ओलम्पियाड सत्र 2023-24 (द्वितीय चरण)

ओलम्पियाड सत्र 2023-24 अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन (द्वितीय चरण)
Olympiad Exam 2023-24 State Level Competition  (Second Round)
सत्र 2023-24 में प्रदेश के समस्त शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 2 से 8 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर ओलम्पियाड का आयोजन किया गया। जनशिक्षा केन्द्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक जनशिक्षा केन्द्र से कक्षावार एवं विषयवार चयनित विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय (द्वितीय चरण) प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक विकास मुख्यालय पर दिनांक 05 एवं 06 अक्टूबर 2023 को किया जाना है। इस सम्बन्ध में राज्य शिक्षा केंद्र ने आदेश जारी किया गया है जिसका पत्र क्रमांक/राशिके/पापु/2023/2407 भोपाल दिनांक 15.09.2023 है। आप यह जानकारी www.educationpointe.com पर देख रहे है।
प्रतियोगिता की समय सारणी :
क्र. दिनांक कक्षा विषय समय
1  

 

05.10.2023

गुरूवार

 

2 एवं 3

हिंदी प्रातः 10:00 से 11:30 बजे तक
2 अंग्रेजी दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
3 गणित दोप. 2:00 से 330 बजे तक
4  

6 से 8

हिंदी प्रातः 10:00 से 11:30 बजे तक
5 संस्कृत दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
6 अंग्रेजी दोप. 2:00 से 330 बजे तक
7  

 

06.10.2023

शुक्रवार

 

4 एवं 5

हिंदी प्रात: 10:00 11:30 बजे तक
8 अंग्रेजी दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
9 गणित दोप. 2:00 से 3:30 बजे तक
10 पर्यावरण दोप, 4:00 से 6:30 बजे तक
11  

6 से 8

विज्ञानं प्रातः 10:00 से 11:30 बजे तक
12 गणित दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
13 प्रश्नमंच दोप. 200 से 3:30 बजे एक
प्रत्येक जनशिक्षा केंद्र से विद्यार्थियों का चयन इस प्रकार होगा-
क्र. कक्षा विषय प्रत्येक जनशिक्षा केन्द्र से चयनित प्रतिभागियों की संख्या
1  

2 एवं 3

हिंदी 4
2 अंग्रेजी 4
3 गणित 4
4  

6 से 8

हिंदी 4
5 संस्कृत 4
6 अंग्रेजी 4
7  

4 एवं 5

हिंदी 4
8 अंग्रेजी 4
9 गणित 4
10 पर्यावरण 4
11  

6 से 8

विज्ञानं 4
12 गणित 4
13 प्रश्नमंच 4
कुल प्रतिभागी प्रति जनशिक्षा केन्द्र
प्रतियोगिता संबंधी निर्देश:-
1. चयनित विद्यार्थियों को प्रश्नबैंक से नियमित अभ्यास कराया जाए।
2. जनशिक्षा केन्द्र स्तर से चयनित समस्त प्रतिभागियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।
3. प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट प्रतियोगिता दिवस के एक दिवस पूर्व विकासखण्डों को उपलब्ध कराया जाए।
4. विकासखण्ड मुख्यालय पर दोनों स्तर (प्राथमिक एवं माध्यमिक) के लिए एक केन्द्र बनाया जाय। विशेष परिस्थिति में ही दूसरा केन्द्र बनाया जाए।
5. जिला परियोजना समन्वयक / बीआरसी द्वारा निर्धारित प्रतियोगिता केन्द्र के प्राचार्य ही केन्द्राध्यक्ष होंगे।
6. प्रतियोगिता केन्द्र की जानकारी निर्धारित तिथि के पूर्व प्रत्येक विद्यार्थी को अनिवार्यतः दी जाए।
7. समस्त प्रतिभागियों को ओएमआर शीट का वितरण प्रतियोगिता प्रारंभ होने के 20 मिनट पहले कर दिया जाए।
8. पर्यवेक्षक का यह दायित्व होगा कि समस्त प्रतिभागियों द्वारा ओएमआर शीट में रोल नं नाम, कक्षा एवं विषय संबंधी जानकारी सही एवं त्रुटि रहित भरी हो।
9. प्रतिभागियों से ओएमआर की पूर्ति नीले / काले बॉल पेन अथवा एच बी पेंसिल से ही करवायें। 10. उपस्थिति पत्रक पर अनुपस्थिति प्रतिभागी के रोल नं. के सामने लाल पेन से अनुपस्थित लिखा जाए।
11. प्रतियोगिता के लिए उचित बैठक व्यवस्था एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाए।
12. प्रतियोगिता उपरांत प्रतिभागी प्रश्न पत्र अपने साथ ले जा सकेंगें।
13. अप्रयुक्त प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट अभ्यास हेतु प्रतियोगिता केन्द्र पर ही रखी जाय राज्य स्तर पर न भेजी जाए।
14. प्रत्येक प्रतियोगिता केन्द्र के अवलोकन हेतु समस्त डाइट फेकल्टी / एपीसी / बीआरसीसी / बीएसी / सीएसी को नियुक्त किया जाए।
15. ओएमआर शीट को पैक करने में किसी भी प्रकार से गीली वस्तु (गोंद / गम) का उपयोग न किया जाए।
16. ओएमआर शीट प्राथमिक स्तर की एक पैकेट में तथा दूसरे पैकेट में माध्यमिक स्तर की तथा तीसरे पैकेट में सभी उपस्थिति पत्रक रखें जाए।
17. प्रत्येक प्रतियोगिता केन्द्र पर अतिरिक्त नीले / काले बॉल पेन अथवा एच बी पेंसिल की व्यवस्था की जाए।
18. प्रतियोगिता उपरांत ओएमआर शीट एवं उपस्थिति पत्रक डाइट, भोपाल, PGBT के पास, गीतांजलि कॉलेज परिसर, डीआईजी बंगला, भोपाल में दिनांक 8.10:2023 को शाम 5:00 बजे तक अनिवार्यतः जमा करवाई जाए।
19. जिला स्तर पर सहभागिता करने वाले समस्त प्रतिभागियों को राज्य से उपलब्ध कराए जा रहे प्रमाण पत्र प्रदान किए जाए।
20. वाहनों के लिए पूर्व से रूट चार्ट एवं प्रभारी नियुक्त किए जाएँ।

 

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *