5वीं-8वीं बोर्ड एग्जाम 23 का रिजल्ट जारी

5वीं-8वीं बोर्ड एग्जाम 2023 का रिजल्ट जारी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने मारी बाज़ी 

छात्राओं ने फिर किया परीक्षा में टॉप 

कक्षा 5वीं व 8वीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है जिसमे एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। आपको यह बात सुनकर बड़ा अच्छा लगेगा की इस बार सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को पीछे छोड़ दिया है। कक्षा 5वीं का सफल परीक्षा परिणाम 82.27% रहा, जबकि 8वीं में 76.09% स्टूडेंट्स सफल रहे।  8वीं में मदरसे के 55% बच्चे फेल हुए हैं।

इस बार शहरी क्षेत्र को पीछे छोड़ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने बेहतर परफॉर्म किया है। कक्षा 5वीं में ग्रामीण क्षेत्र में उत्त्तीर्ण छात्र का प्रतिशत 85.58% है जबकि शहरी क्षेत्र केउत्त्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 72.73% है। और कक्षा 8वीं में ग्रामीण क्षेत्र में उत्त्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 78.96% है जबकि शहरी क्षेत्र में उत्त्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 72.73% है।

हर बार की तरह छात्राओं का परीक्षा परिणाम छात्रों की तुलना में अच्छा रहा है कक्षा 5वीं में 84.3% छात्राएं पास हुई हैं जबकि छात्रों का उत्त्तीर्ण प्रतिशत 80.3% है। 8वीं में 78.9% छात्राएं सफल रहीं जबकि 73.5% छात्र 8वीं में पास हुए।

सोमवार दोपहर 12.30 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भोपाल में महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान में परिणाम जारी किए।

अगर हम कक्षा 5वीं व 8वीं के ग्राफ पर नजर डालें तो कुछ प्रकार का ग्राफ देखने को मिलता है।

कक्षा 5वीं का ग्राफ 

 

कक्षा 8वीं का ग्राफ :

 

परीक्षा परिणाम – जेंडर वार 
कक्षा  जेंडर  सम्मिलित छात्र  उत्त्तीर्ण छात्र प्रतिशत
5वीं बालक  606724 487418 80.34%
बालिका  573159 483283 84.32%
8वीं बालक  546961 401815 73.46%
बालिका  519444 409618 78.86%

 

परीक्षा परिणाम – क्षेत्र  वार 
कक्षा  क्षेत्र सम्मिलित छात्र  उत्त्तीर्ण छात्र प्रतिशत
5वीं ग्रामीण   875753 749501 85.58%
शहरी   304130 2212200 72.73%
8वीं ग्रामीण  764125 603378` 78.96%
शहरी   302280 208055 68.83%

 

परीक्षा परिणाम – कक्षा 8वीं
प्रबंधन  सम्मिलित छात्र  उत्त्तीर्ण छात्र प्रतिशत
शासकीय    684971 523151 76.38%
अशासकीय   378962 287178 75.78%
मदरसा   2472 1104 44.66%
कुल योग    11066405 811433 76.09%

 

परीक्षा परिणाम – कक्षा 5वीं
प्रबंधन  सम्मिलित छात्र  उत्त्तीर्ण छात्र प्रतिशत
शासकीय    727759 613765 84.34%
अशासकीय   448660 354767 79.07%
मदरसा   3464 2169 62.62%
कुल योग    1179883 970701 82.27%
जिलेवार कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम
जिलेवार कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम
Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *