5वीं व 8वीं की वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 के प्रगति पत्रक में दर्ज प्रविष्टियों में संशोधन

5वीं व 8वीं की  वार्षिक परीक्षा  सत्र 2022-23 के प्रगति पत्रक में दर्ज प्रविष्टियों में संशोधन  राज्य शिक्षा केन्द्र का पत्र  क्र./रा.शि.के. / मूल्यांकन / कक्षा-5 व 8 / 2023-24/5639 दिनांक  01-08-2023

विषय- वार्षिक परीक्षा कक्षा-5 व 8 सत्र 2022-23 के प्रगति पत्रक में दर्ज प्रविष्टियों में संशोधन विषयक।

कक्षा-5 व 8 सत्र 2022-23 की वार्षिक परीक्षा एवं पुनः परीक्षा के परिणाम क्रमशः दिनांक 15.05.2023 एवं दिनांक 14.07.2023 को घोषित किए जा चुके है। परीक्षा परिणाम के आधार पर कक्षा 5 व 8 के विद्यार्थियों को प्रगति पत्रक प्रदाय किए जाने हैं।

गत सत्र में राज्य स्तर से जारी निर्देशों के बावजूद भी बहुत से छात्रों के प्रगति पत्रकों में छात्र प्रोफाईल के विभिन्न घटकों यथा छात्र / माता / पिता के नाम, छात्र की जन्म तिथि, समग्र आई.डी. एवं स्कॉलर पंजी क्रमांक में त्रुटियाँ होने के कारण छात्रों एवं अभिभावकों को त्रुटि संशोधन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एवं अनावश्यक रूप से जिले एवं राज्य स्तर पर त्रुटि संशोधन के लिए आना पड़ रहा है।

वर्तमान सत्र में इस समस्या की पुनरावृत्ति न हो इस उद्देश्य से सत्र 2022-23 के प्रगति पत्रक

वितरण से पूर्व छात्र प्रोफाईल के अवलोकन एवं परीक्षण हेतु परीक्षा पोर्टल पर विद्यालय एवं बी.आर.सी.सी.लॉगिन पर सुविधा दी जा रही है त्रुटियों में संशोधन का अधिकार डीपीसी के लॉगिन पर उपलब्ध रहेगा।

प्रगति पत्रको के फाईनल प्रिंट निकालने के पूर्व निम्नानुसार कार्यवाही अपेक्षित है-

1. संस्था प्रमुख द्वारा प्रत्येक छात्र के प्रगति पत्रक का सूक्ष्मता से परीक्षण किया जाए। छात्र प्रोफाईल में सुधार आवश्यक होने की स्थिति में संस्था प्रमुख दस्तावेजों से प्रमाणीकरण के आधार पर आवश्यक संशोधन करने हेतु संलग्न परिशिष्ट-1 अनुसार निर्धारित प्रपत्र में आवेदन बी.आर.सी.सी. प्रस्तुत करेंगे। संस्था प्रमुख द्वारा अंतिम रूप से सत्यापित छात्र प्रोफाईल में भविष्य में कोई सुधार नहीं किया जाएगा। समक्ष

2. अर्द्ध वार्षिक परीक्षा एवं प्रोजेक्ट कार्य के अंकों की त्रुटि का संशोधन संस्था प्रधान द्वारा बी.आर.सी.सी. को आवश्यक दस्तावेज के साथ सुधार हेतु प्रस्तुत किया जाएगा (परिशिष्ट-2 ) 3. बाह्य मूल्यांकन (लिखित परीक्षा) के अंकों में सुधार हेतु प्रस्ताव संलग्न परिशिष्ट-3 अनुसार बीआरसीसी के द्वारा प्रमाणीकरण सहित डीपीसी को प्रस्तुत किया जाएगा।

4. बी.आर.सी.सी. के प्रमाणीकरण के पश्चात् जिला परियोजना समन्वयक पुष्टि करने के बाद अपने लॉगिन से आवश्यक सुधार कर दस्तावेजों का सुरक्षित संधारण करेंगे।

5. बी.आर.सी.सी. त्रुटिरहित प्रगति पत्रको के छात्रवार प्रिंट निकालकर विद्यालय प्रमुख को सौंपेंगे एवं विद्यालय प्रमुख से यह प्रमाण-पत्र प्राप्त करेंगे कि उन्हें सत्र 2022-23 में शाला में अध्ययनरत कक्षा-5 व 8 के समस्त छात्र-छात्राओं के प्रगति-पत्रक प्राप्त गये है।

6. विकासखण्ड अंतर्गत समस्त शालाओं के प्रमाण-पत्र प्राप्त होने के आधार पर बी.आर.सी.सी. द्वारा अपने विकासखण्ड की समस्त शालाओं में प्रगति पत्रक वितरण कार्य पूर्ण होने आशय का प्रमाण पत्र जिला परियोजना समन्वयक को सौंपा जाएगा। 

7 समस्त विकासखण्ड के प्रमाण-पत्र प्राप्त होने के आधार पर जिला परियोजना समन्वयक द्वारा राज्य शिक्षा केन्द्र को यह प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा कि कक्षा 5 व 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 के छात्रवार त्रुटि रहित प्रगतिपत्रक समस्त शालाओं को वितरित कर दिए गए हैं।

संलग्न – परिशिष्ट 1, 2 व 3

परिशिष्ट 1

परिशिष्ट 2

परिशिष्ट 3

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *