राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2023-24 का आयोजन

राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के पत्र क्र./पापु/वि.म./01/23-24/126 भोपाल, दिनांक 05-01-24 के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी सत्र 2023-24 का आयोजन किया जाना है। जिसमें कक्षा 6 से 8 एवं 9 से 12 तक के विद्यार्थियों हेतु अलग-अलग समूह में मॉडल चयनित होंगे।
  • इस सत्र से प्रदर्शनी के साथ सामाजिक विज्ञान विषय को भी समाहित किया जाना है। प्रदर्शनी हेतु विषय (थीम), उपविषय निम्नानुसार है-

 

  • विषय : समाज के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी (Science and Technology for Society)
  • उपविषय : विज्ञान एवं पर्यावरण

1 .स्वास्थ्य (Health)

2. पर्यावरण के लिए जीवन शैली (Lifestyle for Environment)

3. कृषि (Agriculuture)

4. संचार और परिवहन (Communication and Transport)

  • गणित- कम्प्यूटेशनल सोच (Computational Thinking)
उपरोक्त विषय केवल सुझावात्मक है। विद्यार्थी मुख्य विषय – समाज के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित किसी अन्य उपविषय पर भी अभिनव मॉडल विकसित कर सकते है।
1. एक दिवसीय सेमिनार (विचार गोष्ठी) के लिए विषय – स्वास्थ्य व दीर्घ जीवन के लिए बाजरा (Millets for Health and Sustainable Planet) रखा गया है। प्रत्येक स्तर पर प्रदर्शनी के दौरान ही संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नाध्यमिक स्तर व हाईस्कूल। हायर सेकण्डरी से एक – एक विद्यार्थी का चयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उनके मार्गदर्शक शिक्षकों हेतु भी इस संगोष्ठी का आयोजन जिला, जोन एवं राज्य स्तर पर किया जावेगा। अतः सभी मार्गदर्शक शिक्षक भी इस विषय पर अपनी तैयारी जरूर करें।
1.1 पर्यावरण एकल गीत – प्रत्येक स्तर पर पर्यावरण एकल गीत गायन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। स्थानीय व स्वरचित गीतों को प्राथमिकता दी जाए। जिसमें माध्यमिक स्तर व हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी से एक एक विद्यार्थी का चयन किया जाएगा।
1.2 प्रश्न मंच – यह प्रतियोगिता दो समूहों (1) 6 से 8 तथा (2) 9 से 12 के लिए होगी।6-8 केस्तर पर ओलम्पियाड प्रश्न बैंक के प्रश्नों के आधार पर तथा 9 से 12 के लिए खुली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें वे ही विद्यार्थी सहभागी होगें, जिनके मॉडल, लघु नाटिका, विचार गोष्ठी व एकल गीत चयनित है।
2. सामाजिक विज्ञान –
सामाजिक विज्ञान विषय में कक्षा 6 से 8 के स्तर पर मुख्य विषय के रूप में इतिहास, भूगोल व सामाजिक तथा राजनीतिक जीवन से संबंधित विषयों पर लघुनाटिका एवं प्रदर्शनी लगाई जावेगी, जिसमें अभिनव मॉडल, प्रोजेक्ट व चार्ट तैयार करने तथा लघुनाटिका हेतु सुझावात्मक बिन्दु निम्नानुसार है –
1. टाइनिंग स्टेट (उत्तर पूर्व नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर व सिक्किम तथा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्य) आभूषण, वेशभूषा, रीति-रिवाज खाद्य पदार्थ, हस्त व शिल्पकला, कृषि के तरीके।
2. भारतीय सांस्कृतिक विविधता, नारी सशक्तिकरण, बाजार के बदलते स्वरूप।
3. बदलते सामाजिक व आर्थिक परिदृश्य, लघु व कुटीर उद्योग।
4. वर्किग मॉडल – सौरमंडल, पृथ्वी की गतियाँ, ज्वार-भाटा, सूर्य व चन्द्र ग्रहण, ग्लोब, ज्वालामुखी।
5. अपने स्कूल, गॉव, शहर, जिले का मानचित्र, प्रदेश की प्रमुख फसल, खनिज, उद्योग उत्पादन के क्षेत्र।
6. लघुनाटिका- सामाजिक विज्ञान विषय की विषय वस्तु पर लघुनाटिका अनिवार्य रूप से तैयार की जाए। इसमें माध्यमिक स्तर के 2 से 4 विद्यार्थी तक भाग ले सकते है।
1.6 आयोजन की तिथियाँ-
राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण व सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी शैक्षिक सत्र 2023-24 का आयोजन विभिन्न स्तरों पर निम्नानुसार तिथियों में किया जाना है –
कं. स्तर आयोजन तिथि
1 शाला स्तर 15 जनवरी, 2024 से पूर्व
2 जनशिक्षा केन्द्र स्तर 19-20 जनवरी, 2024 (कोई एक दिवस)
3 विकासखंड स्तर  23-24 जनवरी, 2024 (कोई एक दिवस)
4 जिला स्तर 27-28 जनवरी, 2024 ( कोई एक दिवस)
5 जोन स्तर 02 -03 फरवरी, 2024 
6 राज्य स्तर पृथक से सूचित किया जाएगा।
• प्रत्येक स्तर (शाला, जनशिक्षा केन्द्र, ब्लॉक, जिला व जोन) में शामिल होने वाले स्कूल, छात्र/छात्राओं की जानकारी समस्त विषयों, थीम, उपथीम व विषय के अनुसार होगी।
Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *