियाँ अपने आत्मीय जनों को भेंट की जाती है।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 21 – “आओ साथी वृक्ष लगाएँ” कविता की अधूरी पंक्ति पूरी करो।
आओ साथी, वृक्ष लगाएँ,
सूखी धरती हरी बनाएँ।
…………………………
…………………………
…………………………
…………………………
…………………………
उतर – वृक्ष हमारे जीवनदाता,
यही हमारे भाग्य विधाता,
वृक्षों से वर्षा आती है,
वृक्षों पर बदली छाती है,
उजड़े उपवन पुनः सजाएं।
आओ साथी वृक्ष लगाएं॥

प्रश्न 22 – रक्षाबंधन का त्यौहार क्यों मनाते हैं? अपने शब्दों में लिखिए।
उतर – भाई-बहन के बीच प्रेंम को सुदृढ़ करने लिए रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बाँधकर मिष्ठान आदि खिलाती है एवं उनकी दीर्घायु की कामना करती हैं।

प्रश्न 23 – क्या आप पुस्तक पढ़ना चाहेंगे? यदि हाँ तो पुस्तक पढ़ने के क्या-क्या उद्देश्य हैं?
उतर – हाँ, हम पुस्तक पढ़ना चाहेंगे क्योंकि पुस्तक के हमें ज्ञान की रोशनी मिलती है। पुस्तक पढ़ने के उद्देश्य हैं बच्चों में अच्छे ज्ञान संचार करना। पुस्तकें पढ़कर हम महान, और ज्ञानी, सकती हैं। पुस्तकों में सारी बातें होती हैं जो हमें विवेकशील बनाती हैं।

प्रश्न 24 – भगोरिया मेले का वर्णन अपने शब्दों में लिखिए?
उतर – मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल विशेषकर धार, झाबुआ जिले में ‘भगोरिया मेला’ बहुत प्रसिद्ध है। होली से पहले लगने वाला इन मेलों में आदिवासी स्त्री पुरुष खूब सजधजकर आते हैं। इन मेलों में मांदल (बड़ा ढोल) बजाकर समूह में नृत्य करते हैं और अपने जीवन-साथी का चयन करते हैं। इन मेलों को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

 

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *