मतदाता कर्मचारी सरल क्रमांक और भाग संख्या मोबाइल से पता करें 

मतदाता कर्मचारी सरल क्रमांक और भाग संख्या मोबाइल से पता करें 
जैसा की आपको पता ही होगा की मध्यप्रदेश में मतदान होने वाले है तो सभी कर्मचारियों को अपना सरल क्रमांक पता होना चाहिए तो आज हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएँगे कि  आप अपने मोबाइल के द्वारा अपना सरल क्रमांक कैसे पता करते है। इसके साथ ही हमारा आप सभी से निवेदन है की सभी लोग मतदान करके अपनी जिम्मेदारी अवश्य पूरी करें और अपने अधिकारों का प्रयोग करें।
छोडो अपने सारे काम,
पहले चलो करें मतदान   
नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करें और अपना सरल क्रमांक और भाग संख्या पता करें –
1. सबसे पहले आपको लिंक (https://electoralsearch.eci.gov.in/) पर क्लिक करना है। जैसे ही दी गयी लिंक पर आप क्लिक करेंगे तो आपको कुछ इस प्रकार का इंटरफ़ेस दिखाई देगा।
 
2. अब आप अपना सरल क्रमांक और भाग संख्या तीन प्रकार से पता कर सकते है-
                   अ. विवरण द्वारा खोजें (Search By Details)
                   ब. ईपीआईसी द्वारा खोजें (Search By EPIC) 
                   स. मोबाइल द्वारा खोजें (Search By Mobile) 
अ. विवरण द्वारा खोजें (Search By Details)
अगर आप अपना सरल क्रमांक और भाग संख्या विवरण द्वारा देखते है तो आपको इस प्रकार का इंटरफ़ेस दिखाई देगा
अब आपको यहाँ पर दी गयी सारी जानकारी भरनी होगी जिसके अंतर्गत आपको राज्य, भाषा, नाम, उपनाम आदि जानकारी भरनी होगी तथा आपको कैप्चा कोड डाल कर आपको सर्च करना है। सर्च करने के पश्चात आपको कुछ इस प्रकार का इंटरफ़ेस दिखाई देगा।
तो इस प्रकार से आप अपनी जानकरी देख सकते है।
 ब. ईपीआईसी द्वारा खोजें (Search By EPIC) 
अगर आप ईपीआईसी द्वारा अपना सरल क्रमांक और भाग संख्या देखते है तो आपको कुछ इस प्रकार का इंटरफ़ेस दिखाई देगा 
अब यहाँ आपको ईपीआईसी संख्या (EPIC Number), राज्य तथा आपको कैप्चा कोड डाल कर आपको सर्च करना है। सर्च करने के पश्चात् आपको अपनी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
 स. मोबाइल द्वारा खोजें (Search By Mobile)
अगर आप मोबाइल द्वारा अपना सरल क्रमांक और भाग संख्या देखते है तो आपको कुछ इस प्रकार का इंटरफ़ेस दिखाई देगा। 
यहाँ भी आपको पिछले 2 की तरह इसमे भी दी गयी जानकारी भरनी होगी। जानकारी भरने के पश्चात् आपको कैप्चा कोड भरकर सर्च करना है सर्च करते ही आपको आपकी जानकारी मिल जाएगी।
आशा है कि आपको दी गयी जानकारी महत्वपूर्ण होगी एवं हमारे द्वारा दी गयी स्टेप्स के द्वारा आप अपना सरल क्रमांक एवं भाग संख्या का पता कर पाए होंगे। अगर आपको सरल क्रमांक एवं भाग संख्या पता करने में कोई समस्या आती है तो आप हमें कमेंट में अवश्य लिखें
भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहाँ की संघीय सरकार प्रत्येक पाँच वर्ष के अंतराल पर चुनाव के माध्यम से चुनी जाती है। देश के नागरिक इस चुनावी प्रक्रिया में सीधे तौर पर भाग लेते हैं।
भारतीय संविधान के अनुसार देश में नियमित, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव आयोजित करने का अधिकार निर्वाचन आयोग को प्राप्त है। चुनाव आयोजित करने एवं चुनाव के बाद के विवादों से संबंधित सभी विषयों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अंतर्गत सम्मिलित किया गया है।
चुनाव कार्य में संलग्न समस्त शासकीय कर्मचारियों को भी मतदान अवश्य करना चाहिए।

 

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *