राज्य शिक्षा केन्द्र ने जारी किया अकादमिक केलेन्डर सत्र 2023-24

राज्य शिक्षा केन्द्र  पत्र  क्र./पा.पु/रा.शि.के./ 2023 / 1850 दिनांक 31/03/2023

राज्य शिक्षा केन्द्र  द्वारा  सभी जिला परियोजना समन्वयक समस्त जिले म. प्र. को  सत्र 2023-24 हेतु अकादमिक कैलेण्डर के अनुसार अप्रैल माह में गतिविधि  कराये जाने के निर्देश  जारी किये  गये  है  ।

जैसा कि आपको विदित है, अकादमिक सत्र 2023-24, अप्रैल 2023 से प्रारंभ होना नियत है। कक्षा 5 व 8 की वार्षिक परीक्षा 3 अप्रैल 2023 तक, शेष कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा 12 अप्रैल तक सम्पन्न हो जायेगी। नये शैक्षणिक सत्र के सुचारू क्रियान्वयन के लिए नवीन सत्र के अप्रैल माह में निम्नानुसार अकादमिक गतिविधियों की जाना है:-

दिनांक गतिविधि
5 अप्रैल से 10 अप्रैल 2023
  •  प्रवेश प्रारम्भ – समस्त कक्षाओं के लिए (कक्षा 5 व् 8 की परीक्षा दे चुके बच्चों का अगली कक्षा में प्रावधिक प्रवेश)
5 अप्रैल से 14 अप्रैल 2023
  • स्थानीय परीक्षायें एवं मूल्यांकन (राज्य  केंद्र  द्वारा जारी समय सरणी अनुसार )
17 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 प्रयास वर्कबुक पर अभ्यास कार्य (सभी कक्षाओं के लिए पर कार्य) ग्रीष्मावकाश में निरंतर

उपर्युक्त अकादमिक गतिविधियों का अप्रैल माह में सञ्चालन किया जाना सुनिश्चित करें

(धनराजू एस संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र,भोपाल )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *